गुरुवार, 20 अगस्त 2026
मुख्य पृष्ठ
Uttarakhand 01:54 pm3 मिनट पठन समय

कांग्रेस एक लाख लोगो को डिजिटल मेम्बरशिप के माध्यम से जोड़ेगी - विकास नेगी

देहरादून। उत्तराखण्ड प्रदेश कांग्रेस सोशल मीडिया के प्रदेश अध्यक्ष विकास नेगी की अध्यक्षता एवं उत्तराखण्ड

Anita Amoli

Anita Amoli (Writer)

24 अगस्त 2024

18.4K बार पढ़ा गया

देहरादून। उत्तराखण्ड प्रदेश कांग्रेस सोशल मीडिया के प्रदेश अध्यक्ष विकास नेगी की अध्यक्षता एवं उत्तराखण्ड सोशल मीडिया विभाग के प्रदेश प्रभारी शुजा गांधी जी की उपस्थिति में प्रदेश कांग्रेस मुख्यालय में प्रदेश एवं जिला सोशल मीडिया विभाग के पदाधिकारियों एक आवश्यक बैठक आयोजित की गई। इस अवसर पर सोशल मीडिया के प्रदेश प्रभारी शुजा गांधी ने सोशल मीडिया के पदाधिकारियों को संबोधित करते हुए कहा कि आप सबको सोशल मीडिया में कांग्रेस पाटी की आवाज मजबूती और निडरता के साथ उठाना है। उन्होंने कहा जिस तरह कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मा. मलिकाअर्जुन खड़गे और हम सबके नेता राहुल गांधी जी लगातार ग़रीबो, महिलाओं, निसहाय, बेरोजगारी, बेतहाशा महंगाई के खिलाफ केन्द्र सरकार के साथ लड़ाई लड़ रहे हैं। आप और हमें भी अपनी आवाज बुलन्द करनी है।

इस अवसर पर कांग्रेस प्रदेश सोशल मीडिया. विभाग के अध्यक्ष विकास नेगी ने कहा कि सोशल मीडिया विभाग राज्य में डिजिटल मेंबरशिप आरम्भ कर रही है जिसके माध्यम से एक लाख लोगों का सीधे पार्टी से जोड़ा जायेगा। नेगी ने कहा कि प्रदेश सोशल मीडिया के पदाधिकारियों ने लोकसभा व उपचुनाव में निडरता के साथ काम किया। उसके लिए मैं सबका धन्यवाद करता हॅू। उन्होंने सभी प्रदाधिकारियों का आह्वान करते हुए कहा कि आप सबने डिजिटल मेंबरशिप के माध्यम से अपने-अपने जिला मुख्यालयों में अधिक से अधिक सदस्य बनाने है। नेगी ने नगर निकाय चुनावों के लिए भी तैयारी करने की अपील करते हुए कहा कि राज्य भाजपा सरकार अपनी नाकामियों को छुपाने के लिए लगातार नगर निकाय चुनावों को टालने की कोशिश कर रही है आप सबने सोशल मीडिया के माध्यम से इस मुद्दे को भी जनता के सामने मजबूती के साथ उठाने का काम करना है।

महिलाओं के साथ लगातार हो रहे बलात्कार, उत्पीड़न एवं अत्याचारों से भाजपा सरकार की बेटी पढ़ाओ बेटी बचाओ का नारा खोखला सावित हुआ है। आये दिन रोज कहीं ना कहीं से महिलाओं के साथ हो रहे अत्याचार से देवभूमि कलंकित हो रही है। इसका जबाव भाजपा सरकार को जनता को देना चाहिए।

इस अवसर पर पूर्व राज्यमंत्री नवीन जोशी, महामंत्री याकूब सिद्विकी, एनएसयूआई के प्रदेश अध्यक्ष विकास नेगी, प्रदेश प्रवक्ता आशीष नौटियाल, राष्ट्रीय संयोजक एनएसयूआई अजय रावत, गिरिराज किशोर, मधुसूदन सन्दरियाल, अंशु सक्सेना, मनोज रावत, अंकित रस्तोगी, बलजीत सिंह, गुल मोहम्मद, नीरज अग्रवाल, विनय, सुरेश आर्य,सुनील थपलियाल आदि उपस्थित थे।

“छात्रों की स्वास्थ्य और सुरक्षा के साथ कोई समझौता बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। अनियमितताओं पर कठोरतम प्रशासनिक कार्रवाई के निर्देश दिए गए हैं।”

आगे पढ़ें (Read Next)

उत्तराखंड के मीडिया प्रतिनिधिमंडल ने हैदराबाद प्रेस दौरे पर भारतीय राष्ट्रीय महासागर सूचना सेवा केंद्र का किया दौराUttarakhand

उत्तराखंड के मीडिया प्रतिनिधिमंडल ने हैदराबाद प्रेस दौरे पर भारतीय राष्ट्रीय महासागर सूचना सेवा केंद्र का किया दौरा

इस दौरे का मुख्य उद्देश्य पत्रकारों को तेलंगाना में केंद्र सरकार की प्रमुख विकास गतिविधियों

1 सित॰ 2026
पीआईबी देहरादून द्वारा आयोजित उत्तराखंड के मीडिया प्रतिनिधिमंडल के लिए 5 दिवसीय हैदराबाद प्रेस टूरUttarakhand

पीआईबी देहरादून द्वारा आयोजित उत्तराखंड के मीडिया प्रतिनिधिमंडल के लिए 5 दिवसीय हैदराबाद प्रेस टूर

उत्तराखंड के 13 पत्रकारों का समूह हैदराबाद में क्रियान्वित भारत सरकार की प्रमुख योजनाओं का

31 अग॰ 2026