गुरुवार, 20 अगस्त 2026
मुख्य पृष्ठ
Uttarakhand 08:52 am3 मिनट पठन समय

बर्फ से ढके रहने वाले क्षेत्रों में पहली बार नजर आ रहे हैं सूखे पहाड़

पिथौरागढ़। जनवरी में बर्फ से ढ़के रहने वाले उच्च हिमालय के पहाड़ इस बार सूखे नजर

Anita Amoli

Anita Amoli (Writer)

9 जनवरी 2024

18.4K बार पढ़ा गया

पिथौरागढ़। जनवरी में बर्फ से ढ़के रहने वाले उच्च हिमालय के पहाड़ इस बार सूखे नजर आ रहे हैं। पहली बार नवंबर से अब तक उच्च हिमालयी क्षेत्र से लगे इलाकों में इस तरह के हालात नजर आ रहे हैं। पिछले साल तक इन क्षेत्रों में तीन से चार फीट तक बर्फ पड़ जाती थी। मौसम का यह परिवर्तन स्थानीय लोगों को भी हैरान कर रहा है। जनवरी का पहला सप्ताह बीत गया है। उच्च हिमालय से लगे इलाकों में एक बार भी मौसम मेहरबान नहीं हुआ है। 15 नवंबर 2022 से लेकर 1 दिसंबर 2023 तक के बीच 4 बार हल्की बर्फबारी हुई ।

हिमाच्छादित रहने वाले क्षेत्र मिलन,रालम,नित्वाल्थौड, लास्पा,छिपला केदार में बर्फबारी नहीं हुई है। स्थिति यह है कि समद्र सतह से 10 हजार फीट से अधिक की ऊंचाई वाले हिमालयी क्षेत्र में जहां चार फीट से अधिक बर्फ रहती थी वहां बर्फबारी नहीं होने से पूरी तरह से सूखे पहाड़ नजर आ रहे हैं। पिछले साल जनवरी पहले सप्ताह तक इन क्षेत्रों में 25 बार बर्फबारी हो गई थी। इस तरह अब मौसम में यह बदलाव हिमालयी जन जीवन के साथ खेती व बागवानी को भी प्रभावित करेगा। इस सीजन में कम बर्फबारी हुई तो इससे ग्रीष्म काल में नदियों का जल प्रवाह भी कम होगा। जिससे मैदानी क्षेत्रों में सिंचाई व्यवस्था भी प्रभावित होगी।

“छात्रों की स्वास्थ्य और सुरक्षा के साथ कोई समझौता बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। अनियमितताओं पर कठोरतम प्रशासनिक कार्रवाई के निर्देश दिए गए हैं।”

आगे पढ़ें (Read Next)

उत्तराखंड के मीडिया प्रतिनिधिमंडल ने हैदराबाद प्रेस दौरे पर भारतीय राष्ट्रीय महासागर सूचना सेवा केंद्र का किया दौराUttarakhand

उत्तराखंड के मीडिया प्रतिनिधिमंडल ने हैदराबाद प्रेस दौरे पर भारतीय राष्ट्रीय महासागर सूचना सेवा केंद्र का किया दौरा

इस दौरे का मुख्य उद्देश्य पत्रकारों को तेलंगाना में केंद्र सरकार की प्रमुख विकास गतिविधियों

1 सित॰ 2026
पीआईबी देहरादून द्वारा आयोजित उत्तराखंड के मीडिया प्रतिनिधिमंडल के लिए 5 दिवसीय हैदराबाद प्रेस टूरUttarakhand

पीआईबी देहरादून द्वारा आयोजित उत्तराखंड के मीडिया प्रतिनिधिमंडल के लिए 5 दिवसीय हैदराबाद प्रेस टूर

उत्तराखंड के 13 पत्रकारों का समूह हैदराबाद में क्रियान्वित भारत सरकार की प्रमुख योजनाओं का

31 अग॰ 2026