गुरुवार, 20 अगस्त 2026
मुख्य पृष्ठ
Uttarakhand 08:51 am3 मिनट पठन समय

सिलक्यारा सुरंग में स्थलीय निरीक्षण करने पहुंचे सीएम धामी और राजमार्ग मंत्री नितिन जयराम गडकरी

उत्तरकाशी। केंद्रीय सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्री नितिन जयराम गडकरी और मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी सिलक्यारा

Anita Amoli

Anita Amoli (Writer)

19 नवंबर 2023

18.4K बार पढ़ा गया

उत्तरकाशी। केंद्रीय सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्री नितिन जयराम गडकरी और मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी सिलक्यारा सुरंग में चल रहे राहत एवं बचाव कार्य का स्थलीय निरीक्षण और समीक्षा करने सिलक्यारा पहुंच गए है। मुख्य सचिव एस एस संधू भी साथ में हैं।

सुरंग में फंसे मजदूरों के रेस्क्यू में अभी तीन से चार दिन और लग सकते हैं। केंद्रीय सड़क एवं परिवहन मंत्री नितिन गडकरी व मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी रेस्क्यू कार्यों का जायजा लेने के लिए सिलक्यारा पहुंच गए है। सुरंग में फंसे 41 मजदूरों को बचाने के लिए अब देवी,देवताओं का सहारा भी लिया जा रहा है। कंपनी प्रबंधन ने सुरंग के बाहर बौखनाग देवता का मंदिर स्थापित कर यहां विशेष पूजा पाठ भी की गई है।

टनल के ऊपर से ड्रिलिंग के लिए हुए वैज्ञानिक सर्वे के आधार पर करीब 103 मीटर चौड़ाई वाले क्षेत्र में ड्रिलिंग की जा रहीं है। एक ड्रिलिंग साइड से भी की जाएगी। ऊपर की ड्रिल से मजदूरों तक खाना व पानी पहुंचाया जाएगा। जबकि साइड से उन्हें बाहर निकाल लिया जाएगा।

“छात्रों की स्वास्थ्य और सुरक्षा के साथ कोई समझौता बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। अनियमितताओं पर कठोरतम प्रशासनिक कार्रवाई के निर्देश दिए गए हैं।”

आगे पढ़ें (Read Next)

उत्तराखंड के मीडिया प्रतिनिधिमंडल ने हैदराबाद प्रेस दौरे पर भारतीय राष्ट्रीय महासागर सूचना सेवा केंद्र का किया दौराUttarakhand

उत्तराखंड के मीडिया प्रतिनिधिमंडल ने हैदराबाद प्रेस दौरे पर भारतीय राष्ट्रीय महासागर सूचना सेवा केंद्र का किया दौरा

इस दौरे का मुख्य उद्देश्य पत्रकारों को तेलंगाना में केंद्र सरकार की प्रमुख विकास गतिविधियों

1 सित॰ 2026
पीआईबी देहरादून द्वारा आयोजित उत्तराखंड के मीडिया प्रतिनिधिमंडल के लिए 5 दिवसीय हैदराबाद प्रेस टूरUttarakhand

पीआईबी देहरादून द्वारा आयोजित उत्तराखंड के मीडिया प्रतिनिधिमंडल के लिए 5 दिवसीय हैदराबाद प्रेस टूर

उत्तराखंड के 13 पत्रकारों का समूह हैदराबाद में क्रियान्वित भारत सरकार की प्रमुख योजनाओं का

31 अग॰ 2026