गुरुवार, 20 अगस्त 2026
मुख्य पृष्ठ
National 06:37 am3 मिनट पठन समय

दिल्ली विधानसभा चुनाव - 699 उम्मीदवारों की किस्मत का फैसला करेंगे 1.56 करोड़ मतदाता

70 विधानसभा सीटों पर होंगे मतदान  नई दिल्ली। दिल्लीवासी आज अपनी सरकार चुनेंगे। 70 विधानसभा

Anita Amoli

Anita Amoli (Writer)

5 फ़रवरी 2025

18.4K बार पढ़ा गया

70 विधानसभा सीटों पर होंगे मतदान 

नई दिल्ली। दिल्लीवासी आज अपनी सरकार चुनेंगे। 70 विधानसभा सीटों पर 699 उम्मीदवारों की किस्मत का फैसला 1.56 करोड़ मतदाता करेंगे। 13,766 मतदान केंद्रों पर सुबह सात बजे से शाम छह बजे तक मतदान होगा। इसके लिए दिल्ली के मुख्य निर्वाचन अधिकारी कार्यालय की ओर से तैयारियां पूरी कर ली हैं। मंगलवार दोपहर बाद ईवीएम के साथ मतदानकर्मियों ने पोलिंग स्टेशन पर पहुंचकर जिम्मा भी संभाल लिया। सबसे कम उम्मीदवार पटेल नगर और कस्तूरबा नगर में पांच-पांच हैं, जबकि नई दिल्ली सीट पर 23 उम्मीदवार हैं।

अधिकारियों के मुताबिक, नियत समय 6 बजे तक यदि कोई शख्स लाइन में लगेगा तो वह मतदान कर सकेगा। इसके लिए अतिरिक्त समय भी दिया जाएगा। एक ईवीएम में 16 प्रत्याशियों के ही चुनाव चिह्न हो सकते हैं। इससे अधिक उम्मीदवार होने पर दूसरी ईवीएम रखी गई है। जनकपुरी व नई दिल्ली सीटों के मतदान केंद्रों पर ईवीएम में दो ईवीएम इस्तेमाल की जाएंगी। बाकी 68 सीटों के केंद्रों पर एक ईवीएम होगी। आपात स्थिति के लिए करीब 20 प्रतिशत ईवीएम रिजर्व में रखी गईं हैं, ताकि कहीं कोई खराबी या ईवीएम में समस्या आने पर तत्काल बदली जा सकें।

दिल्ली चुनाव से जुड़े कुछ महत्वपूर्ण आंकड़े
कुल मतदान केंद्र- 13,766
केंद्र में नियुक्त कर्मचारियों की संख्या- चार
चुनाव में तैनात कुल कर्मचारी-1,09,955
पोलिंग ड्यूटी में लगाए गए कर्मचारी- 68,733
केंद्रीय सशस्त्र पुलिस बल तैनात- 220 कंपनियां
होम गार्ड के जवान- 19,000
दिल्ली पुलिस के जवान- 35,626
ईवीएम रखी गई है तैयार कुल सेंट्रल यूनिट (सीयू)- 20,692
बैलेट यूनिट (बीयू)- 21,584
वीवीपैट- 18,943
11 जिलों में बने स्ट्रांग रूम व काउंटिंग सेंटर- 19

इतने हैं मतदाता

कुल मतदाता :-15614000
पुरुष :-8376173
महिला :-7236560
अन्य :-1267

“छात्रों की स्वास्थ्य और सुरक्षा के साथ कोई समझौता बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। अनियमितताओं पर कठोरतम प्रशासनिक कार्रवाई के निर्देश दिए गए हैं।”

आगे पढ़ें (Read Next)

उत्तराखंड के मीडिया प्रतिनिधिमंडल ने हैदराबाद प्रेस दौरे पर भारतीय राष्ट्रीय महासागर सूचना सेवा केंद्र का किया दौराUttarakhand

उत्तराखंड के मीडिया प्रतिनिधिमंडल ने हैदराबाद प्रेस दौरे पर भारतीय राष्ट्रीय महासागर सूचना सेवा केंद्र का किया दौरा

इस दौरे का मुख्य उद्देश्य पत्रकारों को तेलंगाना में केंद्र सरकार की प्रमुख विकास गतिविधियों

1 सित॰ 2026
पीआईबी देहरादून द्वारा आयोजित उत्तराखंड के मीडिया प्रतिनिधिमंडल के लिए 5 दिवसीय हैदराबाद प्रेस टूरUttarakhand

पीआईबी देहरादून द्वारा आयोजित उत्तराखंड के मीडिया प्रतिनिधिमंडल के लिए 5 दिवसीय हैदराबाद प्रेस टूर

उत्तराखंड के 13 पत्रकारों का समूह हैदराबाद में क्रियान्वित भारत सरकार की प्रमुख योजनाओं का

31 अग॰ 2026