गुरुवार, 20 अगस्त 2026
मुख्य पृष्ठ
Uttarakhand 01:06 pm3 मिनट पठन समय

इस वजह से चौपट हो गया पहाड़ों की रानी मसूरी का पर्यटन व्यवसाय

मसूरी। पहाड़ों की रानी मसूरी में बीते कई दिनों से रुक-रुककर हो रही बारिश के कारण

Anita Amoli

Anita Amoli (Writer)

24 अगस्त 2023

18.4K बार पढ़ा गया

मसूरी। पहाड़ों की रानी मसूरी में बीते कई दिनों से रुक-रुककर हो रही बारिश के कारण जन-जीवन बुरी तरह से प्रभावित है। बारिश के कारण तापमान में तो गिरावट आई है, लेकिन शहर का पर्यटन व्यवसाय पूरी तरह चौपट हो गया है। शहर में बहुत कम पर्यटक पहुंच रहे हैं, वहीं जो पहले से यहां थे वह भी वापस लौट रहे हैं। ऐसे में ज्यादातर होटल और गेस्ट हाउस खाली पड़े हैं।

मसूरी होटल एसोसिएशन अध्यक्ष संजय अग्रवाल ने बताया कि, हिमाचल में आई आपदा के कारण लोग पहाड़ी क्षेत्रों में आने से डर रहे हैं। वहीं बीते कुछ दिनों से मसूरी में बारिश के कारण पर्यटक यहां नहीं आ रहे हैं। होटलों में एडवांस बुकिंग रद्द की जा रही है। जो पर्यटक यहां ठहरे हुए हैं वे भी लौट रहे हैं। 90 फीसदी होटल खाली पड़े हैं।

दिल्ली से आए पर्यटक सोमित शुक्ला ने बताया कि बारिश के कारण घूमने में परेशानी हो रही है। होटल में ही कैद हैं। कंपनी गार्डन संचालक चंडीप्रसाद सकलानी ने बताया कंपनी गार्डन आमतौर पर पर्यटकों से खचाखच भरा रहता है, लेकिन फिलहाल बारिश के कारण वीरान पड़ा है।

“छात्रों की स्वास्थ्य और सुरक्षा के साथ कोई समझौता बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। अनियमितताओं पर कठोरतम प्रशासनिक कार्रवाई के निर्देश दिए गए हैं।”

आगे पढ़ें (Read Next)

उत्तराखंड के मीडिया प्रतिनिधिमंडल ने हैदराबाद प्रेस दौरे पर भारतीय राष्ट्रीय महासागर सूचना सेवा केंद्र का किया दौराUttarakhand

उत्तराखंड के मीडिया प्रतिनिधिमंडल ने हैदराबाद प्रेस दौरे पर भारतीय राष्ट्रीय महासागर सूचना सेवा केंद्र का किया दौरा

इस दौरे का मुख्य उद्देश्य पत्रकारों को तेलंगाना में केंद्र सरकार की प्रमुख विकास गतिविधियों

1 सित॰ 2026
पीआईबी देहरादून द्वारा आयोजित उत्तराखंड के मीडिया प्रतिनिधिमंडल के लिए 5 दिवसीय हैदराबाद प्रेस टूरUttarakhand

पीआईबी देहरादून द्वारा आयोजित उत्तराखंड के मीडिया प्रतिनिधिमंडल के लिए 5 दिवसीय हैदराबाद प्रेस टूर

उत्तराखंड के 13 पत्रकारों का समूह हैदराबाद में क्रियान्वित भारत सरकार की प्रमुख योजनाओं का

31 अग॰ 2026