गुरुवार, 20 अगस्त 2026
मुख्य पृष्ठ
Uttarakhand 03:52 pm3 मिनट पठन समय

धामी सरकार की सख्ती, रिखणीखाल करंट हादसे पर तत्काल एक्शन

तीन इंजीनियर सस्पेंड, कर्मियों की सुरक्षा सर्वोच्च प्राथमिकता देहरादून। उत्तराखंड के पौड़ी जनपद अंतर्गत रिखणीखाल

Anita Amoli

Anita Amoli (Writer)

19 जून 2025

18.4K बार पढ़ा गया

तीन इंजीनियर सस्पेंड, कर्मियों की सुरक्षा सर्वोच्च प्राथमिकता

देहरादून। उत्तराखंड के पौड़ी जनपद अंतर्गत रिखणीखाल ब्लॉक के वड्डाखाल क्षेत्र में विद्युत लाइन पर कार्य करते समय संविदा लाइनमैन की करंट लगने से हुई दुर्भाग्यपूर्ण मृत्यु को मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने अत्यंत गंभीरता से लिया है। इस हादसे पर विधायक महंत दलीप सिंह रावत की शिकायत के बाद मुख्यमंत्री ने तत्काल कार्रवाई के निर्देश दिए।

मुख्यमंत्री के आदेश पर बिजली विभाग के उपखंड अधिकारी चंद्रमोहन, अवर अभियंता शुभम कुमार, और अधिशासी अभियंता विनीत कुमार सक्सेना को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया गया है।

मुख्यमंत्री ने स्पष्ट किया कि कार्यस्थलों पर सुरक्षा मानकों की अनदेखी अब बर्दाश्त नहीं की जाएगी। उन्होंने निर्देश दिए कि भविष्य में इस तरह की घटनाओं को रोकने के लिए हर स्तर पर जवाबदेही सुनिश्चित की जाए और सभी फील्ड कर्मियों को हेलमेट, ग्लव्स, सेफ्टी बेल्ट और इन्सुलेटेड औजार जैसे उपकरणों से पूरी तरह लैस किया जाए।

मुख्यमंत्री ने UPCL के उच्चाधिकारियों से स्पष्टीकरण तलब करते हुए यह भी पूछा है कि विभाग के पास कुल कितने सुरक्षात्मक उपकरण उपलब्ध हैं और क्या वे वास्तविकता में फील्ड कर्मचारियों तक पहुंच रहे हैं या नहीं।

धामी ने दोहराया कि “राज्य सरकार हर कर्मचारी के जीवन और सुरक्षा को सर्वोपरि मानती है। इस दिशा में कोई भी लापरवाही क्षम्य नहीं होगी।”

यह कार्रवाई राज्य सरकार की उस प्रतिबद्धता का प्रमाण है, जिसमें मानव जीवन को सर्वोच्च महत्व दिया गया है। रिखणीखाल हादसे से मिले सबक के आधार पर अब प्रदेश भर में कार्यस्थलों पर सुरक्षा सुनिश्चित करने की दिशा में कड़े कदम उठाए जाएंगे।

“छात्रों की स्वास्थ्य और सुरक्षा के साथ कोई समझौता बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। अनियमितताओं पर कठोरतम प्रशासनिक कार्रवाई के निर्देश दिए गए हैं।”

आगे पढ़ें (Read Next)

उत्तराखंड के मीडिया प्रतिनिधिमंडल ने हैदराबाद प्रेस दौरे पर भारतीय राष्ट्रीय महासागर सूचना सेवा केंद्र का किया दौराUttarakhand

उत्तराखंड के मीडिया प्रतिनिधिमंडल ने हैदराबाद प्रेस दौरे पर भारतीय राष्ट्रीय महासागर सूचना सेवा केंद्र का किया दौरा

इस दौरे का मुख्य उद्देश्य पत्रकारों को तेलंगाना में केंद्र सरकार की प्रमुख विकास गतिविधियों

1 सित॰ 2026
पीआईबी देहरादून द्वारा आयोजित उत्तराखंड के मीडिया प्रतिनिधिमंडल के लिए 5 दिवसीय हैदराबाद प्रेस टूरUttarakhand

पीआईबी देहरादून द्वारा आयोजित उत्तराखंड के मीडिया प्रतिनिधिमंडल के लिए 5 दिवसीय हैदराबाद प्रेस टूर

उत्तराखंड के 13 पत्रकारों का समूह हैदराबाद में क्रियान्वित भारत सरकार की प्रमुख योजनाओं का

31 अग॰ 2026