गुरुवार, 20 अगस्त 2026
मुख्य पृष्ठ
Uttarakhand 10:23 am3 मिनट पठन समय

आडवाणी जैसे राष्ट्र मनिषियों को सम्मानित किये जाने से यह सम्मान और भी गौरवपूर्ण स्थान प्राप्त करेगा - कैबिनेट मंत्री डॉ प्रेमचंद अग्रवाल

देहरादून।  कैबिनेट मंत्री डॉ प्रेमचंद अग्रवाल ने वरिष्ठ भाजपा नेता लालकृष्ण आडवाणी को देश का

Anita Amoli

Anita Amoli (Writer)

1 अप्रैल 2024

18.4K बार पढ़ा गया

देहरादून।  कैबिनेट मंत्री डॉ प्रेमचंद अग्रवाल ने वरिष्ठ भाजपा नेता लालकृष्ण आडवाणी को देश का सर्वोत्तम प्रतिष्ठित सम्मान भारत रत्न मिलने पर खुशी का इजहार किया है। उन्होंने कहा कि आडवाणी जैसे राष्ट्र मनिषियों को सम्मानित किये जाने से यह सम्मान और भी गौरवपूर्ण स्थान प्राप्त करेगा। डॉ अग्रवाल ने इसके लिए आडवाणी को पत्र भेज कर बधाई भी दी है। डॉ अग्रवाल ने पुराने संस्मरणों को याद करते हुए कहा कि आजादी के संक्रमण काल में देश अनेक प्रान्तों एवं रियासतों में विभक्त था एवं लौहपुरुष सरदार बल्लभ भाई पटेल द्वारा अपनी दृढ इच्छा शक्ति से राष्ट्र को एकीकृत कर सुदृढ़ रूप प्रदान किया गया। ठीक उसी प्रकार आडवाणी जी द्वारा भी अस्सी एवं नब्बे के दशक में राम-रथ जैसी यात्रा के सहारे सम्पूर्ण देश में भ्रमण कर विघटित हिन्दू समाज को न केवल एकीकृत किया गया।

डॉ अग्रवाल ने आडवाणी के साथ बिताए वक्त को याद करते हुए कहा कि आडवाणी ने भारतीय जनता पार्टी के जनाधार को मजबूत नींव प्रदान की। कहा कि आडवाणी के नेतृत्व में निकाली गयी स्वर्ण जयंती रथ यात्रा के तत्कालीन उत्तर प्रदेश के हरिद्वार से लेकर सहारनपुर तक मुझे भी दिवस प्रमुख के रूप में दायित्व निर्वहन करने का भी सौभाग्य प्राप्त हुआ था। पत्र के जरिये डॉ अग्रवाल ने कहा कि भारतीय आधुनिक राजनीति में पारदर्शिता एवं सुचिता का जो आदर्श उदाहरण प्रस्तुत किया गया है यह निःसंदेह ही अनुकरणीय है। कहा कि राम जन्मभूमि आन्दोलन के प्रणेता के रूप में संपूर्ण हिन्दू जनमानस आडवाणी जी का सदैव कृतज्ञ रहेगा।

डॉ अग्रवाल ने माँ गंगा से आडवाणी के सदैव स्वस्थ, दीर्घायु एवं यशस्वी होने की कामना भी की।

“छात्रों की स्वास्थ्य और सुरक्षा के साथ कोई समझौता बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। अनियमितताओं पर कठोरतम प्रशासनिक कार्रवाई के निर्देश दिए गए हैं।”

आगे पढ़ें (Read Next)

उत्तराखंड के मीडिया प्रतिनिधिमंडल ने हैदराबाद प्रेस दौरे पर भारतीय राष्ट्रीय महासागर सूचना सेवा केंद्र का किया दौराUttarakhand

उत्तराखंड के मीडिया प्रतिनिधिमंडल ने हैदराबाद प्रेस दौरे पर भारतीय राष्ट्रीय महासागर सूचना सेवा केंद्र का किया दौरा

इस दौरे का मुख्य उद्देश्य पत्रकारों को तेलंगाना में केंद्र सरकार की प्रमुख विकास गतिविधियों

1 सित॰ 2026
पीआईबी देहरादून द्वारा आयोजित उत्तराखंड के मीडिया प्रतिनिधिमंडल के लिए 5 दिवसीय हैदराबाद प्रेस टूरUttarakhand

पीआईबी देहरादून द्वारा आयोजित उत्तराखंड के मीडिया प्रतिनिधिमंडल के लिए 5 दिवसीय हैदराबाद प्रेस टूर

उत्तराखंड के 13 पत्रकारों का समूह हैदराबाद में क्रियान्वित भारत सरकार की प्रमुख योजनाओं का

31 अग॰ 2026