गुरुवार, 20 अगस्त 2026
मुख्य पृष्ठ
Entertainment 07:36 am3 मिनट पठन समय

'धुरंधर’ का बॉक्स ऑफिस पर जलवा, छह दिनों में पार किया 170 करोड़ का आंकड़ा

बॉक्स ऑफिस पर इन दिनों सिर्फ ‘धुरंधर’ का दबदबा छाया हुआ है। रिलीज़ के बाद

Anita Amoli

Anita Amoli (Writer)

11 दिसंबर 2025

18.4K बार पढ़ा गया
'धुरंधर’ का बॉक्स ऑफिस पर जलवा, छह दिनों में पार किया 170 करोड़ का आंकड़ा

फोटो: ग्राउंड रिपोर्ट - विशेष संवाददाता (दैनिक एक्सप्रेस)

बॉक्स ऑफिस पर इन दिनों सिर्फ ‘धुरंधर’ का दबदबा छाया हुआ है। रिलीज़ के बाद से ही फिल्म शानदार रफ्तार के साथ आगे बढ़ रही है और दर्शकों व फिल्मी जगत की हस्तियों से लगातार तारीफ बटोर रही है।

रणवीर सिंह, अक्षय खन्ना और आर. माधवन जैसे दमदार कलाकारों से सजी ‘धुरंधर’ को पॉज़िटिव वर्ड ऑफ माउथ का जबरदस्त फायदा मिल रहा है। यही कारण है कि फिल्म ने शुरुआत से ही कमाई का ऐसा ग्राफ कायम किया है, जो कई बड़ी फिल्मों को चुनौती दे रहा है। केवल छह दिनों में फिल्म 200 करोड़ के आंकड़े के बेहद करीब पहुंच चुकी है।

कलेक्शन रिपोर्ट

‘धुरंधर’ ने बॉक्स ऑफिस पर धमाकेदार ओपनिंग करते हुए पहले दिन 28 करोड़ रुपए जुटाए थे। वीकेंड में फिल्म की गति और तेज हुई, जहां शनिवार और रविवार मिलाकर करीब 75 करोड़ रुपए की कमाई हुई। इसके साथ ही फिल्म ने शुरुआती तीन दिनों में ही 100 करोड़ का आंकड़ा पार कर लिया।

पांचवें दिन फिल्म ने 150 करोड़ के क्लब में एंट्री कर ली। वहीं छठे दिन यानी बुधवार को ‘धुरंधर’ ने 26.50 करोड़ रुपए कमाए। गुरुवार सुबह तक फिल्म 5 लाख रुपए का और बिज़नेस कर चुकी थी। इस तरह कुल छह दिनों में फिल्म की कमाई 179.80 करोड़ रुपए तक पहुंच गई है। अनुमान है कि फिल्म आज 200 करोड़ क्लब में शामिल हो जाएगी।

(साभार)

“छात्रों की स्वास्थ्य और सुरक्षा के साथ कोई समझौता बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। अनियमितताओं पर कठोरतम प्रशासनिक कार्रवाई के निर्देश दिए गए हैं।”

आगे पढ़ें (Read Next)

उत्तराखंड के मीडिया प्रतिनिधिमंडल ने हैदराबाद प्रेस दौरे पर भारतीय राष्ट्रीय महासागर सूचना सेवा केंद्र का किया दौराUttarakhand

उत्तराखंड के मीडिया प्रतिनिधिमंडल ने हैदराबाद प्रेस दौरे पर भारतीय राष्ट्रीय महासागर सूचना सेवा केंद्र का किया दौरा

इस दौरे का मुख्य उद्देश्य पत्रकारों को तेलंगाना में केंद्र सरकार की प्रमुख विकास गतिविधियों

1 सित॰ 2026
पीआईबी देहरादून द्वारा आयोजित उत्तराखंड के मीडिया प्रतिनिधिमंडल के लिए 5 दिवसीय हैदराबाद प्रेस टूरUttarakhand

पीआईबी देहरादून द्वारा आयोजित उत्तराखंड के मीडिया प्रतिनिधिमंडल के लिए 5 दिवसीय हैदराबाद प्रेस टूर

उत्तराखंड के 13 पत्रकारों का समूह हैदराबाद में क्रियान्वित भारत सरकार की प्रमुख योजनाओं का

31 अग॰ 2026