गुरुवार, 20 अगस्त 2026
मुख्य पृष्ठ
blog 06:43 am3 मिनट पठन समय

कांग्रेस राष्ट्रीय गठबंधन नहीं करेगी

समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव चाहते हैं कि कांग्रेस पार्टी राष्ट्रीय स्तर पर

Anita Amoli

Anita Amoli (Writer)

23 अक्टूबर 2023

18.4K बार पढ़ा गया

समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव चाहते हैं कि कांग्रेस पार्टी राष्ट्रीय स्तर पर गठबंधन करे। उन्होंने मध्य प्रदेश में विधानसभा चुनाव के लिए कुछ सीटों पर उम्मीदवारों की घोषणा कर दी है और अब चाहते हैं कि वो सीटें कांग्रेस छोड़ दे। हालांकि कांग्रेस इसके लिए तैयार नहीं हो रही है। कांग्रेस का कहना है कि वह भी समाजवादी पार्टी के साथ गठबंधन चाहती है लेकिन सपा पहले से घोषित अपनी सीटों पर लडऩे के लिए अड़ी है। इस गतिरोध के बीच अखिलेश यादव ने कहा है कि कांग्रेस को तय करना है कि वह राष्ट्रीय स्तर पर गठबंधन करेगी या राज्य के स्तर पर।

इस पर कांग्रेस के एक जानकार नेता का कहना है कि कांग्रेस स्वाभाविक रूप से राज्यों के स्तर पर गठबंधन करेगी। वह क्यों प्रादेशिक पार्टियों के साथ राष्ट्रीय स्तर पर गठबंधन करे? असल में कांग्रेस के साथ विपक्षी गठबंधन ‘इंडिया’ में शामिल पार्टियां राष्ट्रीय स्तर पर तालमेल की बात कर रही हैं। इससे सभी पार्टियों के लिए कुछ सीटें छोडऩी होंगी। जैसे सपा अभी मध्य प्रदेश में मांग रही है सीट तो एनसीपी किसी और राज्य में मांगेगी, राजद की मांग किसी और राज्य में होगी तो जदयू कहीं और सीट मांगेगी।

इससे कांग्रेस का अपनी समीकरण बिगड़ेगा। इसलिए कांग्रेस ने साफ कर दिया है कि वह राज्यों में प्रादेशिक पार्टियों की स्थिति का आकलन करने के बाद ही तालमेल करेगी। दूसरी ओर प्रादेशिक पार्टियां भी उसके साथ ऐसा ही बरताव करेंगी। वे भी अपने असर वाले राज्यों में कांग्रेस की स्थिति का आकलन करके उसके लिए सीट छोड़ेंगी।

“छात्रों की स्वास्थ्य और सुरक्षा के साथ कोई समझौता बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। अनियमितताओं पर कठोरतम प्रशासनिक कार्रवाई के निर्देश दिए गए हैं।”

आगे पढ़ें (Read Next)

उत्तराखंड के मीडिया प्रतिनिधिमंडल ने हैदराबाद प्रेस दौरे पर भारतीय राष्ट्रीय महासागर सूचना सेवा केंद्र का किया दौराUttarakhand

उत्तराखंड के मीडिया प्रतिनिधिमंडल ने हैदराबाद प्रेस दौरे पर भारतीय राष्ट्रीय महासागर सूचना सेवा केंद्र का किया दौरा

इस दौरे का मुख्य उद्देश्य पत्रकारों को तेलंगाना में केंद्र सरकार की प्रमुख विकास गतिविधियों

1 सित॰ 2026
पीआईबी देहरादून द्वारा आयोजित उत्तराखंड के मीडिया प्रतिनिधिमंडल के लिए 5 दिवसीय हैदराबाद प्रेस टूरUttarakhand

पीआईबी देहरादून द्वारा आयोजित उत्तराखंड के मीडिया प्रतिनिधिमंडल के लिए 5 दिवसीय हैदराबाद प्रेस टूर

उत्तराखंड के 13 पत्रकारों का समूह हैदराबाद में क्रियान्वित भारत सरकार की प्रमुख योजनाओं का

31 अग॰ 2026