गुरुवार, 20 अगस्त 2026
मुख्य पृष्ठ
Uttarakhand 06:38 am3 मिनट पठन समय

प्रचार के आखिरी दिन देहरादून के रोड शो में भाजपा ने दिखाई ताकत

देहरादून। प्रचार के आखिरी दिन मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने देहरादून शहर में मेयर प्रत्याशी

Anita Amoli

Anita Amoli (Writer)

22 जनवरी 2025

18.4K बार पढ़ा गया

देहरादून। प्रचार के आखिरी दिन मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने देहरादून शहर में मेयर प्रत्याशी सौरभ थपलियाल के समर्थन में रोड शो किया। जगह-जगह सीएम धामी का स्थानीय लोगों ने फूल-मालाओं के साथ स्वागत किया। जिस सड़क से भी रोड-शो गुजरा वहां लोग सीएम धामी के नारे लगाते नजर आए।

भाजपा महानगर कार्यालय से शुरू हुआ सीएम धामी का रोड-शो परेड ग्राउंड, घंटाघर, पलटन बाजार होते हुए राजा रोड मेन रोड तिराहा में पहुंच संपन्न हुआ।

मुख्यमंत्री धामी ने कहा कि हमारी सरकार देहरादून के समग्र विकास के लिए संकल्पित रही है। शहर में स्मार्ट सिटी के अंतर्गत कई कार्य करवाए गए हैं। ट्रिपल इंजन सरकार बनने के बाद देहरादून में यातायात के दबाव को कम करने के लिए रिंग रोड समेत कई कार्यों को आगे बढ़ाया जाएगा। उन्होंने देहरादून के विकास के लिए आगामी 23 जनवरी को भाजपा को वोट देने की अपील की।

इस अवसर पर कैबिनेट मंत्री सतपाल महाराज, गणेश जोशी, विधायक खजान दास, विधायक विनोद चमोली ,विधायक बृजभूषण गैरोला ,पूर्व मेयर सुनील उनियाल गामा समेत वरिष्ठ पदाधिकारी कार्यकर्तागण उपस्थित रहे।

“छात्रों की स्वास्थ्य और सुरक्षा के साथ कोई समझौता बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। अनियमितताओं पर कठोरतम प्रशासनिक कार्रवाई के निर्देश दिए गए हैं।”

आगे पढ़ें (Read Next)

उत्तराखंड के मीडिया प्रतिनिधिमंडल ने हैदराबाद प्रेस दौरे पर भारतीय राष्ट्रीय महासागर सूचना सेवा केंद्र का किया दौराUttarakhand

उत्तराखंड के मीडिया प्रतिनिधिमंडल ने हैदराबाद प्रेस दौरे पर भारतीय राष्ट्रीय महासागर सूचना सेवा केंद्र का किया दौरा

इस दौरे का मुख्य उद्देश्य पत्रकारों को तेलंगाना में केंद्र सरकार की प्रमुख विकास गतिविधियों

1 सित॰ 2026
पीआईबी देहरादून द्वारा आयोजित उत्तराखंड के मीडिया प्रतिनिधिमंडल के लिए 5 दिवसीय हैदराबाद प्रेस टूरUttarakhand

पीआईबी देहरादून द्वारा आयोजित उत्तराखंड के मीडिया प्रतिनिधिमंडल के लिए 5 दिवसीय हैदराबाद प्रेस टूर

उत्तराखंड के 13 पत्रकारों का समूह हैदराबाद में क्रियान्वित भारत सरकार की प्रमुख योजनाओं का

31 अग॰ 2026