गुरुवार, 20 अगस्त 2026
मुख्य पृष्ठ
National 06:44 am3 मिनट पठन समय

चुनाव आयोग ने राहुल गांधी को दी सलाह, कहा- पीएम के खिलाफ सोच समझकर बयान दें

नई दिल्ली। चुनाव आयोग ने कांग्रेस नेता राहुल गांधी को एडवाइजरी जारी की है। चुनाव

Anita Amoli

Anita Amoli (Writer)

7 मार्च 2024

18.4K बार पढ़ा गया

नई दिल्ली। चुनाव आयोग ने कांग्रेस नेता राहुल गांधी को एडवाइजरी जारी की है। चुनाव आयोग ने राहुल गांधी को सलाह दी है कि प्रधानमंत्री के खिलाफ बयान देने में वह सतर्कता बरतें और सोच समझकर कुछ कहें। जानकारी के मुताबिक चुनाव आयोग का बयान पीएम मोदी पर उनके ‘पनौती’ और ‘जेबकतरे’ तंज के बाद आया है। चुनाव आयोग ने कहा कि दिल्ली हाईकोर्ट के आदेश और उनके जवाब समेत प्रधानमंत्री के खिलाफ कुछ टिप्पणियों से संबंधित मामले में सभी तथ्यों पर विचार करने के बाद, उसने राहुल गांधी को भविष्य में अधिक सावधान और सतर्क रहने की सलाह दी है।

1 मार्च को जारी सलाह में चुनाव आयोग (ECI) ने चेतावनी दी थी कि आदर्श आचार संहिता के किसी भी उल्लंघन के लिए पार्टियों, उम्मीदवारों और स्टार प्रचारकों को केवल ‘नैतिक निंदा’ के बजाय कड़ी कार्रवाई का सामना करना पड़ेगा। पिछले साल चुनाव आयोग ने राहुल गांधी को नोटिस जारी किया था, जब उन्होंने प्रधानमंत्री के लिए ‘पनौती’ और ‘जेबकतरे’ जैसे शब्दों का इस्तेमाल किया था। राहुल गांधी ने राजस्थान चुनाव से पहले एक रैली के दौरान PM मोदी पर ‘जेबकतरे’ का कटाक्ष किया था। कांग्रेस नेता ने आरोप लगाया था कि मोदी लोगों का ध्यान भटका रहे हैं, जबकि उद्योगपति गौतम अडानी उनकी जेबें काट रहे हैं।

“छात्रों की स्वास्थ्य और सुरक्षा के साथ कोई समझौता बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। अनियमितताओं पर कठोरतम प्रशासनिक कार्रवाई के निर्देश दिए गए हैं।”

आगे पढ़ें (Read Next)

उत्तराखंड के मीडिया प्रतिनिधिमंडल ने हैदराबाद प्रेस दौरे पर भारतीय राष्ट्रीय महासागर सूचना सेवा केंद्र का किया दौराUttarakhand

उत्तराखंड के मीडिया प्रतिनिधिमंडल ने हैदराबाद प्रेस दौरे पर भारतीय राष्ट्रीय महासागर सूचना सेवा केंद्र का किया दौरा

इस दौरे का मुख्य उद्देश्य पत्रकारों को तेलंगाना में केंद्र सरकार की प्रमुख विकास गतिविधियों

1 सित॰ 2026
पीआईबी देहरादून द्वारा आयोजित उत्तराखंड के मीडिया प्रतिनिधिमंडल के लिए 5 दिवसीय हैदराबाद प्रेस टूरUttarakhand

पीआईबी देहरादून द्वारा आयोजित उत्तराखंड के मीडिया प्रतिनिधिमंडल के लिए 5 दिवसीय हैदराबाद प्रेस टूर

उत्तराखंड के 13 पत्रकारों का समूह हैदराबाद में क्रियान्वित भारत सरकार की प्रमुख योजनाओं का

31 अग॰ 2026