गुरुवार, 20 अगस्त 2026
मुख्य पृष्ठ
Uttarakhand 06:07 am3 मिनट पठन समय

डॉ. नरेश बंसल ने नवनियुक्त मंत्रियों को दी बधाई, बोले "उत्तराखंड विकास को मिलेगी नई गति"

देहरादून: भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय सह-कोषाध्यक्ष और राज्यसभा सांसद डॉ. नरेश बंसल ने उत्तराखंड

Anita Amoli

Anita Amoli (Writer)

21 मार्च 2026

18.4K बार पढ़ा गया
डॉ. नरेश बंसल ने नवनियुक्त मंत्रियों को दी बधाई, बोले "उत्तराखंड विकास को मिलेगी नई गति"

फोटो: ग्राउंड रिपोर्ट - विशेष संवाददाता (दैनिक एक्सप्रेस)

देहरादून: भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय सह-कोषाध्यक्ष और राज्यसभा सांसद डॉ. नरेश बंसल ने उत्तराखंड सरकार में नवनियुक्त कैबिनेट मंत्रियों को बधाई और हार्दिक शुभकामनाएं दी हैं।

उन्होंने कहा कि प्रदेश के यशस्वी मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने केंद्रीय नेतृत्व के मार्गदर्शन में लंबे समय से खाली पड़े पांच मंत्री पदों पर नियुक्ति कर एक सराहनीय कदम उठाया है।

राजधानी देहरादून स्थित लोकभवन में आयोजित शपथ ग्रहण समारोह में राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल गुरमीत सिंह (सेवानिवृत्त) और मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की उपस्थिति में विधायक खजान दास, भरत सिंह चौधरी, मदन कौशिक, राम सिंह कैड़ा और प्रदीप बत्रा ने कैबिनेट मंत्री पद एवं गोपनीयता की शपथ ली। सभी मंत्रियों को राज्यपाल गुरमीत सिंह ने पद की शपथ दिलाई।

डॉ. नरेश बंसल ने कहा कि उत्तराखंड के विकास की यात्रा में यह एक नया अध्याय है। उन्होंने विश्वास जताया कि नवनियुक्त मंत्री जनसेवा के व्यापक अनुभव के साथ राज्य के विकास को नई दिशा देंगे।

उन्होंने आगे कहा कि यह टीम जनहित और विकास के प्रति समर्पित है, जो राज्य में संतुलित और समावेशी विकास को गति देगी। सभी मंत्रियों को उनके सफल कार्यकाल और उज्ज्वल भविष्य के लिए शुभकामनाएं दी गईं।

“छात्रों की स्वास्थ्य और सुरक्षा के साथ कोई समझौता बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। अनियमितताओं पर कठोरतम प्रशासनिक कार्रवाई के निर्देश दिए गए हैं।”

आगे पढ़ें (Read Next)

उत्तराखंड के मीडिया प्रतिनिधिमंडल ने हैदराबाद प्रेस दौरे पर भारतीय राष्ट्रीय महासागर सूचना सेवा केंद्र का किया दौराUttarakhand

उत्तराखंड के मीडिया प्रतिनिधिमंडल ने हैदराबाद प्रेस दौरे पर भारतीय राष्ट्रीय महासागर सूचना सेवा केंद्र का किया दौरा

इस दौरे का मुख्य उद्देश्य पत्रकारों को तेलंगाना में केंद्र सरकार की प्रमुख विकास गतिविधियों

1 सित॰ 2026
पीआईबी देहरादून द्वारा आयोजित उत्तराखंड के मीडिया प्रतिनिधिमंडल के लिए 5 दिवसीय हैदराबाद प्रेस टूरUttarakhand

पीआईबी देहरादून द्वारा आयोजित उत्तराखंड के मीडिया प्रतिनिधिमंडल के लिए 5 दिवसीय हैदराबाद प्रेस टूर

उत्तराखंड के 13 पत्रकारों का समूह हैदराबाद में क्रियान्वित भारत सरकार की प्रमुख योजनाओं का

31 अग॰ 2026