गुरुवार, 20 अगस्त 2026
मुख्य पृष्ठ
crime 09:22 am3 मिनट पठन समय

मैच खेलने से इंकार करने पर दोस्त की बल्ले से पीट-पीटकर हत्या

भंडारा। महाराष्ट्र के भंडारा में एक ग्रामीण क्रिकेट टूर्नामेंट के बाद हुई तीखी बहस के बाद

Anita Amoli

Anita Amoli (Writer)

7 नवंबर 2023

18.4K बार पढ़ा गया

भंडारा। महाराष्ट्र के भंडारा में एक ग्रामीण क्रिकेट टूर्नामेंट के बाद हुई तीखी बहस के बाद एक चौंकाने वाली घटना में एक युवक ने कथित तौर पर अपने दोस्त की क्रिकेट के बल्ले से पीटकर हत्या कर दी। पुलिस के अनुसार, अडयाल गांव के एक मैदान में दो टीमें मैच खेल रही थीं। कथित तौर पर 21 वर्षीय करण आर. बिलावने ने अपने दोस्त 24 वर्षीय निवृत्तिनाथ जी. कावले को बल्ले से इतना पीटा की उसकी जान चली गई। बिलावने की टीम कावले की टीम से तीन मैच जीत चुकी थी और उसने चौथा मैच खेलने से इनकार कर दिया था।

कावले ने चौथा मैच खेलने पर जोर दिया और इस बात को लेकर दोनों के बीच तीखी बहस हुई। बिलावने ने कहा कि चूंकि उसकी टीम पहले ही तीन बार जीत चुकी है, इसलिए वे एक और मैच नहीं खेलना चाहते। दोनों के बीच मौखिक विवाद जारी रहा। इसी बीच बिलावने ने अपना आपा खो दिया और गुस्से में आकर, अपना बल्ला उठाया और कावले को सिर, गर्दन और दूसरे अंगों पर बेरहमी से मारा। कावले वहीं बेहोश होकर गिर पड़ा। उसका काफी खून बह रहा था।

कुछ स्थानीय लोगों ने अडयाल पुलिस को फोन किया, जिसने घटनास्थल पर एक दल भेजा, लेकिन कावले ने मौके पर ही दम तोड़ दिया था। इस घटना से गांव में लोगों के बीच भारी तनाव पैदा हो गया। वहीं मौजूद बिलावने को गिरफ्तार कर लिया गया। कावले के शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया गया है। कावले दिहाड़ी मजदूरों के एक बहुत ही गरीब परिवार से था। वह पुलिस में भर्ती के लिए तैयारी कर रहा था। गांव में तनावपूर्ण माहौल होने के कारण, पुलिस ने किसी भी अप्रिय घटना को रोकने के लिए बड़ी संख्या में जवानों को तैनात कर दिया है।

“छात्रों की स्वास्थ्य और सुरक्षा के साथ कोई समझौता बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। अनियमितताओं पर कठोरतम प्रशासनिक कार्रवाई के निर्देश दिए गए हैं।”

आगे पढ़ें (Read Next)

उत्तराखंड के मीडिया प्रतिनिधिमंडल ने हैदराबाद प्रेस दौरे पर भारतीय राष्ट्रीय महासागर सूचना सेवा केंद्र का किया दौराUttarakhand

उत्तराखंड के मीडिया प्रतिनिधिमंडल ने हैदराबाद प्रेस दौरे पर भारतीय राष्ट्रीय महासागर सूचना सेवा केंद्र का किया दौरा

इस दौरे का मुख्य उद्देश्य पत्रकारों को तेलंगाना में केंद्र सरकार की प्रमुख विकास गतिविधियों

1 सित॰ 2026
पीआईबी देहरादून द्वारा आयोजित उत्तराखंड के मीडिया प्रतिनिधिमंडल के लिए 5 दिवसीय हैदराबाद प्रेस टूरUttarakhand

पीआईबी देहरादून द्वारा आयोजित उत्तराखंड के मीडिया प्रतिनिधिमंडल के लिए 5 दिवसीय हैदराबाद प्रेस टूर

उत्तराखंड के 13 पत्रकारों का समूह हैदराबाद में क्रियान्वित भारत सरकार की प्रमुख योजनाओं का

31 अग॰ 2026