गुरुवार, 20 अगस्त 2026
मुख्य पृष्ठ
Uttarakhand 02:26 pm3 मिनट पठन समय

श्री गुरु राम राय विश्वविद्यालय में रक्तदान शिविर का आयोजन

देहरादून। श्री गुरु राम राय विश्वविद्यालय में मंगलवार को महारक्तदान शिविर का आयोजन किया गया।

Anita Amoli

Anita Amoli (Writer)

26 सितंबर 2023

18.4K बार पढ़ा गया

देहरादून। श्री गुरु राम राय विश्वविद्यालय में मंगलवार को महारक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। साथ ही मौजूद सभी शिक्षकों एवं विद्यार्थियों को रक्तदान के फायदे बताए गए। विश्वविद्यालय के पथरीबाग कैंपस में आयोजित रक्तदान शिविर में स्कूल ऑफ ह्यूमैनिटीज एंड सोशल साइंसेस, स्कूल ऑफ एजुकेशन, स्कूल ऑफ यौगिक साइंस एंड नेचुरोपैथी के साथ ही स्कूल ऑफ़ एग्रीकल्चर साइंस के छात्र-छात्राओं और शिक्षकों ने रक्तदान किया| विश्वविद्यालय के कुलाधिपति श्री महंत देवेंद्र दास महाराज ने छात्रों को संदेश दिया कि रक्तदान कर हम कई लोगों का जीवन बचा सकते हैं|

इस अवसर पर विश्वविद्यालय के कुलपति प्रोफेसर यशवीर दीवान ने कहा कि रक्तदान शिविर का आयोजन करके श्री गुरु राम राय विश्वविद्यालय समय-समय पर समाज के प्रति अपने जिम्मेदारी का निर्वाहन करता रहता है| इस अवसर पर विश्वविद्यालय के कुलसचिव डॉ अजय कुमार खंडूरी ने कहा कि रक्तदान शिविर में 100 यूनिट रक्त एकत्र किया गया है जिससे जरूरतमंद लोगों की मदद की जाएगी| साथ ही उन्होंने बताया कि सभी प्रतिभागी रक्तदाताओं को प्रतीक चिन्ह और सर्टिफिकेट भी वितरित किए गए| रक्तदान शिविर में एनएसएस, एनसीसी के छात्र-छात्राओं ने भी रक्तदान किया| कार्यक्रम के मुख्य आयोजक श्री गुरु राम राय विश्वविद्यालय के मेडिकल कॉलेज के प्रोफेसर डॉ गौरव रतूड़ी रहे|

रक्तदान शिविर के मुख्य आयोजकों में डीन स्टूडेंट वेलफेयर प्रोफेसर कंचन जोशी, डॉ खिलेंद्र, लेफ्टिनेंट अनुष्का काला, डॉ दीपक सोम व डॉ मनवीर नेगी शामिल रहे। इस अवसर पर स्कूल ऑफ़ ह्यूमैनिटीज एंड सोशल साइंसेज की डीन प्रोफ़ेसर गीता रावत, डीन स्कूल यौगिक साइंसेज एंड नेचुरोपैथी प्रोफेसर सरस्वती काला, डीन स्कूल ऑफ़ एग्रीकल्चर प्रोफेसर प्रियंका बनकोटी, डीन स्कूल ऑफ़ एजुकेशन प्रोफेसर मालविका कांडपाल के साथ सभी शिक्षकगण और विद्यार्थी मौजूद रहे।

“छात्रों की स्वास्थ्य और सुरक्षा के साथ कोई समझौता बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। अनियमितताओं पर कठोरतम प्रशासनिक कार्रवाई के निर्देश दिए गए हैं।”

आगे पढ़ें (Read Next)

उत्तराखंड के मीडिया प्रतिनिधिमंडल ने हैदराबाद प्रेस दौरे पर भारतीय राष्ट्रीय महासागर सूचना सेवा केंद्र का किया दौराUttarakhand

उत्तराखंड के मीडिया प्रतिनिधिमंडल ने हैदराबाद प्रेस दौरे पर भारतीय राष्ट्रीय महासागर सूचना सेवा केंद्र का किया दौरा

इस दौरे का मुख्य उद्देश्य पत्रकारों को तेलंगाना में केंद्र सरकार की प्रमुख विकास गतिविधियों

1 सित॰ 2026
पीआईबी देहरादून द्वारा आयोजित उत्तराखंड के मीडिया प्रतिनिधिमंडल के लिए 5 दिवसीय हैदराबाद प्रेस टूरUttarakhand

पीआईबी देहरादून द्वारा आयोजित उत्तराखंड के मीडिया प्रतिनिधिमंडल के लिए 5 दिवसीय हैदराबाद प्रेस टूर

उत्तराखंड के 13 पत्रकारों का समूह हैदराबाद में क्रियान्वित भारत सरकार की प्रमुख योजनाओं का

31 अग॰ 2026