गुरुवार, 20 अगस्त 2026
मुख्य पृष्ठ
Uttarakhand 09:51 am3 मिनट पठन समय

महाराज के प्रचार वाली 12 सीटों पर भाजपा को मिली प्रचंड जीत

देहरादून। मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़ और राजस्थान के विधानसभा चुनावों में भारतीय जनता पार्टी की जीत

Anita Amoli

Anita Amoli (Writer)

4 दिसंबर 2023

18.4K बार पढ़ा गया
महाराज के प्रचार वाली 12 सीटों पर भाजपा को मिली प्रचंड जीत

फोटो: ग्राउंड रिपोर्ट - विशेष संवाददाता (दैनिक एक्सप्रेस)

देहरादून। मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़ और राजस्थान के विधानसभा चुनावों में भारतीय जनता पार्टी की जीत प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की नेतृत्व क्षमता, गृहमंत्री अमित शाह और राष्ट्रीय अध्यक्ष भाजपा जेपी नड्डा के कुशल चुनावी प्रबंधन का परिणाम है। उक्त बात प्रदेश के लोक निर्माण, सिंचाई, पर्यटन, पंचायतीराज, ग्रामीण निर्माण, जलागम, धर्मस्व एवं संस्कृति मंत्री सतपाल महाराज ने कही है। उन्होंने इस शानदार जीत पर सभी पार्टी पदाधिकारियों, कार्यकर्ताओं और विशेषकर मतदाताओं को बधाई देते हुए कहा कि तीनों राज्यों की जनता ने डबल इंजन सरकार चुनकर आगामी पांच सालों में भाजपा सरकारों के विकास के विज़न को स्वीकार किया है।

महाराज ने कहा कि यह प्रचंड जीत लोकसभा चुनावों से पहले मोदी की गारंटी है। यह जीत एक शंखनाद से कम नहीं है। उन्होंने कहा कि भाजपा के केंद्रीय नेतृत्व के निर्देश पर मुझे भी बतौर स्टार प्रचारक एमपी, छत्तीसगढ़ और राजस्थान की कुल 14 विधानसभा सीटों पर चुनाव प्रचार का अवसर मिला, जिनमें से 12 सीटों पर भाजपा को अप्रत्याशित जीत हासिल हुई है।

महाराज ने कहा कि छत्तीसगढ़ की लोरमी विधानसभा सीट से भाजपा के अरूण साव, अभनपुर से इंदर साहू, साजा से ईश्वर साहू, प्रतापपुर से शकुंतला सिंह पोर्ते, भटगांव से लक्ष्मी रजवाड़े, भरतपुर सोनहट से रेणुका सिंह, कुंकुरी से विष्णु देव साईं, बिल्हा क्षेत्र से धर्मलाल कौशिक तथा मध्य प्रदेश के घोड़ा डोंगरी से गंगा सज्जन सिंह, धरमपुरी से कालू सिंह ठाकुर, सिरमौर से दिव्यराज सिंह को जीत मिली। साथ ही राजस्थान के अलवर से संजय शर्मा को भी विजय प्राप्त हुई है।

इन सभी विजयी प्रत्याशियों को मेरी ओर से हार्दिक बधाई और शुभकामनाएं। मुझे पूर्ण विश्वास है कि भाजपा सरकार के नेतृत्व में तीनों राज्य विकास के नित नए आयाम स्थापित करेंगे।

“छात्रों की स्वास्थ्य और सुरक्षा के साथ कोई समझौता बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। अनियमितताओं पर कठोरतम प्रशासनिक कार्रवाई के निर्देश दिए गए हैं।”

आगे पढ़ें (Read Next)

उत्तराखंड के मीडिया प्रतिनिधिमंडल ने हैदराबाद प्रेस दौरे पर भारतीय राष्ट्रीय महासागर सूचना सेवा केंद्र का किया दौराUttarakhand

उत्तराखंड के मीडिया प्रतिनिधिमंडल ने हैदराबाद प्रेस दौरे पर भारतीय राष्ट्रीय महासागर सूचना सेवा केंद्र का किया दौरा

इस दौरे का मुख्य उद्देश्य पत्रकारों को तेलंगाना में केंद्र सरकार की प्रमुख विकास गतिविधियों

1 सित॰ 2026
पीआईबी देहरादून द्वारा आयोजित उत्तराखंड के मीडिया प्रतिनिधिमंडल के लिए 5 दिवसीय हैदराबाद प्रेस टूरUttarakhand

पीआईबी देहरादून द्वारा आयोजित उत्तराखंड के मीडिया प्रतिनिधिमंडल के लिए 5 दिवसीय हैदराबाद प्रेस टूर

उत्तराखंड के 13 पत्रकारों का समूह हैदराबाद में क्रियान्वित भारत सरकार की प्रमुख योजनाओं का

31 अग॰ 2026