गुरुवार, 20 अगस्त 2026
मुख्य पृष्ठ
Entertainment 08:57 am3 मिनट पठन समय

'धुरंधर 2' का बॉक्स ऑफिस पर शानदार प्रदर्शन, फिल्म ने दो ही दिन में पार किया 200 करोड़ का आंकड़ा

बॉक्स ऑफिस पर इन दिनों फिल्म धुरंधर 2 का जबरदस्त जलवा देखने को मिल रहा

Anita Amoli

Anita Amoli (Writer)

21 मार्च 2026

18.4K बार पढ़ा गया
'धुरंधर 2' का बॉक्स ऑफिस पर शानदार प्रदर्शन, फिल्म ने दो ही दिन में पार किया 200 करोड़ का आंकड़ा

फोटो: ग्राउंड रिपोर्ट - विशेष संवाददाता (दैनिक एक्सप्रेस)

बॉक्स ऑफिस पर इन दिनों फिल्म धुरंधर 2 का जबरदस्त जलवा देखने को मिल रहा है। रिलीज के दूसरे दिन भी फिल्म ने शानदार कमाई करते हुए 200 करोड़ क्लब में एंट्री मार ली है। वहीं, इसके साथ रिलीज हुई साउथ फिल्म उस्ताद भगत सिंह की रफ्तार दूसरे दिन धीमी पड़ती नजर आई।

दूसरे दिन भी बरकरार रहा ‘धुरंधर 2’ का दबदबा
रणवीर सिंह स्टारर धुरंधर 2 ने ओपनिंग डे पर ही धमाकेदार प्रदर्शन करते हुए 100 करोड़ से ज्यादा की कमाई की थी। दूसरे दिन भी फिल्म की कमाई मजबूत बनी रही और इसने करीब 80 करोड़ रुपये का कारोबार किया। इसके साथ ही फिल्म का कुल कलेक्शन 200 करोड़ के पार पहुंच गया है, जो इसकी बड़ी सफलता को दर्शाता है।

वर्ल्डवाइड कलेक्शन में भी मचा रही धमाल
घरेलू बॉक्स ऑफिस के साथ-साथ धुरंधर 2 का जादू दुनियाभर में भी देखने को मिल रहा है। फिल्म ने वर्ल्डवाइड करीब 240 करोड़ रुपये की कमाई कर ली है और तेजी से रिकॉर्ड्स की ओर बढ़ रही है। इस प्रदर्शन के साथ यह कई बड़ी फिल्मों को पीछे छोड़ते हुए टॉप कमाई करने वाली फिल्मों की सूची में शामिल हो गई है।

बड़े सितारों की फिल्मों को छोड़ा पीछे
दूसरे दिन के कलेक्शन के मामले में धुरंधर 2 ने कई बड़ी फिल्मों को पीछे छोड़ दिया है। हिंदी वर्जन में इसने पुष्पा 2 और जवान जैसी फिल्मों के दूसरे दिन के कलेक्शन को भी पार कर लिया, जिससे इसकी लोकप्रियता का अंदाजा लगाया जा सकता है।

‘उस्ताद भगत सिंह’ की कमाई में आई गिरावट
वहीं दूसरी ओर, पवन कल्याण की फिल्म उस्ताद भगत सिंह ने पहले दिन ठीक-ठाक शुरुआत की थी, लेकिन दूसरे दिन इसकी कमाई में गिरावट दर्ज की गई। फिल्म ने दूसरे दिन करीब 9 करोड़ रुपये का ही कारोबार किया, जिससे इसका कुल कलेक्शन लगभग 44 करोड़ रुपये पहुंचा है।

(साभार)

“छात्रों की स्वास्थ्य और सुरक्षा के साथ कोई समझौता बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। अनियमितताओं पर कठोरतम प्रशासनिक कार्रवाई के निर्देश दिए गए हैं।”

आगे पढ़ें (Read Next)

उत्तराखंड के मीडिया प्रतिनिधिमंडल ने हैदराबाद प्रेस दौरे पर भारतीय राष्ट्रीय महासागर सूचना सेवा केंद्र का किया दौराUttarakhand

उत्तराखंड के मीडिया प्रतिनिधिमंडल ने हैदराबाद प्रेस दौरे पर भारतीय राष्ट्रीय महासागर सूचना सेवा केंद्र का किया दौरा

इस दौरे का मुख्य उद्देश्य पत्रकारों को तेलंगाना में केंद्र सरकार की प्रमुख विकास गतिविधियों

1 सित॰ 2026
पीआईबी देहरादून द्वारा आयोजित उत्तराखंड के मीडिया प्रतिनिधिमंडल के लिए 5 दिवसीय हैदराबाद प्रेस टूरUttarakhand

पीआईबी देहरादून द्वारा आयोजित उत्तराखंड के मीडिया प्रतिनिधिमंडल के लिए 5 दिवसीय हैदराबाद प्रेस टूर

उत्तराखंड के 13 पत्रकारों का समूह हैदराबाद में क्रियान्वित भारत सरकार की प्रमुख योजनाओं का

31 अग॰ 2026