गुरुवार, 20 अगस्त 2026
मुख्य पृष्ठ
Uttarakhand 11:50 am3 मिनट पठन समय

पर्यटक स्थलों पर बर्फबारी होते ही कुदरत के नजारों का लुत्फ उठाने उमड़ पड़े सैलानी

उत्तरकाशी। ऊंचाई वाले इलाकों में बर्फबारी का सिलसिला लगातार जारी है, वहीं इन दिनों पर्यटकों की

Anita Amoli

Anita Amoli (Writer)

5 फ़रवरी 2024

18.4K बार पढ़ा गया

उत्तरकाशी। ऊंचाई वाले इलाकों में बर्फबारी का सिलसिला लगातार जारी है, वहीं इन दिनों पर्यटकों की भारी आमद भी पहाड़ों का रुख करने पहुंच रही है। सीजन में फिर से हुई बर्फबारी से सैलानियों के चेहरे खिल उठे है, पर्यटक स्थलों पर बर्फबारी होते ही सैलानी कुदरत के नजारों का लुत्फ उठाने उमड़ पड़े। प्रसिद्ध पर्यटक स्थल चौरंगीखाल, हर्षिल, भटवाड़ी, राडी टॉप, मोरी के सांकरी, जखोल, केदारकांठा आदि जगहों पर बर्फबारी का आनंद उठाने के लिए पर्यटकों की भीड़ उमड़ रखी है। जिला मुख्यालय के नजदीकी लंबगांव रोड पर स्थित पर्यटक स्थल चौरंगीखाल और नचिकेता ताल क्षेत्र में सबसे ज्यादा पर्यटक पहुंचे।

बर्फबारी के बीच पर्यटक संगीत की धुन पर पर्यटक स्थलों पर नाचते गाते दिखे। चौरंगीखाल क्षेत्र में बर्फबारी का लुत्फ उठाने पहुंचे सैलानी सुशील डिमरी, आदेश नौटियाल, संतोष सकलानी आदि ने बताया कि इस क्षेत्र में फरवरी माह में दूसरी बार वे बर्फबारी के नजारों का आनंद उठाने पहुंचे हैं। जिला मुख्यालय का नजदीकी क्षेत्र होने के कारण जब कभी बर्फबारी होती है तो सबसे पहले यहीं पहुंचते हैं। इससे पहले हुई बर्फबारी का लुत्फ उठाने हर्षिल घाटी पहुंचे थे।

“छात्रों की स्वास्थ्य और सुरक्षा के साथ कोई समझौता बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। अनियमितताओं पर कठोरतम प्रशासनिक कार्रवाई के निर्देश दिए गए हैं।”

आगे पढ़ें (Read Next)

उत्तराखंड के मीडिया प्रतिनिधिमंडल ने हैदराबाद प्रेस दौरे पर भारतीय राष्ट्रीय महासागर सूचना सेवा केंद्र का किया दौराUttarakhand

उत्तराखंड के मीडिया प्रतिनिधिमंडल ने हैदराबाद प्रेस दौरे पर भारतीय राष्ट्रीय महासागर सूचना सेवा केंद्र का किया दौरा

इस दौरे का मुख्य उद्देश्य पत्रकारों को तेलंगाना में केंद्र सरकार की प्रमुख विकास गतिविधियों

1 सित॰ 2026
पीआईबी देहरादून द्वारा आयोजित उत्तराखंड के मीडिया प्रतिनिधिमंडल के लिए 5 दिवसीय हैदराबाद प्रेस टूरUttarakhand

पीआईबी देहरादून द्वारा आयोजित उत्तराखंड के मीडिया प्रतिनिधिमंडल के लिए 5 दिवसीय हैदराबाद प्रेस टूर

उत्तराखंड के 13 पत्रकारों का समूह हैदराबाद में क्रियान्वित भारत सरकार की प्रमुख योजनाओं का

31 अग॰ 2026