गुरुवार, 20 अगस्त 2026
मुख्य पृष्ठ
Entertainment 10:14 am3 मिनट पठन समय

ये रिश्ता…' में बड़ा धमाका: दादी सा ने किया पोद्दार परिवार की प्रॉपर्टी के बंटवारे का ऐलान

Yeh Rishta Kya Kehlata Hai: ‘ये रिश्ता क्या कहलाता है’ के लेटेस्ट एपिसोड्स में बड़ा

Anita Amoli

Anita Amoli (Writer)

23 नवंबर 2025

18.4K बार पढ़ा गया
ये रिश्ता…' में बड़ा धमाका: दादी सा ने किया पोद्दार परिवार की प्रॉपर्टी के बंटवारे का ऐलान

फोटो: ग्राउंड रिपोर्ट - विशेष संवाददाता (दैनिक एक्सप्रेस)

Yeh Rishta Kya Kehlata Hai: ‘ये रिश्ता क्या कहलाता है’ के लेटेस्ट एपिसोड्स में बड़ा ट्विस्ट देखने को मिल रहा है। पोद्दार परिवार पर अचानक टूटे इस संकट ने दर्शकों की धड़कनें बढ़ा दी हैं। परिवार की मुखिया कावेरी उर्फ दादी सा ने घर और प्रॉपर्टी को बांटने का फैसला लेकर सभी को हैरान कर दिया है। आखिर दादी सा इतने बड़े कदम के लिए क्यों मजबूर हुईं? और क्या अरमान–अभिरा इस मुश्किल वक्त में परिवार को टूटने से बचा पाएंगे?

बेटी काजल के रवैये से दादी सा आहत

दादी सा की बेटी काजल इन दिनों परिवार से भड़की हुई है और पोद्दार खानदान की प्रॉपर्टी में अपना हिस्सा चाहती है। इसी मांग को लेकर वह लगातारा घर के सदस्यों से झगड़ा कर रही है और उसका बर्ताव काबू से बाहर हो चुका है। काजल की तीखी बातें और कटु व्यवहार से दादी सा का दिल पूरी तरह टूट गया है। हालात इस कदर बिगड़ गए कि उन्होंने परिवार की प्रॉपर्टी का बंटवारा करने का मन बना लिया।

वीडियो मैसेज में सुनाया दर्द—परिवार में मची खलबली

घर छोड़कर अचानक गायब हुईं दादी सा को लेकर अभिरा और अरमान परेशान थे। तभी अभिरा के फोन पर दादी सा का वीडियो मैसेज आता है। पूरा परिवार इकट्ठा होकर मैसेज सुनता है, जिसमें दादी सा साफ कहती हैं कि वह पोद्दार परिवार का बंटवारा कर रही हैं। इस ऐलान से अभिरा और अरमान को गहरा सदमा लगता है और दोनों परिवार को टूटने से बचाने में जुट जाते हैं।

टीआरपी में आया उछाल—’ये रिश्ता’ की दमदार वापसी

पिछले हफ्ते टीआरपी लिस्ट से बाहर होने के बाद इस हफ्ते ‘ये रिश्ता क्या कहलाता है’ ने फिर जोरदार एंट्री मारी है। 45वें हफ्ते की बीएआरसी लिस्ट में शो को 1.8 टीआरपी के साथ चौथा स्थान मिला है। वहीं, शीर्ष पर एक बार फिर ‘अनुपमा’ का दबदबा कायम है।

“छात्रों की स्वास्थ्य और सुरक्षा के साथ कोई समझौता बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। अनियमितताओं पर कठोरतम प्रशासनिक कार्रवाई के निर्देश दिए गए हैं।”

आगे पढ़ें (Read Next)

उत्तराखंड के मीडिया प्रतिनिधिमंडल ने हैदराबाद प्रेस दौरे पर भारतीय राष्ट्रीय महासागर सूचना सेवा केंद्र का किया दौराUttarakhand

उत्तराखंड के मीडिया प्रतिनिधिमंडल ने हैदराबाद प्रेस दौरे पर भारतीय राष्ट्रीय महासागर सूचना सेवा केंद्र का किया दौरा

इस दौरे का मुख्य उद्देश्य पत्रकारों को तेलंगाना में केंद्र सरकार की प्रमुख विकास गतिविधियों

1 सित॰ 2026
पीआईबी देहरादून द्वारा आयोजित उत्तराखंड के मीडिया प्रतिनिधिमंडल के लिए 5 दिवसीय हैदराबाद प्रेस टूरUttarakhand

पीआईबी देहरादून द्वारा आयोजित उत्तराखंड के मीडिया प्रतिनिधिमंडल के लिए 5 दिवसीय हैदराबाद प्रेस टूर

उत्तराखंड के 13 पत्रकारों का समूह हैदराबाद में क्रियान्वित भारत सरकार की प्रमुख योजनाओं का

31 अग॰ 2026