गुरुवार, 20 अगस्त 2026
मुख्य पृष्ठ
Uttarakhand 08:00 am3 मिनट पठन समय

जीएमवीएन के पूर्व उपाध्यक्ष रघुनाथ सिंह नेगी ने की सचिव स्वास्थ्य डॉ आर राजेश कुमार से मुलाकात

विकासनगर उपजिला चिकित्सालय को अत्याधुनिक सुख-सुविधाओं से लैस करने की मांग देहरादून। गर्भवती बहनें टीन

Anita Amoli

Anita Amoli (Writer)

8 अगस्त 2024

18.4K बार पढ़ा गया

विकासनगर उपजिला चिकित्सालय को अत्याधुनिक सुख-सुविधाओं से लैस करने की मांग

देहरादून। गर्भवती बहनें टीन शेड के नीचे घंटों इंतजार करती हैं अपनी बारी का। अत्यधिक मरीजों के दबाव के चलते चिकित्सक भी कराह रहे। विकासनगर-उपजिला चिकित्सालय, विकासनगर में तपती धूप में टीन शेड के नीचे अपनी बारी का इंतजार करती गर्भवती बहनें व अन्य मरीजों की परेशानियां तथा चिकित्सकों पर पड रहे अत्याधिक बोझ एवं अस्पताल को अत्याधुनिक सुख-सुविधाओं से लैस किए जाने को लेकर जन संघर्ष मोर्चा अध्यक्ष एवं जीएमवीएन के पूर्व उपाध्यक्ष रघुनाथ सिंह नेगी ने सचिव, चिकित्सा एवं स्वास्थ्य कल्याण डॉ. आर राजेश कुमार से मुलाकात कर अस्पताल के हालात पर चर्चा कर ज्ञापन सौंपा। डॉ. आर राजेश कुमार ने मुख्य चिकित्सा अधिकारी, देहरादून को पत्रावली प्रस्तुत करने की निर्देश दिए।

नेगी ने कहा कि अस्पताल का हाल देखकर मालूम पड़ता है कि सरकार को मरीजों एवं चिकित्सकों की सुख सुविधाओं से कोई लेना-देना नहीं है। क्षेत्र का अकेला उपजिला चिकित्सालय पूरे विकास नगर-हरबर्टपुर क्षेत्र, जौनसार, उत्तरकाशी जनपद के कुछ हिस्सों एवं उत्तराखंड की सीमा से लगे हिमाचल के कुछ गांव इस अस्पताल पर ही निर्भर हैं। जिस कारण रोजाना 500-600 ओपीडी के मरीज एवं पुराने मरीजों का चेकअप करना मरीजों एवं चिकित्सकों दोनों पर भारी पड़ रहा है।

हैरानी की बात यह है कि एक दिन में लगभग 100-125 मरीजों का अल्ट्रासाउंड करना चिकित्सा के लिए बहुत टेढ़ी खीर है तथा इसके साथ-साथ प्रसूति रोग विशेषज्ञ चिकित्सक को भी लगभग 100-125 गर्भवती महिलाओं को देखना होता है तथा इसी प्रकार अन्य चिकित्सकों की भी यही हालत है,जोकि किसी भी सूरत में तर्कसंगत नहीं हैद्य मरीजों की संख्या को देखते हुए चिकित्सालय को सुख- सुविधाओं से लैस किए जाने की तत्काल आवश्यकता है। मोर्चा को भरोसा है कि शीघ्र ही मरीजों एवं चिकित्सकों को राहत मिलेगी।

“छात्रों की स्वास्थ्य और सुरक्षा के साथ कोई समझौता बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। अनियमितताओं पर कठोरतम प्रशासनिक कार्रवाई के निर्देश दिए गए हैं।”

आगे पढ़ें (Read Next)

उत्तराखंड के मीडिया प्रतिनिधिमंडल ने हैदराबाद प्रेस दौरे पर भारतीय राष्ट्रीय महासागर सूचना सेवा केंद्र का किया दौराUttarakhand

उत्तराखंड के मीडिया प्रतिनिधिमंडल ने हैदराबाद प्रेस दौरे पर भारतीय राष्ट्रीय महासागर सूचना सेवा केंद्र का किया दौरा

इस दौरे का मुख्य उद्देश्य पत्रकारों को तेलंगाना में केंद्र सरकार की प्रमुख विकास गतिविधियों

1 सित॰ 2026
पीआईबी देहरादून द्वारा आयोजित उत्तराखंड के मीडिया प्रतिनिधिमंडल के लिए 5 दिवसीय हैदराबाद प्रेस टूरUttarakhand

पीआईबी देहरादून द्वारा आयोजित उत्तराखंड के मीडिया प्रतिनिधिमंडल के लिए 5 दिवसीय हैदराबाद प्रेस टूर

उत्तराखंड के 13 पत्रकारों का समूह हैदराबाद में क्रियान्वित भारत सरकार की प्रमुख योजनाओं का

31 अग॰ 2026