गुरुवार, 20 अगस्त 2026
मुख्य पृष्ठ
Lifestyle 09:04 am3 मिनट पठन समय

आंखों के मेकअप करने के लिए अपनाएं ये सरल तरीके, दिखेंगी सबसे खूबसूरत

अच्छी तरह किया गया आई मेकअप आपके पूरे लुक में चार चांद लगा सकता है।

Anita Amoli

Anita Amoli (Writer)

24 जून 2024

18.4K बार पढ़ा गया

अच्छी तरह किया गया आई मेकअप आपके पूरे लुक में चार चांद लगा सकता है। घर से बाहर जाते समय अपनी आखों पर केवल आई लाइनर या मस्कारा लगाने से ही आपकी आखें बड़ी और आकर्षक दिखाई दे सकती हैं।चाहे ऑफिस जाना हो, दोस्तों से मिलना हो या किसी पार्टी में शिरकत देनी हो, आखों का मेकअप आपको सबसे अलग और खूबसूरत दिखने में मदद कर सकता है।आप इन 5 मेकअप टिप्स के जरिए अपना आई मेकअप करें।

भौहों को दें आकार
अपनी आंखों के मेकअप को बेहद सुंदर दिखाने के लिए सबसे जरूरी कदम है अपनी भौहों को सही आकार देना।किसी पार्लर में जा कर ब्यूटीशियन की मदद से अपने भौहों के सही आकार को समझें और अपने चहरे के आकार के अनुसार ही भौहों को शेप करवाएं।आप ऐसा करने के लिए वैक्सिंग, थ्रेडिंग या शेविंग का सहारा ले सकते हैं। मेकअप से पहले भौहों को अच्छा दिखाने के लिए आइ-ब्रो पेंसिल का इस्तेमाल करें।

इस्तेमाल करें ट्रांसपेरेंट मस्कारा
ट्रांसपेरेंट मस्कारा कम पसंद किया जाता है, लेकिन यह आपकी भौहों और पलकों को निखारने में मदद कर सकता है।अपनी भौहों को सही जगह पर सेट करने और प्राकृर्तिक रंग प्रदान करने के लिए उन पर ट्रांसपेरेंट मस्कारे का एक कोट लगाएं।साथ ही आप इस उत्पाद को अपनी पलकों पर भी उपयोग कर सकते हैं। अपनी पलकों को लंबा और घना दिखाने के लिए इसकी 2 से 3 कोट लगाएं।

आई लैश कर्लर से पलकों को बनाएं घना
पलकों को कर्ल करना आपकी आंखों को तुरंत आकर्षक दिखाने का एक सरल लेकिन प्रभावी तकनीक है। आई लैश कर्लर एक सौंदर्य उत्पाद है, जो पलकों को घना और लंबा दिखाने में मदद करता है।अपनी पलकों को ऊपर उठाने के लिए एक आई लैश कर्लर का उपयोग करें। पलकों को आई लैश कर्लर में सेट करके उसे हल्के से दबाएं और बाहर की ओर खीचें।आप खूबसूरत दिखने के लिए सनसेट आई मेकअप लुक ट्राई कर सकती हैं।

काजल को हल्का सा फैलाएं
काजल या सुरमा भारतीय मेकअप रूटीन का एक बेहद जरूरी हिस्सा होता है। आप काजल को हल्का सा फैलाकर अपने लुक को और शानदार बना सकती हैं।स्मजिंग की कला में महारत हासिल करने के लिए, अपनी आंखों के बाहरी कोनों पर ध्यान केंद्रित करते हुए लैश लाइन पर काजल लगाना शुरू करें।अब एक साफ और छोटे स्मजिंग ब्रश का उपयोग करके काजल को धीरे से बाहर की ओर ब्लेंड करें। इससे आपको एक स्मोकी और बोल्ड लुक मिलेगा।

अंत में लगाएं सेटिंग पाउडर
कई बार आई मेकअप पसीने और अन्य कारकों के कारण देर तक नहीं टिक पता। आप अपने आई मेकअप को पूरे दिन टिकाना चाहती हैं तो सेटिंग पाउडर का इस्तेमाल करें।काजल या आईलाइनर लगाने के बाद एक मुलायम ब्रश का उपयोग करके आखों पर हल्का सा सेटिंग पाउडर लगाएं। यह कदम लाइनर को अपनी जगह पर सेट रखने में मदद करेगा।आप गर्मियों में अपने मेकअप को केकी होने से रोकने के लिए ये टिप्स अपनाएं।

“छात्रों की स्वास्थ्य और सुरक्षा के साथ कोई समझौता बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। अनियमितताओं पर कठोरतम प्रशासनिक कार्रवाई के निर्देश दिए गए हैं।”

आगे पढ़ें (Read Next)

उत्तराखंड के मीडिया प्रतिनिधिमंडल ने हैदराबाद प्रेस दौरे पर भारतीय राष्ट्रीय महासागर सूचना सेवा केंद्र का किया दौराUttarakhand

उत्तराखंड के मीडिया प्रतिनिधिमंडल ने हैदराबाद प्रेस दौरे पर भारतीय राष्ट्रीय महासागर सूचना सेवा केंद्र का किया दौरा

इस दौरे का मुख्य उद्देश्य पत्रकारों को तेलंगाना में केंद्र सरकार की प्रमुख विकास गतिविधियों

1 सित॰ 2026
पीआईबी देहरादून द्वारा आयोजित उत्तराखंड के मीडिया प्रतिनिधिमंडल के लिए 5 दिवसीय हैदराबाद प्रेस टूरUttarakhand

पीआईबी देहरादून द्वारा आयोजित उत्तराखंड के मीडिया प्रतिनिधिमंडल के लिए 5 दिवसीय हैदराबाद प्रेस टूर

उत्तराखंड के 13 पत्रकारों का समूह हैदराबाद में क्रियान्वित भारत सरकार की प्रमुख योजनाओं का

31 अग॰ 2026