गुरुवार, 20 अगस्त 2026
मुख्य पृष्ठ
Business 12:10 pm3 मिनट पठन समय

दुनिया भर में हीरे की कीमतों में आई गिरावट

न्यूयॉर्क। इस साल कच्चे हीरे की कीमतों में गिरावट आई है। क्योंकि महामारी के बाद कई

Anita Amoli

Anita Amoli (Writer)

5 अक्टूबर 2023

18.4K बार पढ़ा गया

न्यूयॉर्क। इस साल कच्चे हीरे की कीमतों में गिरावट आई है। क्योंकि महामारी के बाद कई उपभोक्ता विलासिता की वस्तुओं से दूर हो रहे हैं। यह जानकारी मीडिया ने दी। जि़म्निस्की ग्लोबल रफ डायमंड इंडेक्स के अनुसार, कीमतें एक साल में सबसे कम हैं।

उद्योग विश्लेषक इस मंदी का कारण आभूषण की बिक्री में गिरावट को बता रहे हैं। वैश्विक हीरा विश्लेषक पॉल जिम्निस्की ने कहा उपभोक्ताओं द्वारा आभूषणों के बजाय सेवाओं को चुनने के कारण हीरे की कीमतें कम हुई हैं। विश्लेषकों के अनुसार, महामारी के बाद अब लोग बाहर खाना खा रहे हैं, यात्रा कर रहे हैं और विलासिता की वस्तुओं के बजाय अनुभवों पर पैसा खर्च कर रहे हैं। हीरा पूरी तरह से उपभोक्ता-संचालित बाजार है। हीरे के आभूषणों के लिए दुकानदारों की मांग कच्चे हीरे की कीमतों और कुछ हद तक खुदरा कीमतों को प्रभावित करती है।

खुदरा विक्रेताओं ने विज्ञापन में करोड़ों डॉलर खर्च करके उपभोक्ता मांग को बढ़ावा दिया। कच्चे हीरे की बिक्री में दो रिकॉर्ड तोडऩे वाले वर्षों के बाद कीमतों में गिरावट आई है। 2021 और 2022 में प्राकृतिक हीरे के आभूषणों की मांग अब तक के उच्चतम स्तर पर थी। उद्योग विश्लेषकों को सर्दियों की छुट्टियों के दौरान और 2024 की शुरुआत में खुदरा बिक्री में उछाल की उम्मीद है।

दुनिया की सबसे बड़ी हीरा कंपनी डी बीयर्स के प्रवक्ता डेविड जॉनसन ने भविष्यवाणी की है कि आगामी महीनों में कच्चे हीरे की कीमतों में थोड़ी बढ़ोतरी हो सकती है।

“छात्रों की स्वास्थ्य और सुरक्षा के साथ कोई समझौता बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। अनियमितताओं पर कठोरतम प्रशासनिक कार्रवाई के निर्देश दिए गए हैं।”

आगे पढ़ें (Read Next)

उत्तराखंड के मीडिया प्रतिनिधिमंडल ने हैदराबाद प्रेस दौरे पर भारतीय राष्ट्रीय महासागर सूचना सेवा केंद्र का किया दौराUttarakhand

उत्तराखंड के मीडिया प्रतिनिधिमंडल ने हैदराबाद प्रेस दौरे पर भारतीय राष्ट्रीय महासागर सूचना सेवा केंद्र का किया दौरा

इस दौरे का मुख्य उद्देश्य पत्रकारों को तेलंगाना में केंद्र सरकार की प्रमुख विकास गतिविधियों

1 सित॰ 2026
पीआईबी देहरादून द्वारा आयोजित उत्तराखंड के मीडिया प्रतिनिधिमंडल के लिए 5 दिवसीय हैदराबाद प्रेस टूरUttarakhand

पीआईबी देहरादून द्वारा आयोजित उत्तराखंड के मीडिया प्रतिनिधिमंडल के लिए 5 दिवसीय हैदराबाद प्रेस टूर

उत्तराखंड के 13 पत्रकारों का समूह हैदराबाद में क्रियान्वित भारत सरकार की प्रमुख योजनाओं का

31 अग॰ 2026