गुरुवार, 20 अगस्त 2026
मुख्य पृष्ठ
Sports 09:21 am3 मिनट पठन समय

एशिया कप राइजिंग स्टार्स 2025- भारत ए ने ओमान ए को हराकर सेमीफाइनल में बनाई जगह

नई दिल्ली। दोहा में खेले गए एशिया कप राइजिंग स्टार्स 2025 के महत्वपूर्ण मुकाबले में

Anita Amoli

Anita Amoli (Writer)

19 नवंबर 2025

18.4K बार पढ़ा गया
एशिया कप राइजिंग स्टार्स 2025- भारत ए ने ओमान ए को हराकर सेमीफाइनल में बनाई जगह

फोटो: ग्राउंड रिपोर्ट - विशेष संवाददाता (दैनिक एक्सप्रेस)

नई दिल्ली। दोहा में खेले गए एशिया कप राइजिंग स्टार्स 2025 के महत्वपूर्ण मुकाबले में भारत ए टीम ने दमदार प्रदर्शन करते हुए ओमान ए को छह विकेट से हराया और सेमीफाइनल में जगह पक्की कर ली। इस जीत के साथ भारत ए ग्रुप बी से अंतिम-चार में पहुंचने वाली दूसरी टीम बन गई है। इससे पहले पाकिस्तान शाहीन्स ने नॉक आउट में प्रवेश किया था।

भारत ए की जीत और ग्रुप स्थिति

ओमान ए द्वारा दिए गए 136 रन के लक्ष्य का पीछा करते हुए भारतीय बल्लेबाजों ने पूरी मजबूती दिखाई और 17.5 ओवर में ही जीत दर्ज कर ली। कप्तान जितेश शर्मा की अगुआई में टीम ने ग्रुप स्टेज में तीन में से दो मैच जीतकर चार अंक हासिल किए और शानदार नेट रन रेट के सहारे दूसरे स्थान पर रही। वहीं पाकिस्तान टीम तीनों मुकाबले जीतकर ग्रुप बी में शीर्ष पर रही।

अब सेमीफाइनल में भारत ए का सामना ग्रुप ए की शीर्ष टीम से होगा, जबकि पाकिस्तान ग्रुप ए की दूसरे स्थान वाली टीम से भिड़ेगा। दोनों सेमीफाइनल मुकाबले 21 नवंबर को दोहा में ही खेले जाएंगे।

हर्ष दुबे की शानदार पारी बनी भारत की रीढ़

लक्ष्य का पीछा करते हुए भारत की शुरुआत कमजोर रही, लेकिन चौथे नंबर पर आए हर्ष दुबे ने मोर्चा संभालते हुए मैच को भारत की ओर मोड़ दिया। उन्होंने 41 गेंदों में अर्धशतक पूरा किया और अंत तक नाबाद रहते हुए 53 रन की प्रभावशाली पारी खेली।
उनके साथ नमन धीर (30) और नेहल वढेरा (23) ने भी अहम योगदान दिया। ओमान की ओर से ओडेड्रा, शाफिक, समय और आर्यन ने एक-एक विकेट झटके।

ओमान की पारी—वसीम अली का संघर्ष बेकार

ओमान ने टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी शुरू की और शुरुआती साझेदारी अच्छी रही। कप्तान हम्माद मिर्जा (32) और करन सोनावले ने टीम को ठीक शुरुआत दी, लेकिन बीच के ओवरों में विकेट लगातार गिरते रहे।

वसीम अली ने एक छोर संभालते हुए नाबाद 54 रन की पारी खेली और टीम को 135 तक पहुंचाया। ओमान के तीन बल्लेबाज दोहरी संख्या तक नहीं पहुंच सके, जबकि दो खिलाड़ी बिना खाता खोले पवेलियन लौट गए।

भारत के गेंदबाजों में गुरजपनीत सिंह और सुयश शर्मा ने दो-दो विकेट चटकाए। विशक, हर्ष और नमन ने 1-1 सफलता हासिल की।

“छात्रों की स्वास्थ्य और सुरक्षा के साथ कोई समझौता बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। अनियमितताओं पर कठोरतम प्रशासनिक कार्रवाई के निर्देश दिए गए हैं।”

आगे पढ़ें (Read Next)

उत्तराखंड के मीडिया प्रतिनिधिमंडल ने हैदराबाद प्रेस दौरे पर भारतीय राष्ट्रीय महासागर सूचना सेवा केंद्र का किया दौराUttarakhand

उत्तराखंड के मीडिया प्रतिनिधिमंडल ने हैदराबाद प्रेस दौरे पर भारतीय राष्ट्रीय महासागर सूचना सेवा केंद्र का किया दौरा

इस दौरे का मुख्य उद्देश्य पत्रकारों को तेलंगाना में केंद्र सरकार की प्रमुख विकास गतिविधियों

1 सित॰ 2026
पीआईबी देहरादून द्वारा आयोजित उत्तराखंड के मीडिया प्रतिनिधिमंडल के लिए 5 दिवसीय हैदराबाद प्रेस टूरUttarakhand

पीआईबी देहरादून द्वारा आयोजित उत्तराखंड के मीडिया प्रतिनिधिमंडल के लिए 5 दिवसीय हैदराबाद प्रेस टूर

उत्तराखंड के 13 पत्रकारों का समूह हैदराबाद में क्रियान्वित भारत सरकार की प्रमुख योजनाओं का

31 अग॰ 2026