गुरुवार, 20 अगस्त 2026
मुख्य पृष्ठ
World 02:35 pm3 मिनट पठन समय

ओवरपास से रेल पटरियों के पास गिरी बस, आग लगने से 21 यात्री जिंदा जले

रोम। इटली के नहरों वाले शहर वेनिस के पास एक बस के ओवरपास से ट्रेन की

Anita Amoli

Anita Amoli (Writer)

5 अक्टूबर 2023

18.4K बार पढ़ा गया

रोम। इटली के नहरों वाले शहर वेनिस के पास एक बस के ओवरपास से ट्रेन की पटरियों के पास गिरने और फिर उसमें आग लगने से कम से कम 21 लोगों की मौत हो गई। हादसे में कई लोग घायल भी हुये हैं, हालांकि स्थानीय मीडिया की रिपोर्टों में उनकी संख्या अलग-अलग बताई जा रही है। अनुमान है कि 12 से 40 लोग घायल हुए हैं, जिनमें से कम से कम दो की हालत गंभीर है। इसके अतिरिक्त कई लोग लापता होने की भी सूचना है।

रिपोर्ट में कहा गया है कि मरने वालों की संख्या अभी भी बढ़ सकती है। घायलों का इलाज क्षेत्रीय अस्पतालों में चल रहा है। स्थानीय मीडिया ने बताया कि एक बस वेनिस के मेस्त्रे क्षेत्र में वेम्पा ओवरपास पर लगी बाड़ को तोड़ते हुए लगभग 10 मीटर नीचे रेल की पटरियों के पास एक खाली क्षेत्र में गिर गई। कथित तौर पर गिरते ही बस में आग लग गई।

रिपोर्ट के अनुसार, इटली की प्रधानमंत्री जियोर्जिया मेलोनी ने व्यक्तिगत और सरकार की ओर से गहरी संवेदना व्यक्त की और कहा कि वह घटनाक्रम पर करीब से नजर रख रही हैं। रोम के क्विरिनले पैलेस ने कहा कि इटली के राष्ट्रपति सर्जियो मैटरेल्ला ने वेनिस के मेयर लुइगी ब्रुगनारो को फोन करके इस त्रासदी पर दु:ख व्यक्त किया है। ब्रुगनारो ने सोशल मीडिया पर कहा, आज शाम हमारे समुदाय में एक बड़ी त्रासदी हुई।

“छात्रों की स्वास्थ्य और सुरक्षा के साथ कोई समझौता बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। अनियमितताओं पर कठोरतम प्रशासनिक कार्रवाई के निर्देश दिए गए हैं।”

आगे पढ़ें (Read Next)

उत्तराखंड के मीडिया प्रतिनिधिमंडल ने हैदराबाद प्रेस दौरे पर भारतीय राष्ट्रीय महासागर सूचना सेवा केंद्र का किया दौराUttarakhand

उत्तराखंड के मीडिया प्रतिनिधिमंडल ने हैदराबाद प्रेस दौरे पर भारतीय राष्ट्रीय महासागर सूचना सेवा केंद्र का किया दौरा

इस दौरे का मुख्य उद्देश्य पत्रकारों को तेलंगाना में केंद्र सरकार की प्रमुख विकास गतिविधियों

1 सित॰ 2026
पीआईबी देहरादून द्वारा आयोजित उत्तराखंड के मीडिया प्रतिनिधिमंडल के लिए 5 दिवसीय हैदराबाद प्रेस टूरUttarakhand

पीआईबी देहरादून द्वारा आयोजित उत्तराखंड के मीडिया प्रतिनिधिमंडल के लिए 5 दिवसीय हैदराबाद प्रेस टूर

उत्तराखंड के 13 पत्रकारों का समूह हैदराबाद में क्रियान्वित भारत सरकार की प्रमुख योजनाओं का

31 अग॰ 2026