गुरुवार, 20 अगस्त 2026
मुख्य पृष्ठ
Uttarakhand 12:41 pm3 मिनट पठन समय

उत्तराखंड में शिक्षकों से जुड़ी बड़ी खबर, अनिवार्य तबादलों पर शिक्षकों को दुर्गम में बने रहने की छूट, आदेश जारी

देहरादून। प्रदेश के दुर्गम से सुगम क्षेत्र के विद्यालयों में तबादला पाने वाले वे शिक्षक जो

Anita Amoli

Anita Amoli (Writer)

2 दिसंबर 2023

18.4K बार पढ़ा गया

देहरादून। प्रदेश के दुर्गम से सुगम क्षेत्र के विद्यालयों में तबादला पाने वाले वे शिक्षक जो दुर्गम में ही बने रहना चाहते हैं। विभाग ने उन्हें दुर्गम में ही बने रहने की सहमति दे दी है। विभाग ने आगामी तबादला सत्र के लिए भी इस तरह की छूट का प्रस्ताव मांगा है। माध्यमिक शिक्षा निदेशक सीमा जौनसारी ने इस संबंध में आदेश जारी किया है। शिक्षा विभाग में कई ऐसे शिक्षक हैं। विभाग ने जिनके दुर्गम से सुगम क्षेत्र के विद्यालयों में तबादले किए थे। तबादलों के बाद कई शिक्षक मनचाही जगह पर सुगम विद्यालय न मिलने पर दुर्गम क्षेत्र में ही बने रहना चाहते हैं। मुख्य सचिव की अध्यक्षता में गठित समिति की ओर से इस पर सहमति के बाद शिक्षा निदेशालय ने इस संबंध में आदेश जारी किया है।

अपर निदेशक गढ़वाल और कुमाऊं मंडल को दिए आदेश में कहा गया है कि ऐसे शिक्षक जिनका दुर्गम से सुगम के इच्छित विद्यालयों से इतर अन्य विद्यालयों में तबादला हुआ है। यदि वे स्वेच्छा से दुर्गम के पूर्व के विद्यालयों में ही सेवा देना चाहते हैं, तो ऐसे शिक्षकों को उनके पूर्व तैनाती के दुर्गम स्थल पर ही पद खाली होने पर बने रहने दिया जाए। इसके अलावा आगामी तबादला सत्र के लिए भी इस तरह के प्रस्तावों को समिति के सामने प्रस्तुत किया जाए।

“छात्रों की स्वास्थ्य और सुरक्षा के साथ कोई समझौता बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। अनियमितताओं पर कठोरतम प्रशासनिक कार्रवाई के निर्देश दिए गए हैं।”

आगे पढ़ें (Read Next)

उत्तराखंड के मीडिया प्रतिनिधिमंडल ने हैदराबाद प्रेस दौरे पर भारतीय राष्ट्रीय महासागर सूचना सेवा केंद्र का किया दौराUttarakhand

उत्तराखंड के मीडिया प्रतिनिधिमंडल ने हैदराबाद प्रेस दौरे पर भारतीय राष्ट्रीय महासागर सूचना सेवा केंद्र का किया दौरा

इस दौरे का मुख्य उद्देश्य पत्रकारों को तेलंगाना में केंद्र सरकार की प्रमुख विकास गतिविधियों

1 सित॰ 2026
पीआईबी देहरादून द्वारा आयोजित उत्तराखंड के मीडिया प्रतिनिधिमंडल के लिए 5 दिवसीय हैदराबाद प्रेस टूरUttarakhand

पीआईबी देहरादून द्वारा आयोजित उत्तराखंड के मीडिया प्रतिनिधिमंडल के लिए 5 दिवसीय हैदराबाद प्रेस टूर

उत्तराखंड के 13 पत्रकारों का समूह हैदराबाद में क्रियान्वित भारत सरकार की प्रमुख योजनाओं का

31 अग॰ 2026