गुरुवार, 20 अगस्त 2026
मुख्य पृष्ठ
crime 07:13 am3 मिनट पठन समय

पोस्ट ऑफिस कस्टमर केयर बनकर ठगी: APK लिंक से खाली कर दिए तीन खातें

साहिबाबाद। ट्रांस हिंडन जोन में साइबर ठगों ने एक बार फिर लोगों को अपना शिकार

Anita Amoli

Anita Amoli (Writer)

21 दिसंबर 2025

18.4K बार पढ़ा गया
पोस्ट ऑफिस कस्टमर केयर बनकर ठगी: APK लिंक से खाली कर दिए तीन खातें

फोटो: ग्राउंड रिपोर्ट - विशेष संवाददाता (दैनिक एक्सप्रेस)

साहिबाबाद। ट्रांस हिंडन जोन में साइबर ठगों ने एक बार फिर लोगों को अपना शिकार बना लिया। इंदिरापुरम और कौशांबी थाना क्षेत्र में रहने वाले तीन अलग-अलग लोगों के बैंक खातों से कुल 2.45 लाख रुपये निकाल लिए गए। ठगों ने खुद को पोस्ट ऑफिस का कस्टमर केयर अधिकारी बताकर और संदिग्ध एपीके फाइल के जरिए इस वारदात को अंजाम दिया।

वैशाली सेक्टर-2 निवासी सुधीर कुमार सिंह के खाते से 15 नवंबर को बिना किसी ओटीपी या जानकारी साझा किए तीन ट्रांजैक्शन में 96 हजार रुपये निकल गए। पीड़ित को इसकी जानकारी तब हुई जब उन्होंने खाते की स्टेटमेंट चेक की।

वहीं, कौशांबी सेक्टर-4 निवासी सुशांत किशोर के पास 12 अक्तूबर को एक अज्ञात नंबर से कॉल आई। कॉल करने वाले ने खुद को पोस्ट ऑफिस कस्टमर केयर से जुड़ा अधिकारी बताया और निवेश से जुड़ी योजनाओं का झांसा देकर एक एपीके फाइल भेजी। जैसे ही पीड़ित ने लिंक डाउनलोड किया, साइबर ठगों ने उनके खाते से पांच बार में 85 हजार रुपये निकाल लिए।

तीसरा मामला इंदिरापुरम के नीतिखंड इलाके का है, जहां रहने वाली नीतू चतुर्वेदी का मोबाइल 16 सितंबर को हैक कर लिया गया। ठगों ने उनके बैंक खाते से दो बार में कुल 64 हजार रुपये की रकम निकाल ली।

सुशांत किशोर और नीतू चतुर्वेदी ने पहले साइबर अपराध पोर्टल पर शिकायत दर्ज कराई थी। शिकायत संबंधित थानों तक पहुंचने के बाद 19 दिसंबर की रात तीनों मामलों में प्राथमिकी दर्ज की गई।

एसीपी इंदिरापुरम अभिषेक श्रीवास्तव ने बताया कि सभी मामलों की जांच साइबर सेल की टीम कर रही है। जिन बैंक खातों में ठगी की रकम ट्रांसफर हुई है, वे दूसरे राज्यों के पाए गए हैं। जांच पूरी होने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।

“छात्रों की स्वास्थ्य और सुरक्षा के साथ कोई समझौता बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। अनियमितताओं पर कठोरतम प्रशासनिक कार्रवाई के निर्देश दिए गए हैं।”

आगे पढ़ें (Read Next)

उत्तराखंड के मीडिया प्रतिनिधिमंडल ने हैदराबाद प्रेस दौरे पर भारतीय राष्ट्रीय महासागर सूचना सेवा केंद्र का किया दौराUttarakhand

उत्तराखंड के मीडिया प्रतिनिधिमंडल ने हैदराबाद प्रेस दौरे पर भारतीय राष्ट्रीय महासागर सूचना सेवा केंद्र का किया दौरा

इस दौरे का मुख्य उद्देश्य पत्रकारों को तेलंगाना में केंद्र सरकार की प्रमुख विकास गतिविधियों

1 सित॰ 2026
पीआईबी देहरादून द्वारा आयोजित उत्तराखंड के मीडिया प्रतिनिधिमंडल के लिए 5 दिवसीय हैदराबाद प्रेस टूरUttarakhand

पीआईबी देहरादून द्वारा आयोजित उत्तराखंड के मीडिया प्रतिनिधिमंडल के लिए 5 दिवसीय हैदराबाद प्रेस टूर

उत्तराखंड के 13 पत्रकारों का समूह हैदराबाद में क्रियान्वित भारत सरकार की प्रमुख योजनाओं का

31 अग॰ 2026