गुरुवार, 20 अगस्त 2026
मुख्य पृष्ठ
National 07:55 pm3 मिनट पठन समय

भाजपा ने हिमाचल प्रदेश, उत्तराखंड और एमपी में विधानसभा उपचुनाव के लिए जारी की उम्मीदवारों की लिस्ट

नई दिल्ली। लोकसभा चुनाव के परिणाम घोषित होने के बाद अब देश के अलग-अलग राज्यों

Anita Amoli

Anita Amoli (Writer)

14 जून 2024

18.4K बार पढ़ा गया

नई दिल्ली। लोकसभा चुनाव के परिणाम घोषित होने के बाद अब देश के अलग-अलग राज्यों की 13 विधानसभा सीटों पर उपचुनाव होंगे। इसको लेकर चुनाव आयोग ने तारीख की घोषणा कर दी है. इसको लेकर अब बीजेपी ने तीन राज्यों में आगामी उपचुनाव के लिए उम्मीदवारों की लिस्ट जारी कर दी है. बता दें कि हिमाचल प्रदेश की देहरा विधानसभा सीट पर पार्टी ने होशियार सिंह चम्बयाल को उम्मीदवार बनाया है। वहीं हिमाचल प्रदेश की हमीरपुर विधानसभा सीट से पार्टी ने आशीष शर्मा और नालागढ़ से पार्टी ने कृष्ण लाल ठाकुर को उम्मीदवार बनाया है। वहीं उत्तराखंड की बद्रीनाथ सीट से पार्टी ने राजेंद्र सिंह भंडारी और मंगलौर से करतार सिंह भड़ाना को पार्टी ने उम्मीदवार बनाया है. इसके साथ ही मध्य प्रदेश की अमरवाड़ा सीट से पार्टी ने कमलेश शाह को उम्मीदवार बनाया है।

भारत निर्वाचन आयोग ने मध्य प्रदेश, उत्तराखंड, पंजाब, बिहार, पश्चिम बंगाल, तमिलनाडु और हिमाचल प्रदेश की 13 विधानसभा सीटों पर होने जा रहे उपचुनावों के पूरे कार्यक्रम की घोषणा कर दी है।

किन राज्यों की कौन सी सीट पर होंगे उपचुनाव?
देश के अलग-अलग राज्यों में जिन 13 विधानसभा सीटों पर उपचुनाव होने हैं, उन सीटों में शामिल हैं- रूपौली (बिहार), मानिकतला (पश्चिम बंगाल), रायगंज (पश्चिम बंगाल), रानाघाट दक्षिण (पश्चिम बंगाल), बागदा (पश्चिम बंगाल), विक्रवंडी (तमिलनाडु), जालंधर पश्चिम (पंजाब), देहरा (हिमाचल प्रदेश), हमीरपुर (हिमाचल प्रदेश) और नालागढ़ (हिमाचल प्रदेश), अमरवाड़ा (मध्य प्रदेश), बद्रीनाथ (उत्तराखंड), मंगलौर (उत्तराखंड)।

“छात्रों की स्वास्थ्य और सुरक्षा के साथ कोई समझौता बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। अनियमितताओं पर कठोरतम प्रशासनिक कार्रवाई के निर्देश दिए गए हैं।”

आगे पढ़ें (Read Next)

उत्तराखंड के मीडिया प्रतिनिधिमंडल ने हैदराबाद प्रेस दौरे पर भारतीय राष्ट्रीय महासागर सूचना सेवा केंद्र का किया दौराUttarakhand

उत्तराखंड के मीडिया प्रतिनिधिमंडल ने हैदराबाद प्रेस दौरे पर भारतीय राष्ट्रीय महासागर सूचना सेवा केंद्र का किया दौरा

इस दौरे का मुख्य उद्देश्य पत्रकारों को तेलंगाना में केंद्र सरकार की प्रमुख विकास गतिविधियों

1 सित॰ 2026
पीआईबी देहरादून द्वारा आयोजित उत्तराखंड के मीडिया प्रतिनिधिमंडल के लिए 5 दिवसीय हैदराबाद प्रेस टूरUttarakhand

पीआईबी देहरादून द्वारा आयोजित उत्तराखंड के मीडिया प्रतिनिधिमंडल के लिए 5 दिवसीय हैदराबाद प्रेस टूर

उत्तराखंड के 13 पत्रकारों का समूह हैदराबाद में क्रियान्वित भारत सरकार की प्रमुख योजनाओं का

31 अग॰ 2026