मंगलवार, 15 सितंबर 2026
मुख्य पृष्ठ
blog 10:22 am

खाद्य व किराना डिलीवरी कंपनी जोमैटो का नाम बदलकर हुआ 'इटरनल'

जोमैटो के निदेशक मंडल ने प्रस्ताव को दी मंजूरी  कॉर्पोरेट वेबसाइट zomato.com से eternal.com में

Anita Amoli (Writer)

7 फ़रवरी 2025

जोमैटो के निदेशक मंडल ने प्रस्ताव को दी मंजूरी 

कॉर्पोरेट वेबसाइट zomato.com से eternal.com में बदली 

नई दिल्ली। खाद्य व किराना डिलीवरी कंपनी जोमैटो के निदेशक मंडल ने कंपनी का नाम बदलकर इटरनल लिमिटेड करने के प्रस्ताव को मंजूरी दे दी है। कंपनी के संस्थापक और सीईओ दीपिंदर गोयल ने कंपनी के शेयरधारकों को लिखे पत्र में लिखा, “हमारे बोर्ड ने आज इस बदलाव को मंजूरी दे दी है और मैं अपने शेयरधारकों से भी इस बदलाव का समर्थन करने का अनुरोध करता हूं।

अगर और जब हमें नियामकीय मंजूरी मिल जाती है, तो हमारी कॉर्पोरेट वेबसाइट zomato.com से eternal.com में बदल जाएगी।” उन्होंने कहा, “हम अपने स्टॉक टिकर को भी ज़ोमैटो से बदलकर इटरनल कर देंगे। इटरनल में चार प्रमुख व्यवसाय शामिल होंगे, जिनके नाम हैं जोमैटो, ब्लिंकिट, डिस्ट्रिक्ट और हाइपरप्योर।”

आगे पढ़ें (Read Next)

National

Political Turmoil Escalates in Tamil Nadu as Three DMK Figures Face Criminal Cases

Police file FIRs against senior DMK members for allegedly defamatory remarks targeting Chief Minister Vijay

admin 15 सितंबर 2026
crime

Man Behind the Golf Course Road Bike Collision Arrested in Rajasthan

Police upgrade charges to attempted murder after video analysis; three task forces coordinated the hunt

admin 15 सितंबर 2026