गुरुवार, 20 अगस्त 2026
मुख्य पृष्ठ
crime 12:45 pm3 मिनट पठन समय

पत्नी के मायके जाने से बौखलाया कारोबारी, परिवार को दी सोशल मीडिया पर बदनाम करने की धमकी

लुधियाना - पंजाब के लुधियाना में पारिवारिक विवाद से जुड़ा एक चौंकाने वाला मामला सामने

Anita Amoli

Anita Amoli (Writer)

19 मई 2026

18.4K बार पढ़ा गया
पत्नी के मायके जाने से बौखलाया कारोबारी, परिवार को दी सोशल मीडिया पर बदनाम करने की धमकी

फोटो: ग्राउंड रिपोर्ट - विशेष संवाददाता (दैनिक एक्सप्रेस)

लुधियाना – पंजाब के लुधियाना में पारिवारिक विवाद से जुड़ा एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है, जहां एक कारोबारी पर मासूम बच्ची और महिला की तस्वीरों का दुरुपयोग कर परिवार को ब्लैकमेल करने के आरोप लगे हैं। पीड़ित पक्ष का कहना है कि आरोपी ने तकनीक का इस्तेमाल कर तस्वीरों को आपत्तिजनक रूप देकर सोशल मीडिया पर वायरल करने की धमकी दी।

मामले की शिकायत मिलने के बाद मोती नगर थाना पुलिस ने जांच शुरू की। जांच में आरोपों के समर्थन में साक्ष्य मिलने पर पुलिस ने गुरविंदर सिंह उर्फ प्रिंकल के खिलाफ पॉक्सो एक्ट, आईटी एक्ट, आर्म्स एक्ट और भारतीय न्याय संहिता की विभिन्न धाराओं में केस दर्ज कर लिया है। आरोपी की गिरफ्तारी के लिए पुलिस लगातार छापेमारी कर रही है।

जानकारी के अनुसार आरोपी पेशे से जूता कारोबारी होने के साथ सोशल मीडिया पर भी काफी सक्रिय था। पारिवारिक विवाद और आपसी मनमुटाव के बाद रिश्तों में तनाव बढ़ गया। इसी बीच पत्नी के मायके चले जाने से नाराज आरोपी ने कथित तौर पर ससुराल पक्ष को बदनाम करने की योजना बनाई।

पीड़ित परिवार का आरोप है कि आरोपी ने सात साल की बच्ची और एक महिला की तस्वीरों से छेड़छाड़ कर उन्हें वायरल करने की धमकी दी। इतना ही नहीं, वीडियो कॉल के जरिए कथित तौर पर डराने-धमकाने का प्रयास भी किया गया। लगातार मिल रही धमकियों के बाद परिवार ने पुलिस की शरण ली।

पुलिस अधिकारियों का कहना है कि महिलाओं और बच्चों से जुड़े मामलों में किसी भी तरह की लापरवाही नहीं बरती जाएगी। मामले की जांच गंभीरता से की जा रही है और आरोपी को जल्द गिरफ्तार करने का दावा किया गया है।

“छात्रों की स्वास्थ्य और सुरक्षा के साथ कोई समझौता बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। अनियमितताओं पर कठोरतम प्रशासनिक कार्रवाई के निर्देश दिए गए हैं।”

आगे पढ़ें (Read Next)

उत्तराखंड के मीडिया प्रतिनिधिमंडल ने हैदराबाद प्रेस दौरे पर भारतीय राष्ट्रीय महासागर सूचना सेवा केंद्र का किया दौराUttarakhand

उत्तराखंड के मीडिया प्रतिनिधिमंडल ने हैदराबाद प्रेस दौरे पर भारतीय राष्ट्रीय महासागर सूचना सेवा केंद्र का किया दौरा

इस दौरे का मुख्य उद्देश्य पत्रकारों को तेलंगाना में केंद्र सरकार की प्रमुख विकास गतिविधियों

1 सित॰ 2026
पीआईबी देहरादून द्वारा आयोजित उत्तराखंड के मीडिया प्रतिनिधिमंडल के लिए 5 दिवसीय हैदराबाद प्रेस टूरUttarakhand

पीआईबी देहरादून द्वारा आयोजित उत्तराखंड के मीडिया प्रतिनिधिमंडल के लिए 5 दिवसीय हैदराबाद प्रेस टूर

उत्तराखंड के 13 पत्रकारों का समूह हैदराबाद में क्रियान्वित भारत सरकार की प्रमुख योजनाओं का

31 अग॰ 2026