गुरुवार, 20 अगस्त 2026
मुख्य पृष्ठ
Uttarakhand 10:46 am3 मिनट पठन समय

निःशुल्क प्रशिक्षण केंद्र व चैरिटी बाजार से महिलाएं होंगी आत्मनिर्भर ! एनएपीएसआर ने किया शुभारंभ

एनएपीएसआर ने आर्थिक रूप से कमजोर महिलाओं के लिए  चैरिटी बाजार और निःशुल्क प्रशिक्षण केंद्र

Anita Amoli

Anita Amoli (Writer)

13 दिसंबर 2025

18.4K बार पढ़ा गया
निःशुल्क प्रशिक्षण केंद्र व चैरिटी बाजार से महिलाएं होंगी आत्मनिर्भर ! एनएपीएसआर ने किया शुभारंभ

फोटो: ग्राउंड रिपोर्ट - विशेष संवाददाता (दैनिक एक्सप्रेस)

एनएपीएसआर ने आर्थिक रूप से कमजोर महिलाओं के लिए  चैरिटी बाजार और निःशुल्क प्रशिक्षण केंद्र का रायपुर मे  किया शुभारंभ 

देहरादून : महिलाओं को रोजगार से जोड़ने और आत्मनिर्भर बनाने के लिए नेशनल एसोसिएशन फ़ॉर पेरेंट्स एंड स्टूडेंट्स राइट्स (एनएपीएसआर) ने चैरिटी बाजार और निःशुल्क प्रशिक्षण केंद्र का रायपुर मे शुभारंभ किया है । जिसका उद्दघाटन सेवानिवृत्त ब्रिगेडियर के०जी०बहल, तारा फाउंडेशन की चेयरपर्सन मैडम शेरिंग लुडिंग,स्वयं सिद्धा (सोवा) की अध्यक्षा रुकसाना हुसैन,व समाज सेविका विभा नौडियाल ने किया ।

एनएपीएसआर के अध्यक्ष आरिफ खान ने बताया कि महिलाओं मे रोजगार करने की एक अद्भुत शक्ति होती है किन्तु आर्थिक रूप से कमजोर होने के कारण निम्नवर्गीय व अति निम्नवर्गीय महिलाएं रोजगार की दिशा मे अपने को साबित नही कर पाती यदि उन्हे कुछ करने का अवसर दिया जाए तो वो कई क्षेत्रों मे पुरुषों को भी पीछे छोड़ने का दम रखती हैं। इसके लिए एनएपीएसआर द्वारा महिलाओं को निःशुल्क तकनीकी शिक्षा देकर उन्हे आत्मनिर्भर बनाने व उनको आर्थिक रूप से मजबूत बनाने के लिए काफी समय से प्रयास चल रहे थे किन्तु समझ नही आ रहा था कि कैसे इनके लिए कुछ किया जाए।

काफी सर्वे करने के बाद संस्था द्वारा यह निर्णय लिया गया कि महिलाओं को रोजगार से जोड़ कर उन्हे आत्मनिर्भर बनाने के लिए एक ऐसे केंद्र की स्थापना की जानी चाहिए जहां से उन्हे निःशुल्क प्रशिक्षण देकर उनको सरकार द्वारा चलाई जा रही योजनाओं का लाभ मिल सके और बिना लागत के रोजगार की शुरुआत की जा सके। इसी के चलते एनएपीएसआर ने चैरिटी बाजार बाजार एवं निःशुल्क प्रशिक्षण केंद्र का शुभारंभ किया गया है जिसके अन्तर्गत आर्थिक रूप से कमजोर महिलाओं/बालिकाओं को नए व पुराने कपड़ो से उत्पाद तैयार करने के लिए निःशुल्क प्रशिक्षण दिया जाएगा व जो महिलाएं घर से कोई रोजगार करना चाहती हैं उनको घर से ही बिना लागत के रोजगार उपलब्ध कराया जाएगा और इन सब से होने वाली आमदनी का उपयोग पढ़ाई मे अव्वल आने वाली निर्धन कन्याओं की स्कॉलरशिप हेतु व निर्धन अनाथ कन्याओं की शादी एवं महिलाओं मे होने वाली स्वास्थ्य सम्बंधित समस्याओं के इलाज मे खर्च किया जाएगा ।

इस अवसर पर स्वयं सिद्धा (सोवा) की सचिव स्वीटी कलेर,ममता गुप्ता,गार्गी नौडियाल,गौरी नौडियाल,शांति प्रशाद जखमोला, कविता खान,कावेरी सिंह,अफसाना सुल्तान,संजय कुमार,अमर सिंह,अलियाह खान,शानवी सिंह,ईशान खान,प्रत्यक्ष सिंह,मीरा तिवारी, आदि अधिक संख्या मे शामिल लोगों ने इस पहल की सराहना की व आनन्द उठाया ।

“छात्रों की स्वास्थ्य और सुरक्षा के साथ कोई समझौता बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। अनियमितताओं पर कठोरतम प्रशासनिक कार्रवाई के निर्देश दिए गए हैं।”

आगे पढ़ें (Read Next)

उत्तराखंड के मीडिया प्रतिनिधिमंडल ने हैदराबाद प्रेस दौरे पर भारतीय राष्ट्रीय महासागर सूचना सेवा केंद्र का किया दौराUttarakhand

उत्तराखंड के मीडिया प्रतिनिधिमंडल ने हैदराबाद प्रेस दौरे पर भारतीय राष्ट्रीय महासागर सूचना सेवा केंद्र का किया दौरा

इस दौरे का मुख्य उद्देश्य पत्रकारों को तेलंगाना में केंद्र सरकार की प्रमुख विकास गतिविधियों

1 सित॰ 2026
पीआईबी देहरादून द्वारा आयोजित उत्तराखंड के मीडिया प्रतिनिधिमंडल के लिए 5 दिवसीय हैदराबाद प्रेस टूरUttarakhand

पीआईबी देहरादून द्वारा आयोजित उत्तराखंड के मीडिया प्रतिनिधिमंडल के लिए 5 दिवसीय हैदराबाद प्रेस टूर

उत्तराखंड के 13 पत्रकारों का समूह हैदराबाद में क्रियान्वित भारत सरकार की प्रमुख योजनाओं का

31 अग॰ 2026