गुरुवार, 20 अगस्त 2026
मुख्य पृष्ठ
Health 08:39 am3 मिनट पठन समय

वेट वाइप्स से चेहरे की सफाई करना पड़ सकता है भारी, जानें इसके नुकसान

चेहरे की साफ-सफाई हर महिला की डेली स्किन केयर रूटीन का अहम हिस्सा होती है।

Anita Amoli

Anita Amoli (Writer)

12 नवंबर 2025

18.4K बार पढ़ा गया
वेट वाइप्स से चेहरे की सफाई करना पड़ सकता है भारी, जानें इसके नुकसान

फोटो: ग्राउंड रिपोर्ट - विशेष संवाददाता (दैनिक एक्सप्रेस)

चेहरे की साफ-सफाई हर महिला की डेली स्किन केयर रूटीन का अहम हिस्सा होती है। कई बार जब हम जल्दी में होते हैं या मेकअप उतारने का समय नहीं होता, तो वेट वाइप्स का इस्तेमाल करते हैं। ये चेहरे की गंदगी, तेल और मेकअप को तुरंत साफ कर देती हैं, लेकिन क्या आप जानती हैं कि बार-बार वेट वाइप्स का इस्तेमाल आपकी त्वचा को नुकसान पहुंचा सकता है?

जी हां, वेट वाइप्स में मौजूद केमिकल्स, फ्रेग्रेंस और अल्कोहल आपके चेहरे पर कई बड़ी दिक्कतों को जन्म दे सकते हैं। तो अगर आप अपनी स्किन को हेल्दी और ग्लोइंग बनाए रखना चाहती हैं, तो वेट वाइप्स की जगह नेचुरल और माइल्ड क्लींजर का इस्तेमाल करें। इस लेख में हम आपको वेट वाइप्स के नुकसानों के बारे में बताएंगे, जिसको जानकर आप इसका इस्तेमाल खुद रोक देंगे।

1. नमी की होगी कमी

अगर आप ज्यादा वेट वाइप्स का इस्तेमाल करेंगी तो इनमें मौजूद अल्कोहल और केमिकल्स स्किन के नेचुरल ऑयल को खत्म कर देते हैं। कई बार इसकी वजह से स्किन इतनी ज्यादा रूखी हो जाती है कि फिर कोई मॉइश्चराइज आपकी त्वचा पर अच्छा असर नहीं दिखा पाता।

होगी एलर्जी
2. होगी एलर्जी

चेहरे की त्वचा काफी ज्यादा सेंसिटिव होती है। इसलिए बार-बार वेट वाइप्स के इस्तेमाल से ड्राइनेस, इचिंग और रैशेज हो सकते हैं। कई बार ये इरिटेशन इस कदर बढ़ जाती है कि आपको डॉक्टर के पास तक जाना पड़ सकता है।

3. सेंसिटिव स्किन वालों को दिक्कत ज्यादा

अगर आपकी त्वचा पहले से ही काफी संवेदनशील है, तब तो आपको वेटवाइप्स के इस्तेमाल से बचना ही चाहिए क्योंकि सेंसिटिव स्किन वालों में बेहद आसानी से पिंपल्स या रेडनेस बढ़ जाती है। इससे आपके चेहरे की रंगत भी बिगड़ सकती है।

दिखते हैं एजिंग साइन
4. दिखते हैं एजिंग साइन

अगर आपके चेहरे पर कम उम्र में ही एजिंग साइन दिख रहे हैं तो हो सकता है कि आप वेट वाइप्स का जरूरत से ज्यादा इस्तेमाल कर रहे हैं। दरअसल, इनका लगातार इस्तेमाल एजिंग साइन को जल्दी दिखा सकता है।

ये हैं वेट वाइप्स के विकल्प

आप चाहें तो माइल्ड फोमिंग क्लींजर या माइस्लर वाटर का इस्तेमाल करें। ये दोनों ही चीजें आपको बड़ी ही आसानी से बाजार में मिल जाएंगी। इसके अलावा चेहरे को साफ करने के बाद मॉइश्चराइज़र लगाना न भूलें। वैसे तो एलोवेरा या नारियल तेल से मेकअप हटाना सबसे सुरक्षित तरीका है।

“छात्रों की स्वास्थ्य और सुरक्षा के साथ कोई समझौता बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। अनियमितताओं पर कठोरतम प्रशासनिक कार्रवाई के निर्देश दिए गए हैं।”

आगे पढ़ें (Read Next)

उत्तराखंड के मीडिया प्रतिनिधिमंडल ने हैदराबाद प्रेस दौरे पर भारतीय राष्ट्रीय महासागर सूचना सेवा केंद्र का किया दौराUttarakhand

उत्तराखंड के मीडिया प्रतिनिधिमंडल ने हैदराबाद प्रेस दौरे पर भारतीय राष्ट्रीय महासागर सूचना सेवा केंद्र का किया दौरा

इस दौरे का मुख्य उद्देश्य पत्रकारों को तेलंगाना में केंद्र सरकार की प्रमुख विकास गतिविधियों

1 सित॰ 2026
पीआईबी देहरादून द्वारा आयोजित उत्तराखंड के मीडिया प्रतिनिधिमंडल के लिए 5 दिवसीय हैदराबाद प्रेस टूरUttarakhand

पीआईबी देहरादून द्वारा आयोजित उत्तराखंड के मीडिया प्रतिनिधिमंडल के लिए 5 दिवसीय हैदराबाद प्रेस टूर

उत्तराखंड के 13 पत्रकारों का समूह हैदराबाद में क्रियान्वित भारत सरकार की प्रमुख योजनाओं का

31 अग॰ 2026