गुरुवार, 20 अगस्त 2026
मुख्य पृष्ठ
National 06:05 am3 मिनट पठन समय

एक और नई महामारी का खतरा- बच्चों के अंदर तेजी से फैल रही ये खतरनाक बीमारी

स्कूल बंद, डब्लूएचओ ने दी चेतावनी नई दिल्ली। कोरोना महामारी के प्रभाव से जूझ रहे चीन

Anita Amoli

Anita Amoli (Writer)

24 नवंबर 2023

18.4K बार पढ़ा गया

स्कूल बंद, डब्लूएचओ ने दी चेतावनी

नई दिल्ली। कोरोना महामारी के प्रभाव से जूझ रहे चीन में अब नई बीमारी ने व्यापक स्तर पर दस्तक दे दी है। चीन के स्कूलों में एक और बीमारी पूरे देश में तेजी से फैल रही है। यहां के स्कूलों में रहस्यमयी निमोनिया का प्रकोप बढ़ रहा है, यह चिंताजनक स्थिति कोविड संकट के शुरुआती दिनों की याद दिला रही है। 500 मील उत्तर-पूर्व में बीजिंग और लियाओनिंग के अस्पतालों में बड़ी संख्या में बच्चे भर्ती हो रहे हैं। जानकारी के मुताबिक इस रहस्यमयी निमोनिया के प्रकोप के चलते ज्यादातर स्कूल बंद हैं। डब्ल्यूएचओ की माने तो इन बच्चों में सांस संबंधी और निमोनिया बीमारी का पता चला है।

इस रहस्यमयी न्यूमोनिा से प्रभावित बच्चों के फेफड़ों में सूजन और तेज बुखार सहित असामान्य लक्षण नजर आ रहे हैं। हालांकि उन बच्चों में खांसी और फ्लू, आरएसवी और सांस की बीमारी से संबंधित अन्य दूसरे लक्षण नजर नहीं आ रहे हैं। ओपन-एक्सेस सर्विलांस प्लेटफॉर्म ने खासतौर से बच्चों को प्रभावित करने वाली बिना डायग्नोज हुए निमोनिया की उभरती महामारी के बारे में चेतावनी जारी की है। इसके अलावा यह अनुमान लगाना जल्दबाजी होगी कि क्या यह एक और महामारी हो सकती है। लेकिन हमें अभी भी सावधानी बरतनी चाहिए।

जानकारी के मुताबिक नए प्रकोप के चलते अस्पतालों में बीमार बच्चों की बहुत अधिक संख्या है। इसमें कहा गया है कि ‘माता-पिता ने सवाल किया कि क्या अधिकारी महामारी को छुपा रहे थे।’ लेकिन संदेह है कि नया प्रकोप माइकोप्लाज्मा निमोनिया से संबंधित हो सकता है, जिसे वॉकिंग निमोनिया के रूप में भी जाना जाता है, जो कथित तौर पर चीन में बढ़ रहा है। क्योंकि देश सख्त कोविड लॉकडाउन के बिना अपनी पहली सर्दियों में प्रवेश कर रहा है।

“छात्रों की स्वास्थ्य और सुरक्षा के साथ कोई समझौता बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। अनियमितताओं पर कठोरतम प्रशासनिक कार्रवाई के निर्देश दिए गए हैं।”

आगे पढ़ें (Read Next)

उत्तराखंड के मीडिया प्रतिनिधिमंडल ने हैदराबाद प्रेस दौरे पर भारतीय राष्ट्रीय महासागर सूचना सेवा केंद्र का किया दौराUttarakhand

उत्तराखंड के मीडिया प्रतिनिधिमंडल ने हैदराबाद प्रेस दौरे पर भारतीय राष्ट्रीय महासागर सूचना सेवा केंद्र का किया दौरा

इस दौरे का मुख्य उद्देश्य पत्रकारों को तेलंगाना में केंद्र सरकार की प्रमुख विकास गतिविधियों

1 सित॰ 2026
पीआईबी देहरादून द्वारा आयोजित उत्तराखंड के मीडिया प्रतिनिधिमंडल के लिए 5 दिवसीय हैदराबाद प्रेस टूरUttarakhand

पीआईबी देहरादून द्वारा आयोजित उत्तराखंड के मीडिया प्रतिनिधिमंडल के लिए 5 दिवसीय हैदराबाद प्रेस टूर

उत्तराखंड के 13 पत्रकारों का समूह हैदराबाद में क्रियान्वित भारत सरकार की प्रमुख योजनाओं का

31 अग॰ 2026