गुरुवार, 20 अगस्त 2026
मुख्य पृष्ठ
Uttarakhand 01:19 pm3 मिनट पठन समय

अतिक्रमण हटाने के नाम पर उत्पीड़न के खिलाफ कांग्रेस का हल्ला बोल

पूर्व विधायक रणजीत रावत ने रामनगर में शुरू किया हल्ला बोल अभियान देखें वीडियो, हल्ला

Anita Amoli

Anita Amoli (Writer)

12 सितंबर 2023

18.4K बार पढ़ा गया

पूर्व विधायक रणजीत रावत ने रामनगर में शुरू किया हल्ला बोल अभियान

देखें वीडियो, हल्ला बोल अभियान में महिलाओं की बड़ी भागीदारी

रामनगर। प्रदेश में अतिक्रमण हटाने के नाम पर उत्पीड़न को मुद्दा बनाते हुए पूर्व विधायक रणजीत रावत के नेतृत्व में सैकड़ों लोगों ने भाजपा सरकार के खिलाफ हल्ला बोल अभियान शुरू किया। मंगलवार की सुबह पूर्व विधायक रणजीत रावत के नेतृत्व में रामनगर के मुख्य मार्गों से जुलूस निकाला गया। जुलूस में भारी संख्या में मौजूद महिलाएं व स्थानीय लोग सरकार विरोधी नारे लगा रहे थे। पूर्व विधायक रणजीत रावत ने कहा कि अतिक्रमण हटाने के नाम पर क्षेत्र की जनता के घर, दुकान व खोखे उजाड़े जा रहे हैं। डबल इंजन की सरकार पहाड़ की जनता का उत्पीड़न कर रही है।

गौरतलब है कि हालिया विधानसभा सत्र में विपक्षी विधायकों ने अतिक्रमण हटाने के नाम पर हो रहे उत्पीड़न को प्रमुख मुद्दा बनाया हुआ था। इसके बाद सीएम धामी ने अपने बयान में कहा था कि किसी का उत्पीड़न नहीं किया जाएगा। दो दिन पहले पूर्व सीएम हरीश रावत ने भी अतिक्रमण हटाने के विरोध में दून में धरना प्रदर्शन किया था।

“छात्रों की स्वास्थ्य और सुरक्षा के साथ कोई समझौता बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। अनियमितताओं पर कठोरतम प्रशासनिक कार्रवाई के निर्देश दिए गए हैं।”

आगे पढ़ें (Read Next)

उत्तराखंड के मीडिया प्रतिनिधिमंडल ने हैदराबाद प्रेस दौरे पर भारतीय राष्ट्रीय महासागर सूचना सेवा केंद्र का किया दौराUttarakhand

उत्तराखंड के मीडिया प्रतिनिधिमंडल ने हैदराबाद प्रेस दौरे पर भारतीय राष्ट्रीय महासागर सूचना सेवा केंद्र का किया दौरा

इस दौरे का मुख्य उद्देश्य पत्रकारों को तेलंगाना में केंद्र सरकार की प्रमुख विकास गतिविधियों

1 सित॰ 2026
पीआईबी देहरादून द्वारा आयोजित उत्तराखंड के मीडिया प्रतिनिधिमंडल के लिए 5 दिवसीय हैदराबाद प्रेस टूरUttarakhand

पीआईबी देहरादून द्वारा आयोजित उत्तराखंड के मीडिया प्रतिनिधिमंडल के लिए 5 दिवसीय हैदराबाद प्रेस टूर

उत्तराखंड के 13 पत्रकारों का समूह हैदराबाद में क्रियान्वित भारत सरकार की प्रमुख योजनाओं का

31 अग॰ 2026