गुरुवार, 20 अगस्त 2026
मुख्य पृष्ठ
Uttarakhand 06:14 am3 मिनट पठन समय

एशियन डेवलपमेंट बैंक उत्तराखण्ड को देगा 200 मिलियन डॉलर का कर्जा

विद्युत व्यवस्था, भूमिगत केबल प्रणाली,आधुनिकीकरण व विद्युत वितरण प्रक्रिया को प्रभावी बनाया जायेगा वित्त मंत्रालय

Anita Amoli

Anita Amoli (Writer)

14 दिसंबर 2023

18.4K बार पढ़ा गया

विद्युत व्यवस्था, भूमिगत केबल प्रणाली,आधुनिकीकरण व विद्युत वितरण प्रक्रिया को प्रभावी बनाया जायेगा

वित्त मंत्रालय व ए.डी.बी के प्रतिनिधि ने ऋण समझौता ज्ञापन पर हस्ताक्षर किए

विद्युत व्यवस्था में सुधार को ए.डी.बी से मिलेगा 200 मिलियन डॉलर का ऋण

देहरादून। एशियन डेवलपमेंट बैंक उत्तराखण्ड की बिजली सिस्टम में सुधार के लिए 200 मिलियन डॉलर का कर्जा देगा। इस संबंध में नई दिल्ली में वित्त मंत्रालय के आर्थिक विभाग की संयुक्त सचिव जुही मुखर्जी तथा भारत में ए.डी.बी के डिप्टी रेजिडेट मिशन निदेशक होयुन जियोंग द्वारा ऋण समझौता ज्ञापन पर हस्ताक्षर किये गये। आर्थिक विभाग की संयुक्त सचिव सुश्री जूही मुखर्जी ने कहा कि उत्तराखण्ड की बिजली प्रणाली के बुनियादी ढ़ांचे को मजबूती तथा बिजली प्रणाली के नेटवर्क क्षमताओं के विकास, लोड केन्द्रों के नवीकरण, ऊर्जा के निर्वाध एकीकरण आदि में इससे सुविधा होगी तथा राज्य के निवासियों को 24 घंटे बिजली उपलब्ध होगी।

एडीबी के डिप्टी रेजिडेट निदेशक होयुन जियोंग ने कहा कि इस योजना के तहत 537 कि.मी. भूमिगत केबल प्रणाली, बिजली नेटवर्क के आधुनिकीकरण, सब स्टेशनों के क्षमता विकास तथा विद्युत वितरण प्रक्रिया को भी अधिक प्रभावी बनाया जायेगा। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने उत्तराखण्ड की विद्युत व्यवस्था तथा पावर ट्रॉसमिशन की मजबूती में सुधार तथा विद्युत आपूर्ति में बुनियादी सुविधाओं के विकास हेतु एशियन विकास बैंक द्वारा 200 मिलियन डॉलर की ऋण सुविधा उपलब्ध कराये जाने पर प्रसन्नता व्यक्त की है। इसके लिए उन्होंने केन्द्रीय वित्त मंत्री का भी आभार जताया है। मुख्यमंत्री ने कहा कि इससे राज्य की सुचारू विद्युत व्यवस्था सुनिश्चित किये जाने में मदद मिलेगी।

“छात्रों की स्वास्थ्य और सुरक्षा के साथ कोई समझौता बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। अनियमितताओं पर कठोरतम प्रशासनिक कार्रवाई के निर्देश दिए गए हैं।”

आगे पढ़ें (Read Next)

उत्तराखंड के मीडिया प्रतिनिधिमंडल ने हैदराबाद प्रेस दौरे पर भारतीय राष्ट्रीय महासागर सूचना सेवा केंद्र का किया दौराUttarakhand

उत्तराखंड के मीडिया प्रतिनिधिमंडल ने हैदराबाद प्रेस दौरे पर भारतीय राष्ट्रीय महासागर सूचना सेवा केंद्र का किया दौरा

इस दौरे का मुख्य उद्देश्य पत्रकारों को तेलंगाना में केंद्र सरकार की प्रमुख विकास गतिविधियों

1 सित॰ 2026
पीआईबी देहरादून द्वारा आयोजित उत्तराखंड के मीडिया प्रतिनिधिमंडल के लिए 5 दिवसीय हैदराबाद प्रेस टूरUttarakhand

पीआईबी देहरादून द्वारा आयोजित उत्तराखंड के मीडिया प्रतिनिधिमंडल के लिए 5 दिवसीय हैदराबाद प्रेस टूर

उत्तराखंड के 13 पत्रकारों का समूह हैदराबाद में क्रियान्वित भारत सरकार की प्रमुख योजनाओं का

31 अग॰ 2026