गुरुवार, 20 अगस्त 2026
मुख्य पृष्ठ
Uttarakhand 02:25 pm3 मिनट पठन समय

चारधाम यात्रा में उमड़ा आस्था का सैलाब

देश-विदेश के श्रद्धालुओं का हमारे धामों के प्रति भारी रुझान दिखाना गौरव की बात  -

Anita Amoli

Anita Amoli (Writer)

23 मई 2024

18.4K बार पढ़ा गया

देश-विदेश के श्रद्धालुओं का हमारे धामों के प्रति भारी रुझान दिखाना गौरव की बात  – अजेंद्र अजय

देहरादून । श्री बद्रीनाथ-केदारनाथ मंदिर समिति (बीकेटीसी) के अध्यक्ष अजेंद्र अजय ने कहा कि चारधाम यात्रा की शुरुआत में क्षमता से अधिक श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ने से कुछ कठिनाइयां जरूर हुई थीं। मगर प्रदेश सरकार के कुशल प्रबंधन के चलते जल्द ही यात्रा व्यवस्था सुचारू हो गई है। उन्होंने कहा कि श्रद्धालुओं की अप्रत्याशित भीड़ के बावजूद मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के मार्गदर्शन में यात्रा बेहतर रूप से संचालित हो रही है।

अजेंद्र ने कहा कि इस वर्ष चारधाम यात्रा में श्रद्धालुओं की संख्या में कई गुना वृद्धि हुई है। देश-विदेश के श्रद्धालुओं का हमारे प्रदेश के धामों के प्रति भारी रुझान दिखाना उत्तराखंड वासियों के लिए गौरव की बात है। उन्होंने कहा कि कोविड काल में चारधाम यात्रा पूरी तरीके से बाधित हो चुकी थी। प्रदेश की आर्थिक की महत्वपूर्ण धुरी माने जाने वाली चारधाम यात्रा के बाधित होने से प्रदेश में निराशा का वातावरण बन गया था। मगर उसके बाद मुख्यमंत्री धामी ने चारधाम यात्रा को पटरी पर लाने के लिए अनथक प्रयास किए। हाई कोर्ट द्वारा लगाए गए प्रतिबंधों को लेकर प्रदेश सरकार ने मजबूती के साथ अपना पक्ष रखा। फलस्वरुप वर्ष 2022 और 23 में चारधाम यात्रा ने नई कीर्तिमान स्थापित किया।

बीकेटीसी अध्यक्ष ने कहा कि प्रदेश सरकार के निरंतर प्रयासों का प्रतिफल है कि आज चार धाम यात्रा में इतनी भारी संख्या में श्रद्धालु अपनी उपस्थिति दर्ज कर रहे हैं। उन्होंने यात्रा को लेकर नकारात्मक बयानबाजी कर रहे लोगों को सलाह दी है कि उन्हें ऐसे समय पर अनर्गल बातें करके प्रदेश की छवि धूमिल नहीं करनी चाहिए। अपितु यात्रा व्यवस्था को और अधिक बेहतर बनाने के लिए अपने सुझाव प्रदेश सरकार को देने चाहिए।

अजेंद्र ने कहा की यात्रा व्यवस्था को कुशलतापूर्वक संचालित करने के लिए सभी विभाग व एजेंसियां तत्परता से जुटी हुई हैं। ऐसे में नकारात्मक बयानबाजी से उनका मनोबल भी टूटता है।

“छात्रों की स्वास्थ्य और सुरक्षा के साथ कोई समझौता बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। अनियमितताओं पर कठोरतम प्रशासनिक कार्रवाई के निर्देश दिए गए हैं।”

आगे पढ़ें (Read Next)

उत्तराखंड के मीडिया प्रतिनिधिमंडल ने हैदराबाद प्रेस दौरे पर भारतीय राष्ट्रीय महासागर सूचना सेवा केंद्र का किया दौराUttarakhand

उत्तराखंड के मीडिया प्रतिनिधिमंडल ने हैदराबाद प्रेस दौरे पर भारतीय राष्ट्रीय महासागर सूचना सेवा केंद्र का किया दौरा

इस दौरे का मुख्य उद्देश्य पत्रकारों को तेलंगाना में केंद्र सरकार की प्रमुख विकास गतिविधियों

1 सित॰ 2026
पीआईबी देहरादून द्वारा आयोजित उत्तराखंड के मीडिया प्रतिनिधिमंडल के लिए 5 दिवसीय हैदराबाद प्रेस टूरUttarakhand

पीआईबी देहरादून द्वारा आयोजित उत्तराखंड के मीडिया प्रतिनिधिमंडल के लिए 5 दिवसीय हैदराबाद प्रेस टूर

उत्तराखंड के 13 पत्रकारों का समूह हैदराबाद में क्रियान्वित भारत सरकार की प्रमुख योजनाओं का

31 अग॰ 2026