गुरुवार, 20 अगस्त 2026
मुख्य पृष्ठ
National 10:22 am3 मिनट पठन समय

कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने गरुड़ मंडल के लौबाँज गांव में चुनावी सभा को किया संबोधित

बागेश्वर। कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने आज बागेश्वर के गरुड़ मंडल के लौबाँज गांव में आगामी

Anita Amoli

Anita Amoli (Writer)

2 सितंबर 2023

18.4K बार पढ़ा गया

बागेश्वर। कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने आज बागेश्वर के गरुड़ मंडल के लौबाँज गांव में आगामी पांच सितंबर को होने वाले उपचुनाव को लेकर आयोजित जनसभा कार्यक्रम में प्रतिभाग किया। कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने लौबाँज गांव में जनसभा को सम्बोधित करते हुए कहा स्वर्गीय चंदन रामदास चार बार विधायक और मंत्री रहते हुए उन्होंने बागेश्वर के विकास के लिए अनेकों कार्य किए है। उन्होंने बागेश्वर की जनता से अपील करते हुए कहा कि आगामी 05 सितंबर को होने वाले उपचुनाव में भाजपा प्रत्याशी पार्वती दास को भारी मतों से विजय बनाकर स्व. चंदन राम दास को सच्ची श्रद्धांजलि होगी।

इस दौरान कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने केंद्र और राज्य सरकार की जन कल्याणकारी योजनाओं का बखान भी किया। मंत्री गणेश जोशी ने भरोसा जताते हुए कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में डबल इंजन सरकार द्वारा किए जा रहे विकास कार्य इस उपचुनाव की साक्षी बनेगी और भाजपा प्रत्याशी पार्वती दास को बागेश्वर की जनता अधिक मतों से विजयी बनाएगी। इस अवसर पर मंत्री गणेश जोशी ने भाजपा प्रत्याशी पार्वती दास के पक्ष में बागेश्वर की जनता से मतदान की अपील भी की।

इस अवसर पर भाजपा नेता कैलाश पंत, पीबीओआर अध्यक्ष शमशेर बिष्ट, हवलदार मोहन सिंह, अनिन शाही, पूर्व जिलाध्यक्ष शिव सिंह बिष्ट सहित बड़ी संख्या में लोग उपस्थित रहे।

“छात्रों की स्वास्थ्य और सुरक्षा के साथ कोई समझौता बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। अनियमितताओं पर कठोरतम प्रशासनिक कार्रवाई के निर्देश दिए गए हैं।”

आगे पढ़ें (Read Next)

उत्तराखंड के मीडिया प्रतिनिधिमंडल ने हैदराबाद प्रेस दौरे पर भारतीय राष्ट्रीय महासागर सूचना सेवा केंद्र का किया दौराUttarakhand

उत्तराखंड के मीडिया प्रतिनिधिमंडल ने हैदराबाद प्रेस दौरे पर भारतीय राष्ट्रीय महासागर सूचना सेवा केंद्र का किया दौरा

इस दौरे का मुख्य उद्देश्य पत्रकारों को तेलंगाना में केंद्र सरकार की प्रमुख विकास गतिविधियों

1 सित॰ 2026
पीआईबी देहरादून द्वारा आयोजित उत्तराखंड के मीडिया प्रतिनिधिमंडल के लिए 5 दिवसीय हैदराबाद प्रेस टूरUttarakhand

पीआईबी देहरादून द्वारा आयोजित उत्तराखंड के मीडिया प्रतिनिधिमंडल के लिए 5 दिवसीय हैदराबाद प्रेस टूर

उत्तराखंड के 13 पत्रकारों का समूह हैदराबाद में क्रियान्वित भारत सरकार की प्रमुख योजनाओं का

31 अग॰ 2026