गुरुवार, 20 अगस्त 2026
मुख्य पृष्ठ
Uttarakhand 09:19 am3 मिनट पठन समय

जलवायु परिवर्तन और मौसम के पैटर्न में हुए बदलाव का अब सीधा तापमान पर पड़ेगा असर

देहरादून। जलवायु परिवर्तन और मौसम के पैटर्न में हुए बदलाव का सीधा असर तापमान पर

Anita Amoli

Anita Amoli (Writer)

6 अप्रैल 2025

18.4K बार पढ़ा गया

देहरादून। जलवायु परिवर्तन और मौसम के पैटर्न में हुए बदलाव का सीधा असर तापमान पर पड़ रहा है। यही वजह है कि उत्तराखंड में जैसी गर्मी मध्य अप्रैल के बाद होती थी, वैसी पहले सप्ताह में हो रही है।

शनिवार को दून में दिन का अधिकतम तापमान सामान्य से चार डिग्री की बढ़ोतरी के साथ 35 डिग्री के पार पहुंच गया। जबकि, पर्वतीय इलाकों में भी पारा चढ़ने से गर्मी परेशान करने लगी है। मौसम वैज्ञानिकों का कहना है कि मार्च में बारिश कम होने की वजह से अप्रैल के शुरुआती दिनों में ही गर्मी तेवर दिखा रही है। हालांकि, दूसरे सप्ताह में पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होने से थोड़ी राहत मिलने के आसार हैं। मौसम विज्ञान केंद्र की ओर से जारी पूर्वानुमान के अनुसार रविवार को प्रदेशभर में मौसम शुष्क रहेगा। जबकि, आने वाले दिनों की बात करें तो आठ अप्रैल तक प्रदेशभर में मौसम शुष्क रहने से मैदान से लेकर पहाड़ तक गर्मी परेशान करेगी।

मैदानी इलाकों में गर्म हवाएं समस्या को दोगुना करेंगी। शनिवार के आंकड़ों पर नजर डालें तो दून का अधिकतम तापमान 35.2 डिग्री रिकॉर्ड किया गया। जबकि, न्यूनतम तापमान 15.8 डिग्री के साथ सामान्य रहा। ऐसा ही हाल प्रदेश के अन्य हिस्सों में भी रहा। मुक्तेश्वर में अधिकतम तापमान सामान्य से तीन डिग्री बढ़ोतरी के साथ 24.8 डिग्री रहा। जबकि, पंतनगर में एक डिग्री बढ़ोतरी के साथ 35.2 और टिहरी में भी एक डिग्री के इजाफे के साथ 25.4 डिग्री रहा।

“छात्रों की स्वास्थ्य और सुरक्षा के साथ कोई समझौता बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। अनियमितताओं पर कठोरतम प्रशासनिक कार्रवाई के निर्देश दिए गए हैं।”

आगे पढ़ें (Read Next)

उत्तराखंड के मीडिया प्रतिनिधिमंडल ने हैदराबाद प्रेस दौरे पर भारतीय राष्ट्रीय महासागर सूचना सेवा केंद्र का किया दौराUttarakhand

उत्तराखंड के मीडिया प्रतिनिधिमंडल ने हैदराबाद प्रेस दौरे पर भारतीय राष्ट्रीय महासागर सूचना सेवा केंद्र का किया दौरा

इस दौरे का मुख्य उद्देश्य पत्रकारों को तेलंगाना में केंद्र सरकार की प्रमुख विकास गतिविधियों

1 सित॰ 2026
पीआईबी देहरादून द्वारा आयोजित उत्तराखंड के मीडिया प्रतिनिधिमंडल के लिए 5 दिवसीय हैदराबाद प्रेस टूरUttarakhand

पीआईबी देहरादून द्वारा आयोजित उत्तराखंड के मीडिया प्रतिनिधिमंडल के लिए 5 दिवसीय हैदराबाद प्रेस टूर

उत्तराखंड के 13 पत्रकारों का समूह हैदराबाद में क्रियान्वित भारत सरकार की प्रमुख योजनाओं का

31 अग॰ 2026