गुरुवार, 20 अगस्त 2026
मुख्य पृष्ठ
National 07:34 am3 मिनट पठन समय

महाअष्टमी पर भक्तों को बड़ी सौगात, माता वैष्णो देवी श्राइन बोर्ड की वेबसाइट पर ‘लाइव दर्शन की सुविधा’ शुरू

जम्मू। जम्मू एवं कश्मीर के उपराज्यपाल मनोज सिन्हा ने माता के भक्तों के लिए श्री माता

Anita Amoli

Anita Amoli (Writer)

23 अक्टूबर 2023

18.4K बार पढ़ा गया

जम्मू। जम्मू एवं कश्मीर के उपराज्यपाल मनोज सिन्हा ने माता के भक्तों के लिए श्री माता वैष्णो देवी श्राइन बोर्ड की वेबसाइट पर लाइव दर्शन की सुविधा और द्विभाषी चैटबॉट की शुरूआत की है। उपराज्यपाल ने मंदिर में पूजा-अर्चना भी की। उन्होंने रूपा प्रकाशन द्वारा माता वैष्णो देवी तीर्थयात्रा पर एक यात्रा गाइड पुस्तक ‘द भक्ति ऑफ शक्ति’ का भी विमोचन किया।

एक आधिकारिक बयान में कहा गया, लाइव दर्शन सुविधा श्राइन बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट पर उपलब्ध है। श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए श्राइन बोर्ड द्वारा यह पहल की गई है। उन्होंने कहा, इसके अलावा, तीर्थयात्रियों को प्रामाणिक जानकारी प्रदान करने के उद्देश्य से, तीर्थयात्रियों से प्राप्त प्रश्नों और शिकायतों के समाधान के लिए चौबीस घंटे की टोल-फ्री हेल्पलाइन को आधिकारिक वेबसाइट के लिए एक द्विभाषी इंटरएक्टिव चैटबॉट ‘शक्ति’ शुरू किया गया है।

गौरतलब है कि कॉल सेंटर द्वारा हर महीने 20,000 से अधिक तीर्थयात्रियों को सुविधा प्रदान की जा रही है। चैटबॉट श्री माता वैष्णो देवी श्राइन बोर्ड द्वारा प्रदान की जाने वाली सेवाओं/सुविधाओं पर सभी प्रासंगिक जानकारी प्रदान करेगा और तीर्थयात्रियों को उनकी यात्रा की पहले से योजना बनाने में बहुत आवश्यक सहायता प्रदान करेगा। इसमें तीर्थयात्रियों की जागरूकता और पवित्र तीर्थस्थल पर नवीनतम अपडेट के लिए वीडियो/ऑडियो सामग्री प्रसारित करने की भी सुविधा है।

“छात्रों की स्वास्थ्य और सुरक्षा के साथ कोई समझौता बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। अनियमितताओं पर कठोरतम प्रशासनिक कार्रवाई के निर्देश दिए गए हैं।”

आगे पढ़ें (Read Next)

उत्तराखंड के मीडिया प्रतिनिधिमंडल ने हैदराबाद प्रेस दौरे पर भारतीय राष्ट्रीय महासागर सूचना सेवा केंद्र का किया दौराUttarakhand

उत्तराखंड के मीडिया प्रतिनिधिमंडल ने हैदराबाद प्रेस दौरे पर भारतीय राष्ट्रीय महासागर सूचना सेवा केंद्र का किया दौरा

इस दौरे का मुख्य उद्देश्य पत्रकारों को तेलंगाना में केंद्र सरकार की प्रमुख विकास गतिविधियों

1 सित॰ 2026
पीआईबी देहरादून द्वारा आयोजित उत्तराखंड के मीडिया प्रतिनिधिमंडल के लिए 5 दिवसीय हैदराबाद प्रेस टूरUttarakhand

पीआईबी देहरादून द्वारा आयोजित उत्तराखंड के मीडिया प्रतिनिधिमंडल के लिए 5 दिवसीय हैदराबाद प्रेस टूर

उत्तराखंड के 13 पत्रकारों का समूह हैदराबाद में क्रियान्वित भारत सरकार की प्रमुख योजनाओं का

31 अग॰ 2026