गुरुवार, 20 अगस्त 2026
मुख्य पृष्ठ
National 10:36 am3 मिनट पठन समय

छत्तीसगढ़ चुनाव के लिए बीजेपी ने जारी की स्टार प्रचारकों की लिस्ट, पीएम मोदी-शाह सहित 40 नेताओं के हैं नामछत्तीसगढ़ चुनाव के लिए बीजेपी ने जारी की स्टार प्रचारकों की लिस्ट, पीएम मोदी-शाह सहित 40 नेताओं के हैं नाम

नई दिल्ली। भाजपा ने छत्तीसगढ़ में पहले चरण के तहत मतदान वाले विधानसभा सीटों पर चुनाव

Anita Amoli

Anita Amoli (Writer)

20 अक्टूबर 2023

18.4K बार पढ़ा गया

नई दिल्ली। भाजपा ने छत्तीसगढ़ में पहले चरण के तहत मतदान वाले विधानसभा सीटों पर चुनाव प्रचार के लिए अपने 40 स्टार प्रचारकों की लिस्ट जारी कर दी है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, भाजपा अध्यक्ष जेपी नड्डा, राजनाथ सिंह, अमित शाह, नितिन गडकरी, ओम माथुर, स्मृति ईरानी, अर्जुन मुंडा, अनुराग ठाकुर, ज्योतिरादित्य सिंधिया और राज्य के पूर्व मुख्यमंत्री रमन सिंह और प्रदेश अध्यक्ष अरुण साव को भाजपा ने स्टार प्रचारकों की लिस्ट में शामिल किया है।

पार्टी ने उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान, यूपी के उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य, महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस, धर्मेंद्र प्रधान, मनसुख मंडाविया, वीरेंद्र कुमार खटीक, रामेश्वर तेली, बाबूलाल मरांडी, रविशंकर प्रसाद, सरोज पांडेय, बी.संजय कुमार, अजय जामवाल, नितिन नवीन, मनोज तिवारी, नित्यानंद राय, बृजमोहन अग्रवाल और रवि किशन सहित 40 नेताओं को पहले चरण के चुनाव के लिए अपने स्टार प्रचारकों की लिस्ट में शामिल किया है।

आपको बता दें कि, छत्तीसगढ़ में पहले चरण के तहत राज्य की 20 विधानसभा सीटों पर 7 नवंबर को वोटिंग होनी है। दूसरे चरण में 17 नवंबर को बाकी बची 70 सीटों पर वोट डाले जाएंगे। मतगणना 3 दिसंबर को होगी।

“छात्रों की स्वास्थ्य और सुरक्षा के साथ कोई समझौता बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। अनियमितताओं पर कठोरतम प्रशासनिक कार्रवाई के निर्देश दिए गए हैं।”

आगे पढ़ें (Read Next)

उत्तराखंड के मीडिया प्रतिनिधिमंडल ने हैदराबाद प्रेस दौरे पर भारतीय राष्ट्रीय महासागर सूचना सेवा केंद्र का किया दौराUttarakhand

उत्तराखंड के मीडिया प्रतिनिधिमंडल ने हैदराबाद प्रेस दौरे पर भारतीय राष्ट्रीय महासागर सूचना सेवा केंद्र का किया दौरा

इस दौरे का मुख्य उद्देश्य पत्रकारों को तेलंगाना में केंद्र सरकार की प्रमुख विकास गतिविधियों

1 सित॰ 2026
पीआईबी देहरादून द्वारा आयोजित उत्तराखंड के मीडिया प्रतिनिधिमंडल के लिए 5 दिवसीय हैदराबाद प्रेस टूरUttarakhand

पीआईबी देहरादून द्वारा आयोजित उत्तराखंड के मीडिया प्रतिनिधिमंडल के लिए 5 दिवसीय हैदराबाद प्रेस टूर

उत्तराखंड के 13 पत्रकारों का समूह हैदराबाद में क्रियान्वित भारत सरकार की प्रमुख योजनाओं का

31 अग॰ 2026