गुरुवार, 20 अगस्त 2026
मुख्य पृष्ठ
Uttarakhand 05:47 am3 मिनट पठन समय

सीएम धामी ने पार्टी विधायकों के साथ देखी आर्टिकल 370

"फिल्म आर्टिकल 370 से जम्मू कश्मीर के हालात की सटीक जानकारी मिलेगी" देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर

Anita Amoli

Anita Amoli (Writer)

26 फ़रवरी 2024

18.4K बार पढ़ा गया

“फिल्म आर्टिकल 370 से जम्मू कश्मीर के हालात की सटीक जानकारी मिलेगी”

देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने जम्मू-कश्मीर में आतंकवाद और भ्रष्टाचार पर आधारित फिल्म आर्टिकल 370 देखी।उन्होंने कहा कि जम्मू कश्मीर में आतंकवाद को समाप्त करने तथा भ्रष्टाचार को मिटाने से संबंधित विषय पर आधारित फिल्म वहां की तात्कालिक परिस्थिति को समाज के सामने लाने का सार्थक प्रयास है। इससे निश्चित रूप से लोगों को सही जानकारी भी मिल सकेगी।

उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार द्वारा अनुच्छेद 370 को खत्म करने के बाद जम्मू कश्मीर देश की मुख्य धारा से जुड़ा है तथा विकास के नये आयाम राज्य में स्थापित हो रहे हैं। फिल्म में यामी गौतम के अभिनय की सराहना की।

मुख्यमंत्री के साथ कैबिनेट मंत्री प्रेमचंद अग्रवाल, गणेश जोशी, विधायक मुन्ना सिंह चौहान, अनिल नौटियाल, सुरेश गड़िया व श्रीमती सविता कपूर आदि मौजूद रहे।

“छात्रों की स्वास्थ्य और सुरक्षा के साथ कोई समझौता बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। अनियमितताओं पर कठोरतम प्रशासनिक कार्रवाई के निर्देश दिए गए हैं।”

आगे पढ़ें (Read Next)

उत्तराखंड के मीडिया प्रतिनिधिमंडल ने हैदराबाद प्रेस दौरे पर भारतीय राष्ट्रीय महासागर सूचना सेवा केंद्र का किया दौराUttarakhand

उत्तराखंड के मीडिया प्रतिनिधिमंडल ने हैदराबाद प्रेस दौरे पर भारतीय राष्ट्रीय महासागर सूचना सेवा केंद्र का किया दौरा

इस दौरे का मुख्य उद्देश्य पत्रकारों को तेलंगाना में केंद्र सरकार की प्रमुख विकास गतिविधियों

1 सित॰ 2026
पीआईबी देहरादून द्वारा आयोजित उत्तराखंड के मीडिया प्रतिनिधिमंडल के लिए 5 दिवसीय हैदराबाद प्रेस टूरUttarakhand

पीआईबी देहरादून द्वारा आयोजित उत्तराखंड के मीडिया प्रतिनिधिमंडल के लिए 5 दिवसीय हैदराबाद प्रेस टूर

उत्तराखंड के 13 पत्रकारों का समूह हैदराबाद में क्रियान्वित भारत सरकार की प्रमुख योजनाओं का

31 अग॰ 2026