गुरुवार, 20 अगस्त 2026
मुख्य पृष्ठ
Sports 12:43 pm3 मिनट पठन समय

एशियाई खेल- भारत का शानदार प्रदर्शन जारी, अब तक 41 पदक जीते

दिल्ली। एशियाई खेलों में शूटिंग में भारत का शानदार प्रदर्शन जारी है। खेलों के आठवें दिन

Anita Amoli

Anita Amoli (Writer)

1 अक्टूबर 2023

18.4K बार पढ़ा गया

दिल्ली। एशियाई खेलों में शूटिंग में भारत का शानदार प्रदर्शन जारी है। खेलों के आठवें दिन भारत ने अपने खाते में एक स्वर्ण और एक रजत जोड़ा। रविवार (एक अक्तूबर) को पुरुष ट्रैप टीम ने स्वर्ण पदक पर निशाना लगाया। वहीं, महिला ट्रैप टीम ने रजत पदक अपने नाम किया। शूटिंग में भारत के लिए यह एशियाई खेलों के मौजूदा संस्करण में 21वां पदक है। इनमें से सात स्वर्ण, नौ रजत और पांच कांस्य पदक है। किनान चेनाई, जोरावर सिंह और पृथ्वीराज टोंडिमान की पुरुष ट्रैप टीम ने एशियाई खेलों में रिकॉर्ड तोड़ते हुए स्वर्ण जीता।

तीनों ने मिलकर कुवैत और चीन की टीमों को हराया। किनान चेनाई, जोरावर सिंह और पृथ्वीराज टोंडिमान ने 361 का स्कोर किया और स्वर्ण पदक जीता। यह एशियाई खेलों में ट्रैप शूटिंग में किसी टीम का सबसे बड़ा स्कोर है। कुवैत को रजत और चीन को कांस्य से संतोष करना पड़ा। कीनान और जोरावर भारतीय समयानुसार दोपहर 1.30 बजे पुरुष व्यक्तिगत फाइनल में भाग लेंगे। दूसरी ओर, महिला ट्रैप टीम स्वर्ण से चूक गई। उसे रजत पदक से संतोष करना पड़ा। राजेश्वरी कुमारी, मनीषा कीर और प्रीति रजक की महिला ट्रैप टीम ने 337 अंकों के साथ रजत पदक जीता। चीन ने विश्व-रिकॉर्ड तोड़ते हुए 356 अंकों के साथ स्वर्ण पदक जीता। कजाखस्तान ने 335 अंकों के साथ कांस्य पदक जीता। मनीषा 114 अंकों के साथ व्यक्तिगत फाइनल में पहुंचीं। भारत 41 पदक जीतकर तालिका में चौथे स्थान पर है।

एशियाई खेलों के पहले दिन भारत को पांच, दूसरे दिन छह, तीसरे दिन तीन, चौथे दिन आठ, पांचवें दिन तीन, छठे दिन आठ और सातवें दिन पांच पदक मिले। आठवें दिन अब तक तीन पदक भारत के खाते में जुड़ चुके हैं। अब तक भारत की झोली में 11 स्वर्ण, 16 रजत और 14 कांस्य पदक हैं।

“छात्रों की स्वास्थ्य और सुरक्षा के साथ कोई समझौता बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। अनियमितताओं पर कठोरतम प्रशासनिक कार्रवाई के निर्देश दिए गए हैं।”

आगे पढ़ें (Read Next)

उत्तराखंड के मीडिया प्रतिनिधिमंडल ने हैदराबाद प्रेस दौरे पर भारतीय राष्ट्रीय महासागर सूचना सेवा केंद्र का किया दौराUttarakhand

उत्तराखंड के मीडिया प्रतिनिधिमंडल ने हैदराबाद प्रेस दौरे पर भारतीय राष्ट्रीय महासागर सूचना सेवा केंद्र का किया दौरा

इस दौरे का मुख्य उद्देश्य पत्रकारों को तेलंगाना में केंद्र सरकार की प्रमुख विकास गतिविधियों

1 सित॰ 2026
पीआईबी देहरादून द्वारा आयोजित उत्तराखंड के मीडिया प्रतिनिधिमंडल के लिए 5 दिवसीय हैदराबाद प्रेस टूरUttarakhand

पीआईबी देहरादून द्वारा आयोजित उत्तराखंड के मीडिया प्रतिनिधिमंडल के लिए 5 दिवसीय हैदराबाद प्रेस टूर

उत्तराखंड के 13 पत्रकारों का समूह हैदराबाद में क्रियान्वित भारत सरकार की प्रमुख योजनाओं का

31 अग॰ 2026