गुरुवार, 20 अगस्त 2026
मुख्य पृष्ठ
National 03:24 pm3 मिनट पठन समय

डीएम ने की ई-आफिस प्रगति समीक्षा, तकनीकी समस्याओं के शीघ्र समाधान के दिए निर्देश

ई-ऑफिस व्यवस्था प्रभावी एवं सुगम बनाने के डीएम ने दिए निर्देश   देहरादून:  जिलाधिकारी डॉ0

Anita Amoli

Anita Amoli (Writer)

10 जुलाई 2026

18.4K बार पढ़ा गया
डीएम ने की ई-आफिस प्रगति समीक्षा, तकनीकी समस्याओं के शीघ्र समाधान के दिए निर्देश

फोटो: ग्राउंड रिपोर्ट - विशेष संवाददाता (दैनिक एक्सप्रेस)

ई-ऑफिस व्यवस्था प्रभावी एवं सुगम बनाने के डीएम ने दिए निर्देश

देहरादून:  जिलाधिकारी डॉ0 आशीष चौहान की अध्यक्षता में ऋषिपर्णा सभागार, कलेक्ट्रेट में जनपद में लागू ई-ऑफिस कार्य प्रणाली की प्रगति की समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक में जिलाधिकारी ने विभिन्न विभागों में ई-ऑफिस व्यवस्था के क्रियान्वयन, तकनीकी समस्याओं तथा कार्य प्रणाली को और अधिक सुचारू एवं प्रभावी बनाने के संबंध में संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।

बैठक में अवगत कराया गया कि जनपद के लगभग सभी शासकीय कार्यालयों को ई-ऑफिस प्रणाली से जोड़ा जा चुका है तथा अधिकांश विभागों में पत्रावलियों का डिजिटल माध्यम से निस्तारण किया जा रहा है। ई-ऑफिस व्यवस्था लागू होने से शासकीय कार्यों में पारदर्शिता, समयबद्धता एवं कार्यों की ऑनलाइन निगरानी में सुविधा प्राप्त हो रही है।

समीक्षा के दौरान कुछ विभागों द्वारा रिपोर्टिंग एवं ऑनलाइन कार्य निष्पादन में तकनीकी समस्याएं आने की जानकारी दी गई। इस पर जिलाधिकारी ने बैठक में उपस्थित आईटीडीए की तकनीकी टीम को समस्याओं का तत्काल संज्ञान लेते हुए आवश्यक तकनीकी सुधार सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि ई-ऑफिस शासन की महत्वपूर्ण पहल है, जिसका उद्देश्य कार्यालयी कार्यों को त्वरित, पारदर्शी एवं पेपरलेस बनाना है। इसलिए सभी विभाग तकनीकी बाधाओं को दूर कर नियमित रूप से ई-ऑफिस प्रणाली का शत-प्रतिशत उपयोग सुनिश्चित करें।

जिलाधिकारी ने संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया कि सभी विभागीय अधिकारी एवं कर्मचारी ई-ऑफिस प्रणाली के माध्यम से पत्रावलियों के संचालन एवं निस्तारण की प्रक्रिया को गंभीरता से अपनाएं तथा लंबित प्रकरणों का समयबद्ध निस्तारण सुनिश्चित करें। उन्होंने कहा कि किसी भी स्तर पर तकनीकी समस्या आने पर संबंधित तकनीकी टीम से समन्वय स्थापित कर उसका शीघ्र समाधान कराया जाए, ताकि सरकारी कार्यों की गति प्रभावित न हो।

बैठक में जिला विकास अधिकारी सुनील कुमार, जिला सूचना विज्ञान अधिकारी अंकुश पाण्डेय, ई-डिस्ट्रिक्ट मैनेजर हरेन्द्र शर्मा, आईटीडीए तकनीकी टीम के आशीष, दीक्षा, विवेक सहित संबंधित विभागों के अधिकारी उपस्थित रहे।

“छात्रों की स्वास्थ्य और सुरक्षा के साथ कोई समझौता बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। अनियमितताओं पर कठोरतम प्रशासनिक कार्रवाई के निर्देश दिए गए हैं।”

आगे पढ़ें (Read Next)

उत्तराखंड के मीडिया प्रतिनिधिमंडल ने हैदराबाद प्रेस दौरे पर भारतीय राष्ट्रीय महासागर सूचना सेवा केंद्र का किया दौराUttarakhand

उत्तराखंड के मीडिया प्रतिनिधिमंडल ने हैदराबाद प्रेस दौरे पर भारतीय राष्ट्रीय महासागर सूचना सेवा केंद्र का किया दौरा

इस दौरे का मुख्य उद्देश्य पत्रकारों को तेलंगाना में केंद्र सरकार की प्रमुख विकास गतिविधियों

1 सित॰ 2026
पीआईबी देहरादून द्वारा आयोजित उत्तराखंड के मीडिया प्रतिनिधिमंडल के लिए 5 दिवसीय हैदराबाद प्रेस टूरUttarakhand

पीआईबी देहरादून द्वारा आयोजित उत्तराखंड के मीडिया प्रतिनिधिमंडल के लिए 5 दिवसीय हैदराबाद प्रेस टूर

उत्तराखंड के 13 पत्रकारों का समूह हैदराबाद में क्रियान्वित भारत सरकार की प्रमुख योजनाओं का

31 अग॰ 2026