गुरुवार, 20 अगस्त 2026
मुख्य पृष्ठ
crime 06:42 am3 मिनट पठन समय

पिता ने की दो साल की बेटी की पिटाई, तीन अस्पतालों में चला इलाज लेकिन नहीं बचाई जा सकी जान, मुकदमा दर्ज

देहरादून। शराब के नशे में एक फौजी पिता ने अपनी दो साल की बेटी की

Anita Amoli

Anita Amoli (Writer)

19 जनवरी 2024

18.4K बार पढ़ा गया

देहरादून। शराब के नशे में एक फौजी पिता ने अपनी दो साल की बेटी की बुरी तरह पिटाई कर दी। बेटी हालत गंभीर होने पर उसका शहर के तीन अस्पतालों में इलाज चला लेकिन बचाई नहीं जा सकी। फौजी की पत्नी की तहरीर पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।पटेलनगर कोतवाली प्रभारी कमल कुमार लुंठी ने बताया कि नीरा निवासी बंजारावाला राजेश्वरी कॉलोनी ने तहरीर दी है। बताया कि वह अपने पति आनंद सिंह व दो साल की बेटी के साथ किराये के मकान में रहती थी। उसका पति आर्मी में है। जब भी वह छुट्टी पर घर आता है तो घर पर शराब पीकर अपनी दो साल की बेटी को मारता-पीटता है। बताया कि जब वह विरोध करती है तो उसे भी धमकाता है।बीते दिसंबर में वह छुट्टी पर घर आया था। फिर 10 जनवरी को उसने शराब के नशे में बेटी को बहुत पीटा। जिस कारण बेटी की हालत गंभीर हो गई।

वह उसे पहले महंत इंदिरेश, फिर एमएच और उसके बावजूद हालत में सुधार न होने पर मैक्स अस्पताल ले गई। लेकिन, 13 जनवरी को इलाज के दौरान बेटी की मौत हो गई। आरोप लगाया कि पति के बुरी तरह से पीटने के कारण ही उसकी बेटी की मौत हुई। आरोप लगाया कि विगत 15 जनवरी को पति ने उसका गला दबाकर उसे भी मारने की कोशिश की। तब उसने किसी तरह अपनी जान बचाई। पटेलनगर कोतवाली प्रभारी बताया कि तहरीर के बाद आरोपी पति के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। मामले की जांच की जा रही है।

“छात्रों की स्वास्थ्य और सुरक्षा के साथ कोई समझौता बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। अनियमितताओं पर कठोरतम प्रशासनिक कार्रवाई के निर्देश दिए गए हैं।”

आगे पढ़ें (Read Next)

उत्तराखंड के मीडिया प्रतिनिधिमंडल ने हैदराबाद प्रेस दौरे पर भारतीय राष्ट्रीय महासागर सूचना सेवा केंद्र का किया दौराUttarakhand

उत्तराखंड के मीडिया प्रतिनिधिमंडल ने हैदराबाद प्रेस दौरे पर भारतीय राष्ट्रीय महासागर सूचना सेवा केंद्र का किया दौरा

इस दौरे का मुख्य उद्देश्य पत्रकारों को तेलंगाना में केंद्र सरकार की प्रमुख विकास गतिविधियों

1 सित॰ 2026
पीआईबी देहरादून द्वारा आयोजित उत्तराखंड के मीडिया प्रतिनिधिमंडल के लिए 5 दिवसीय हैदराबाद प्रेस टूरUttarakhand

पीआईबी देहरादून द्वारा आयोजित उत्तराखंड के मीडिया प्रतिनिधिमंडल के लिए 5 दिवसीय हैदराबाद प्रेस टूर

उत्तराखंड के 13 पत्रकारों का समूह हैदराबाद में क्रियान्वित भारत सरकार की प्रमुख योजनाओं का

31 अग॰ 2026