गुरुवार, 20 अगस्त 2026
मुख्य पृष्ठ
Uttarakhand 08:19 am3 मिनट पठन समय

प्लॉट में रखे गैस सिलिंडरों से क्लोरीन गैस का हुआ रिसाव, लोगों में मचा हड़कंप

देहरादून। झाझरा में मंगलवार सुबह प्लाट में रखे गैस सिलिंडरों से क्लोरीन गैस का रिसाव हो

Anita Amoli

Anita Amoli (Writer)

9 जनवरी 2024

18.4K बार पढ़ा गया

देहरादून। झाझरा में मंगलवार सुबह प्लाट में रखे गैस सिलिंडरों से क्लोरीन गैस का रिसाव हो गया। जिससे लोगों को सांस लेने में परेशानी होने लगी। इसके बाद सूचना मिलते ही थाना प्रेमनगर पुलिस मौके पर पहुंची और इलाके को खाली कराया। देहरादून एडीएम रामजी शरण ने बताया कि लोगों को आंखों में जलन की शिकायत थी। इसके बाद दो लोगों को अस्पताल में भर्ती कराया गया। जानकारी के अनुसार, घटना तड़के की बताई जा रही है।

थाना प्रेमनगर को सूचना मिली कि झाझरा क्षेत्र के एक खाली प्लाट में गैस सिलिंडरों से रिसाव हो रहा है। सूचना पर वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक समेत एसडीआरएफ और एनडीआरएफ की टीमें पहुंची और बचाव अभियान शुरू किया। साथ ही आस-पास के क्षेत्र में स्थित घरों से लोगों को निकालते हुए सुरक्षित स्थानों पर ले जाया गया। मौके से गैस सिलैंडरों को हटाने की कार्रवाई की जा रही है। एसएसपी ने अधिकारियों का निर्देश दिए कि मामले की जांच की जाए कि सिलिंडरों को प्लाट में किसने रखा।

“छात्रों की स्वास्थ्य और सुरक्षा के साथ कोई समझौता बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। अनियमितताओं पर कठोरतम प्रशासनिक कार्रवाई के निर्देश दिए गए हैं।”

आगे पढ़ें (Read Next)

उत्तराखंड के मीडिया प्रतिनिधिमंडल ने हैदराबाद प्रेस दौरे पर भारतीय राष्ट्रीय महासागर सूचना सेवा केंद्र का किया दौराUttarakhand

उत्तराखंड के मीडिया प्रतिनिधिमंडल ने हैदराबाद प्रेस दौरे पर भारतीय राष्ट्रीय महासागर सूचना सेवा केंद्र का किया दौरा

इस दौरे का मुख्य उद्देश्य पत्रकारों को तेलंगाना में केंद्र सरकार की प्रमुख विकास गतिविधियों

1 सित॰ 2026
पीआईबी देहरादून द्वारा आयोजित उत्तराखंड के मीडिया प्रतिनिधिमंडल के लिए 5 दिवसीय हैदराबाद प्रेस टूरUttarakhand

पीआईबी देहरादून द्वारा आयोजित उत्तराखंड के मीडिया प्रतिनिधिमंडल के लिए 5 दिवसीय हैदराबाद प्रेस टूर

उत्तराखंड के 13 पत्रकारों का समूह हैदराबाद में क्रियान्वित भारत सरकार की प्रमुख योजनाओं का

31 अग॰ 2026