गुरुवार, 20 अगस्त 2026
मुख्य पृष्ठ
National 07:42 am3 मिनट पठन समय

सावधान … अयोध्या में राम मंदिर के नाम पर कुछ लोग कर रहे फ्राड करके पैसा ठगने का प्रयास

विहिप ने किया लोगों को सचेत नई दिल्ली। अयोध्या में बन रहे भव्य राम मंदिर के

Anita Amoli

Anita Amoli (Writer)

2 जनवरी 2024

18.4K बार पढ़ा गया

विहिप ने किया लोगों को सचेत

नई दिल्ली। अयोध्या में बन रहे भव्य राम मंदिर के नाम पर कुछ लोग फर्जी आईडी बनाकर पैसा ठगने का प्रयास कर रहे हैं। विश्वर हिंदू परिषद (विहिप) ने ऐसे लोगों से लोगों को सचेत करते हुए सरकार और पुलिस से कार्रवाई करने की मांग की है। विहिप ने इस संबंध में उत्तर प्रदेश के डीजीपी और लखनऊ रेंज के आईजी के पास शिकायत भी भेजी है। विहिप के राष्ट्रीय प्रवक्ता विनोद बंसल ने लोगों को इस ठगी से सचेत करते हुए एक्स पर एक फर्जी आईडी और क्यूआर कोड के स्क्रीनशॉट को शेयर करते हुए पोस्ट कर कहा, सावधान..!! श्री राम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र के नाम से फर्जी आईडी बनाकर कुछ लोग पैसा ठगी का प्रयास कर रहे हैं।

बंसल ने अपने इसी पोस्ट में गृह मंत्रालय, दिल्ली पुलिस कमिश्नरर, उत्तर प्रदेश के डीजीपी और उत्तर प्रदेश पुलिस की आईडी को टैग कर ऐसे लोगों के विरूद्ध तुरंत कार्रवाई करने की भी मांग की है। इसके साथ ही विहिप नेता ने यह भी स्पष्ट किया कि श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट ने इस अवसर के लिए धन एकत्र करने के लिए किसी को भी अधिकृत नहीं किया है।

बंसल ने इस मामले में उत्तर प्रदेश पुलिस के डीजीपी को गिरीश भारद्वाज द्वारा भेजे गए शिकायती पत्र को शेयर करते हुए अपने दूसरे पोस्ट में कहा, हमने आस्था के मामले में तत्काल कदम उठाने के लिए उत्तर प्रदेश के डीजीपी और लखनऊ रेंज के आईजी को औपचारिक शिकायत भेज दी है।

“छात्रों की स्वास्थ्य और सुरक्षा के साथ कोई समझौता बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। अनियमितताओं पर कठोरतम प्रशासनिक कार्रवाई के निर्देश दिए गए हैं।”

आगे पढ़ें (Read Next)

उत्तराखंड के मीडिया प्रतिनिधिमंडल ने हैदराबाद प्रेस दौरे पर भारतीय राष्ट्रीय महासागर सूचना सेवा केंद्र का किया दौराUttarakhand

उत्तराखंड के मीडिया प्रतिनिधिमंडल ने हैदराबाद प्रेस दौरे पर भारतीय राष्ट्रीय महासागर सूचना सेवा केंद्र का किया दौरा

इस दौरे का मुख्य उद्देश्य पत्रकारों को तेलंगाना में केंद्र सरकार की प्रमुख विकास गतिविधियों

1 सित॰ 2026
पीआईबी देहरादून द्वारा आयोजित उत्तराखंड के मीडिया प्रतिनिधिमंडल के लिए 5 दिवसीय हैदराबाद प्रेस टूरUttarakhand

पीआईबी देहरादून द्वारा आयोजित उत्तराखंड के मीडिया प्रतिनिधिमंडल के लिए 5 दिवसीय हैदराबाद प्रेस टूर

उत्तराखंड के 13 पत्रकारों का समूह हैदराबाद में क्रियान्वित भारत सरकार की प्रमुख योजनाओं का

31 अग॰ 2026