गुरुवार, 20 अगस्त 2026
मुख्य पृष्ठ
Uttarakhand 09:01 am3 मिनट पठन समय

मुख्यमंत्री धामी बोले, प्रधानमंत्री के मार्गदर्शन से बचाव कार्य में मिल रही नई ऊर्जा

सिलक्यारा बचाव कार्य की पल पल जानकारी ले रहे प्रधानमंत्री मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से

Anita Amoli

Anita Amoli (Writer)

22 नवंबर 2023

18.4K बार पढ़ा गया

सिलक्यारा बचाव कार्य की पल पल जानकारी ले रहे प्रधानमंत्री

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से आज फिर फोन पर ली बचाव कार्य की जानकारी

घटना के बाद प्रधानमंत्री ने चौथी बार मुख्यमंत्री को फोन कर जाना सिलक्यारा का हाल

देहरादून। सिलक्यारा सुरंग में फंसे श्रमिकों को लेकर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बुधवार को फिर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी को फोन कर बचाव कार्य की जानकारी ली। इस दौरान मुख्यमंत्री धामी ने पिछले 24 घण्टे में हुई प्रगति की पूरी जानकारी प्रधानमंत्री से साझा की। कहा कि सब कुछ ठीक रहा तो जल्द सुरंग में फंसे सभी श्रमिकों को सुरक्षित बाहर निकाल लिया जाएगा।

सिलक्यारा सुरंग हादसे को लेकर देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी भी खासे चिंतित हैं। यही कारण है कि घटना के रोज से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से अपडेट जानकारी ले रहे हैं। अब तक प्रधानमंत्री ने चार बार फोन पर बचाव कार्य की जानकारी और फंसे हुए श्रमिकों के हाल जान चुके हैं। बुधवार को प्रधानमंत्री ने मुख्यमंत्री धामी को फोन कर सिलक्यारा, उत्तरकाशी में निर्माणाधीन टनल में फंसे श्रमिकों के लिए भोजन, दवाइयां, अन्य आवश्यक वस्तुओं की आपूर्ति एवं उन्हें सकुशल बाहर निकालने हेतु चल रहे बचाव कार्यों की जानकारी ली।

इस दौरान मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने प्रधानमंत्री को केंद्रीय एजेंसियों, अंतर्राष्ट्रीय एक्सपर्ट्स एवं प्रदेश प्रशासन के परस्पर समन्वय के साथ संचालित बचाव कार्यों से अवगत कराया। इस दौरान प्रधानमंत्री को मुख्यमंत्री ने गत 24 घंटों में हुई सकारात्मक प्रगति एवं श्रमिकों और उनके परिजनों की एंडोस्कोपी फ्लेक्सी कैमरे के साथ हुई बातचीत से बढ़े मनोबल की भी जानकारी दी। साथ ही श्रमिकों के लिए नई लाइफलाइन बने 6 इंच के कंप्रेशर पाइप से भेजी जा रही खाद्य सामग्री, दवा एवं जरूरत की वस्तुओं तथा बाहर परिजनों को रहने, खाने और आवागमन की सुविधाएं देनी की जानकारी साझा की गई।

प्रधानमंत्री का इस कठिन परिस्थिति से निपटने हेतु निरंतर मार्गदर्शन प्राप्त हो रहा है जो हम सभी को पूरी ताकत से श्रमिक भाइयों को शीघ्र और सुरक्षित बाहर निकालने के लिए नित नई उर्जा प्रदान करता है।

“छात्रों की स्वास्थ्य और सुरक्षा के साथ कोई समझौता बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। अनियमितताओं पर कठोरतम प्रशासनिक कार्रवाई के निर्देश दिए गए हैं।”

आगे पढ़ें (Read Next)

उत्तराखंड के मीडिया प्रतिनिधिमंडल ने हैदराबाद प्रेस दौरे पर भारतीय राष्ट्रीय महासागर सूचना सेवा केंद्र का किया दौराUttarakhand

उत्तराखंड के मीडिया प्रतिनिधिमंडल ने हैदराबाद प्रेस दौरे पर भारतीय राष्ट्रीय महासागर सूचना सेवा केंद्र का किया दौरा

इस दौरे का मुख्य उद्देश्य पत्रकारों को तेलंगाना में केंद्र सरकार की प्रमुख विकास गतिविधियों

1 सित॰ 2026
पीआईबी देहरादून द्वारा आयोजित उत्तराखंड के मीडिया प्रतिनिधिमंडल के लिए 5 दिवसीय हैदराबाद प्रेस टूरUttarakhand

पीआईबी देहरादून द्वारा आयोजित उत्तराखंड के मीडिया प्रतिनिधिमंडल के लिए 5 दिवसीय हैदराबाद प्रेस टूर

उत्तराखंड के 13 पत्रकारों का समूह हैदराबाद में क्रियान्वित भारत सरकार की प्रमुख योजनाओं का

31 अग॰ 2026