गुरुवार, 20 अगस्त 2026
मुख्य पृष्ठ
Uncategorized 07:45 am3 मिनट पठन समय

देहरादून में ई-बस सेवा का विस्तार, अब ऋषिकेश–विकासनगर रूट शामिल

Electronic Bus Service Expand: देहरादून स्मार्ट सिटी प्रोजेक्ट अब अपनी इलेक्ट्रिक बस सेवा को शहर

Anita Amoli

Anita Amoli (Writer)

16 नवंबर 2025

18.4K बार पढ़ा गया
देहरादून में ई-बस सेवा का विस्तार, अब ऋषिकेश–विकासनगर रूट शामिल

फोटो: ग्राउंड रिपोर्ट - विशेष संवाददाता (दैनिक एक्सप्रेस)

Electronic Bus Service Expand: देहरादून स्मार्ट सिटी प्रोजेक्ट अब अपनी इलेक्ट्रिक बस सेवा को शहर से बाहर भी विस्तार देने जा रहा है। राजस्व बढ़ाने और यात्रियों को बेहतर कनेक्टिविटी प्रदान करने के उद्देश्य से स्मार्ट सिटी ने ऋषिकेश और विकासनगर–रुद्रपुर रूट पर ई-बसें चलाने का फैसला लिया है। ट्रायल सफल रहने के बाद अब इन आधुनिक ई-बसों का नियमित संचालन जल्द शुरू होने जा रहा है।

नए रूटों पर चलेगी ई-बस सेवा

स्मार्ट सिटी की वातानुकूलित, पर्यावरण–अनुकूल इलेक्ट्रिक बसें अब ऋषिकेश और विकासनगर-रुद्रपुर क्षेत्र तक दौड़ेंगी। यह कदम इसलिए उठाया गया है कि बस सेवा का उपयोग बढ़े और साथ ही यात्रियों को सुरक्षित व आरामदायक सफर का विकल्प मिले। दोनों रूटों पर बसों का ट्रायल पूरा कर लिया गया है और परिणाम सकारात्मक रहे हैं।

देहरादून में 3 साल से चल रही सेवा, लेकिन रहा घाटा

करीब तीन साल पहले देहरादून में 30 ई-बसों का बेड़ा उतारा गया था। लेकिन शहर के छोटे रूट, निजी वाहनों की भरमार और जाम की समस्या के कारण यह सेवा स्मार्ट सिटी के लिए लाभदायक साबित नहीं हो सकी। कम यात्री संख्या और सीमित दूरी के चलते बस संचालन लंबे समय से घाटे में चल रहा था।

राजस्व बढ़ाने के लिए नया कदम

अब स्मार्ट सिटी ने दो प्रमुख रूटों का विस्तार कर ई-बस सेवा को नए क्षेत्रों तक पहुंचाने का निर्णय लिया है।  इससे राजस्व में वृद्धि होने की उम्मीद है। साथ ही ऋषिकेश और विकासनगर क्षेत्र के लोगों को नियमित और आधुनिक परिवहन सुविधा मिल सकेगी। अधिकारियों का मानना है कि लंबी दूरी के रूट और अधिक यात्री संख्या के साथ इलेक्ट्रिक बस सेवा अधिक टिकाऊ और लाभदायक साबित होगी।

“छात्रों की स्वास्थ्य और सुरक्षा के साथ कोई समझौता बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। अनियमितताओं पर कठोरतम प्रशासनिक कार्रवाई के निर्देश दिए गए हैं।”

आगे पढ़ें (Read Next)

उत्तराखंड के मीडिया प्रतिनिधिमंडल ने हैदराबाद प्रेस दौरे पर भारतीय राष्ट्रीय महासागर सूचना सेवा केंद्र का किया दौराUttarakhand

उत्तराखंड के मीडिया प्रतिनिधिमंडल ने हैदराबाद प्रेस दौरे पर भारतीय राष्ट्रीय महासागर सूचना सेवा केंद्र का किया दौरा

इस दौरे का मुख्य उद्देश्य पत्रकारों को तेलंगाना में केंद्र सरकार की प्रमुख विकास गतिविधियों

1 सित॰ 2026
पीआईबी देहरादून द्वारा आयोजित उत्तराखंड के मीडिया प्रतिनिधिमंडल के लिए 5 दिवसीय हैदराबाद प्रेस टूरUttarakhand

पीआईबी देहरादून द्वारा आयोजित उत्तराखंड के मीडिया प्रतिनिधिमंडल के लिए 5 दिवसीय हैदराबाद प्रेस टूर

उत्तराखंड के 13 पत्रकारों का समूह हैदराबाद में क्रियान्वित भारत सरकार की प्रमुख योजनाओं का

31 अग॰ 2026