गुरुवार, 20 अगस्त 2026
मुख्य पृष्ठ
Uttarakhand 06:13 am3 मिनट पठन समय

धामी सरकार का बजट उत्तराखंड को अग्रणी राज्यों में ले जाने का रोडमैप: डॉ. नरेश बंसल

डॉ. बंसल ने कहा, बजट “सबका साथ, सबका विकास” और “आत्मनिर्भर उत्तराखंड” के विजन को

Anita Amoli

Anita Amoli (Writer)

10 मार्च 2026

18.4K बार पढ़ा गया
धामी सरकार का बजट उत्तराखंड को अग्रणी राज्यों में ले जाने का रोडमैप: डॉ. नरेश बंसल

फोटो: ग्राउंड रिपोर्ट - विशेष संवाददाता (दैनिक एक्सप्रेस)

डॉ. बंसल ने कहा, बजट “सबका साथ, सबका विकास” और “आत्मनिर्भर उत्तराखंड” के विजन को करता है प्रतिबिंबित 

गैरसैंण। भाजपा के राष्ट्रीय सह-कोषाध्यक्ष एवं राज्यसभा सांसद डॉ. नरेश बंसल ने गैरसैंण में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी द्वारा वित्तीय वर्ष 2026–27 के लिए प्रस्तुत ₹1,11,703.21 करोड़ के बजट को विकासोन्मुख और सर्वसमावेशी बताते हुए इसकी सराहना की है। उन्होंने इसे “संकल्प से सिद्धि” की भावना को आगे बढ़ाने वाला बजट बताया।

डॉ. बंसल ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मार्गदर्शन और मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के नेतृत्व में भाजपा की डबल इंजन सरकार प्रदेश के सर्वांगीण विकास के लिए कार्य कर रही है। उन्होंने कहा कि जिस राज्य ने ऋण लेकर अपनी यात्रा शुरू की थी, आज उसका बजट ₹1,11,703.21 करोड़ तक पहुंच गया है, जो प्रदेश की आर्थिक प्रगति को दर्शाता है।

उन्होंने कहा कि यह बजट सर्वस्पर्शी और समावेशी है, जिसमें प्रदेश के प्रत्येक वर्ग का ध्यान रखा गया है। बजट “सबका साथ, सबका विकास” और “आत्मनिर्भर उत्तराखंड” के विजन को प्रतिबिंबित करता है।

डॉ. बंसल ने बताया कि बजट में युवाओं के लिए ₹60 करोड़ की स्वरोजगार योजना, महिलाओं के लिए नंदा गौरा योजना के अंतर्गत ₹220 करोड़ तथा राज्य आंदोलनकारियों की पेंशन बढ़ाने का प्रावधान किया गया है।

बजट में दूरस्थ क्षेत्रों में पेयजल व्यवस्था के लिए ₹1827.91 करोड़ तथा शहरी विकास के लिए ₹1401.85 करोड़ का प्रावधान किया गया है, जिससे ग्रामीण और शहरी क्षेत्रों का समानांतर विकास सुनिश्चित होगा।

उन्होंने कहा कि राज्य आंदोलनकारियों की पेंशन ₹4500–6000 से बढ़ाकर ₹5500–7000 करने का प्रस्ताव सरकार की संवेदनशीलता को दर्शाता है। इसके अलावा स्वास्थ्य, शिक्षा और पर्यटन के बुनियादी ढांचे को मजबूत करने पर भी विशेष ध्यान दिया गया है। माध्यमिक शिक्षा के लिए ₹542.84 करोड़ का प्रावधान किया गया है।

डॉ. बंसल ने बताया कि बजट में सबसे अधिक ₹2501.91 करोड़ लोक निर्माण विभाग (PWD) के लिए रखे गए हैं। इससे नई सड़कों का निर्माण, पुराने पुलों की मरम्मत और आपदा प्रभावित क्षेत्रों में बुनियादी ढांचे को मजबूत करने में मदद मिलेगी।

उन्होंने कहा कि यह आवंटन चारधाम यात्रा मार्गों के विस्तार और ऑल वेदर रोड परियोजना को गति देगा, जिससे पर्यटन और व्यापार को बढ़ावा मिलेगा।

डॉ. बंसल ने मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी को इस बजट के लिए धन्यवाद देते हुए कहा कि यह बजट निरंतरता, समग्र विकास, कौशल विकास और जनभागीदारी को बढ़ावा देने वाला है। यह युवाओं और महिलाओं के लिए कई नई सौगातें लेकर आया है और विकसित उत्तराखंड के संकल्प को साकार करने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम है।

“छात्रों की स्वास्थ्य और सुरक्षा के साथ कोई समझौता बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। अनियमितताओं पर कठोरतम प्रशासनिक कार्रवाई के निर्देश दिए गए हैं।”

आगे पढ़ें (Read Next)

उत्तराखंड के मीडिया प्रतिनिधिमंडल ने हैदराबाद प्रेस दौरे पर भारतीय राष्ट्रीय महासागर सूचना सेवा केंद्र का किया दौराUttarakhand

उत्तराखंड के मीडिया प्रतिनिधिमंडल ने हैदराबाद प्रेस दौरे पर भारतीय राष्ट्रीय महासागर सूचना सेवा केंद्र का किया दौरा

इस दौरे का मुख्य उद्देश्य पत्रकारों को तेलंगाना में केंद्र सरकार की प्रमुख विकास गतिविधियों

1 सित॰ 2026
पीआईबी देहरादून द्वारा आयोजित उत्तराखंड के मीडिया प्रतिनिधिमंडल के लिए 5 दिवसीय हैदराबाद प्रेस टूरUttarakhand

पीआईबी देहरादून द्वारा आयोजित उत्तराखंड के मीडिया प्रतिनिधिमंडल के लिए 5 दिवसीय हैदराबाद प्रेस टूर

उत्तराखंड के 13 पत्रकारों का समूह हैदराबाद में क्रियान्वित भारत सरकार की प्रमुख योजनाओं का

31 अग॰ 2026