गुरुवार, 20 अगस्त 2026
मुख्य पृष्ठ
Uttarakhand 02:27 pm3 मिनट पठन समय

श्री महंत इन्दिरेश अस्पताल में ई.एस.आई.एस. सेवा जल्द होगी शुरू

श्री महंत इन्दिरेश अस्पताल व ई.एस.आई.एस. के वरिष्ठ अधिकारियों के मध्य हुई फाइनल वार्ता ई.एस.आई.एस.

Anita Amoli

Anita Amoli (Writer)

26 अक्टूबर 2023

18.4K बार पढ़ा गया

श्री महंत इन्दिरेश अस्पताल व ई.एस.आई.एस. के वरिष्ठ अधिकारियों के मध्य हुई फाइनल वार्ता

ई.एस.आई.एस. विभाग अस्पताल के बकाया बिलों के भुगतान को भी जल्द करेगा जारी

फैक्ट्री कर्मचारियों सहित ई.एस.आई.एस. लाभार्थियों में खुशी की लहर

देहरादून। श्री महंत इन्दिरेश अस्पताल कर्मचारी राज्य बीमा योजना (ई.एस.आई.एस.) के लाभार्थियों के लिए सामान्य उपचार की सेवाएं (स्पेशलिटी सेवाओं में) दोबारा जल्द शुरू करने जा रहा है। श्री महंत इन्दिरेश अस्पताल के मुख्य चिकित्सा अधीक्षक व ई.एस.आई.एस. के वरिष्ठ अधिकारियों के मध्य हुई फाइनल वार्ता के बाद यह निर्णय हुआ है। श्री महंत इन्दिरेश अस्पताल में अब सामान्य उपचार की सेवाओं के लिए भी ई.एस.आई.एस. लाभार्थियों के लिए सेवा शुरू होने के रास्ते खुल गए हैं। यह जानकारी श्री महंत इन्दिरेश अस्पताल के मुख्य चिकित्सा अधीक्षक डाॅ प्रेरक मित्तल ने दी।

मुख्य चिकित्सा अधीक्षक (बिग्रे) डाॅ प्रेरक मित्तल (से.नि.) ने जानकारी दी कि कि लंबे समय से श्री महंत इन्दिरेश अस्पताल के बकाया बिलों का भुगतान न हो पाने के कारण अस्पताल में ई.एस.आई.एस. के लाभार्थियों का उपचार बंद था। श्री महंत इन्दिरेश अस्पताल में वर्तमान में केवल सुपरस्पेशलिटी सेवाओं के अन्तर्गत ई.एस.आई.सी (कर्मचारी राज्य बीमा निगम) के लाभार्थी लाभ प्राप्त कर रहे हैं। मुख्य चिकित्सा अधीक्षक (बिग्रे) डाॅ प्रेरक मित्तल (से.नि.) ने जानकारी दी कि पूर्व की भांति श्री महंत इन्दिरेश अस्पताल में कर्मचारी राज्य बीमा योजना (ई.एस.आई.एस.) के लाभार्थियों के लिए दोबारा उपचार सेवा शीघ्र शुरू हो रही हैं।

उच्च पदाधिकारियों की बैठक में यह भी निर्णय हुआ कि ई.एस.आई.एस. अस्पताल के लंबित बिलों के भुगतान को जल्द जारी करेगा। कर्मचारी संगठनों ने श्री महंत इन्दिरेश अस्पताल में दोबारा ई.एस.आई.एस. लाभार्थियों के उपचार की सेवा शुरू होने का स्वागत कर खुशी व्यक्त की है। श्री महंत इन्दिरेश अस्पताल में ई.एस.आई.एस. सेवा शुरू होने से योजना के लाभार्थियों को एक छत के नीचे सम्पूर्ण इलाज की सुविधा मिलेगी। अस्पताल प्रबन्धन ने ई.एस.आई.एस. के वरिष्ठ पदाधिकारियों का आभार जताया। इस खबर से फैक्ट्री कर्मचारियों सहित ई.एस.आई.एस. लाभार्थियों में खुशी की लहर दौड़ गई है।

“छात्रों की स्वास्थ्य और सुरक्षा के साथ कोई समझौता बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। अनियमितताओं पर कठोरतम प्रशासनिक कार्रवाई के निर्देश दिए गए हैं।”

आगे पढ़ें (Read Next)

उत्तराखंड के मीडिया प्रतिनिधिमंडल ने हैदराबाद प्रेस दौरे पर भारतीय राष्ट्रीय महासागर सूचना सेवा केंद्र का किया दौराUttarakhand

उत्तराखंड के मीडिया प्रतिनिधिमंडल ने हैदराबाद प्रेस दौरे पर भारतीय राष्ट्रीय महासागर सूचना सेवा केंद्र का किया दौरा

इस दौरे का मुख्य उद्देश्य पत्रकारों को तेलंगाना में केंद्र सरकार की प्रमुख विकास गतिविधियों

1 सित॰ 2026
पीआईबी देहरादून द्वारा आयोजित उत्तराखंड के मीडिया प्रतिनिधिमंडल के लिए 5 दिवसीय हैदराबाद प्रेस टूरUttarakhand

पीआईबी देहरादून द्वारा आयोजित उत्तराखंड के मीडिया प्रतिनिधिमंडल के लिए 5 दिवसीय हैदराबाद प्रेस टूर

उत्तराखंड के 13 पत्रकारों का समूह हैदराबाद में क्रियान्वित भारत सरकार की प्रमुख योजनाओं का

31 अग॰ 2026