गुरुवार, 20 अगस्त 2026
मुख्य पृष्ठ
Uttarakhand 08:31 am3 मिनट पठन समय

केदारनाथ धाम में गर्भगृह के दर्शन हुए बंद, जानिए वजह

रुद्रप्रयाग। केदारनाथ धाम में बढ़ती भीड़ को देखकर गर्भगृह के दर्शन बंद हो गए हैं। अब

Anita Amoli

Anita Amoli (Writer)

5 अक्टूबर 2023

18.4K बार पढ़ा गया

रुद्रप्रयाग। केदारनाथ धाम में बढ़ती भीड़ को देखकर गर्भगृह के दर्शन बंद हो गए हैं। अब सभा मंडप से ही दर्शन कराए जा रहे हैं। गर्भ गृह के दर्शन बंद होने पर तीर्थ पुरोहित समाज ने आपत्ति जताई है। इन दिनों श्राद्ध पक्ष चल रहा है। प्रत्येक दिन 18 से बीस हजार तीर्थ यात्री केदार बाबा के दरबार में पहुंच रहे हैं, लेकिन भक्तों को दूर से ही दर्शन कराये जा रहे हैं। कुछ दिनों पहले तक भीड़ कम थी तो भक्तों को मंदिर के गर्भ गृह में जाने दिया जा रहा था।

चारधाम महापंचायत के उपाध्यक्ष और केदारनाथ के तीर्थ पुरोहित संतोष त्रिवेदी का कहना है कि श्राद्ध पक्ष में यहां की पूजा का विशेष महत्व है। भक्तों को मंदिर के गर्भ गृह में न भेजा जाना यहां की परंपरा के खिलाफ है। भीड़ जितनी भी हो, भक्तों को मंदिर के अंदर भेजा जाना चाहिए। वीआईपी को तो मंदिर के गर्भ गृह में भेजा जा रहा है, लेकिन जो यात्री रात दो बजे से लाइन में लगे हैं, उन्हे अंदर नहीं भेजा जाता है। उन्होंने कहा भगवान के लिए भक्त एक समान हैं। सबको एक जैसे दर्शन होने चाहिए।

“छात्रों की स्वास्थ्य और सुरक्षा के साथ कोई समझौता बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। अनियमितताओं पर कठोरतम प्रशासनिक कार्रवाई के निर्देश दिए गए हैं।”

आगे पढ़ें (Read Next)

उत्तराखंड के मीडिया प्रतिनिधिमंडल ने हैदराबाद प्रेस दौरे पर भारतीय राष्ट्रीय महासागर सूचना सेवा केंद्र का किया दौराUttarakhand

उत्तराखंड के मीडिया प्रतिनिधिमंडल ने हैदराबाद प्रेस दौरे पर भारतीय राष्ट्रीय महासागर सूचना सेवा केंद्र का किया दौरा

इस दौरे का मुख्य उद्देश्य पत्रकारों को तेलंगाना में केंद्र सरकार की प्रमुख विकास गतिविधियों

1 सित॰ 2026
पीआईबी देहरादून द्वारा आयोजित उत्तराखंड के मीडिया प्रतिनिधिमंडल के लिए 5 दिवसीय हैदराबाद प्रेस टूरUttarakhand

पीआईबी देहरादून द्वारा आयोजित उत्तराखंड के मीडिया प्रतिनिधिमंडल के लिए 5 दिवसीय हैदराबाद प्रेस टूर

उत्तराखंड के 13 पत्रकारों का समूह हैदराबाद में क्रियान्वित भारत सरकार की प्रमुख योजनाओं का

31 अग॰ 2026