गुरुवार, 20 अगस्त 2026
मुख्य पृष्ठ
Uttarakhand 02:34 pm3 मिनट पठन समय

दो दिवसीय जेंडर रिस्पॉन्सिव प्लानिंग एवं बजटिंग कार्यशाला का कैबिनेट मंत्री प्रेमचंद अग्रवाल ने किया शुभारंभ

लैंगिक समानता, महिला सशक्तिकरण के लिये जेंडर बजटिंग की आवश्यकता एवं महिलाओं की भागेदारी पर

Anita Amoli

Anita Amoli (Writer)

20 अक्टूबर 2023

18.4K बार पढ़ा गया

लैंगिक समानता, महिला सशक्तिकरण के लिये जेंडर बजटिंग की आवश्यकता एवं महिलाओं की भागेदारी पर चर्चा

देहरादून। यूएनडीपी के सहयोग से आयोजित दो दिवसीय जेंडर रिस्पॉन्सिव प्लानिंग एवं बजटिंग कार्यशाला का आज कैबिनेट मंत्री डॉ प्रेमचंद अग्रवाल ने शुभारंभ किया। शहर के स्थानीय होटल में आयोजित दो दिवसीय कार्यशाला के शुभारंभ के अवसर पर कैबिनेट मंत्री डॉ अग्रवाल ने बतौर मुख्य अतिथि के रूप में प्रतिभाग किया। इस कार्यशाला में लैंगिक समानता,महिला सशक्तिकरण के लिये जेंडर बजटिंग की आवश्यकता एवं महिलाओं की भागेदारी सहित तमाम बिंदुओं व पहलुओं पर चर्चा की जाएगी एवं महत्वपूर्ण सुझाव लिए जांएगे।

वित्त एवं शहरी मंत्री डॉ अग्रवाल ने अपने सम्बोधन में कहा कि सरकार महिला सशक्तिकरण के समावेशी विकास के लिए दृढ़ संकल्पित है। जेंडर बजट में औऱ क्या प्रावधान एवं अपेक्षित सुधार लाने की आवश्यकता है इस हेतु अधिकारियों को पहले ही निर्देश दिए जा चुके है। उन्होंने कहा कि वर्ष 2024-25 के लिए जेंडर बजट का प्रावधान किया गया है, इस हेतु विभागों से ऑनलाइन बजट की मांग भी प्राप्त हो रही है। उन्होंने कहा कि उत्तराखंड के निर्माण में महिलाओं का अविस्मरणीय योगदान रहा है, महिलाएं हर क्षेत्र में आगे रही है। जेंडर बजट से हमारी एकल व दिव्यांग जैसी महिलाओं को भी मजबूती मिलेगी।

कार्यशाला में सचिव,योजना विभाग और सीईओ – सीपीपीजीजी डॉ.आर.मीनाक्षी सुंदरम, सचिव महिला सशक्तिकरण एवं बाल विकास हरिचन्द्र सेमवाल,यूएनडीपी राज्य प्रमुख उत्तराखंड डॉ. प्रदीप मेहता, वित्त नियंत्रक सूचना बालकराम बासवान,मनमोहन मैनाली सहित अन्य अधिकारी उपस्थित रहे।

“छात्रों की स्वास्थ्य और सुरक्षा के साथ कोई समझौता बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। अनियमितताओं पर कठोरतम प्रशासनिक कार्रवाई के निर्देश दिए गए हैं।”

आगे पढ़ें (Read Next)

उत्तराखंड के मीडिया प्रतिनिधिमंडल ने हैदराबाद प्रेस दौरे पर भारतीय राष्ट्रीय महासागर सूचना सेवा केंद्र का किया दौराUttarakhand

उत्तराखंड के मीडिया प्रतिनिधिमंडल ने हैदराबाद प्रेस दौरे पर भारतीय राष्ट्रीय महासागर सूचना सेवा केंद्र का किया दौरा

इस दौरे का मुख्य उद्देश्य पत्रकारों को तेलंगाना में केंद्र सरकार की प्रमुख विकास गतिविधियों

1 सित॰ 2026
पीआईबी देहरादून द्वारा आयोजित उत्तराखंड के मीडिया प्रतिनिधिमंडल के लिए 5 दिवसीय हैदराबाद प्रेस टूरUttarakhand

पीआईबी देहरादून द्वारा आयोजित उत्तराखंड के मीडिया प्रतिनिधिमंडल के लिए 5 दिवसीय हैदराबाद प्रेस टूर

उत्तराखंड के 13 पत्रकारों का समूह हैदराबाद में क्रियान्वित भारत सरकार की प्रमुख योजनाओं का

31 अग॰ 2026